कानपुर नगर,जन सामना ब्यूरो। मनुष्य के जीवन के लिये शुद्ध हवा पानी आवश्यक है। प्रत्येक विद्यालय अपने परिसर में वृक्षारोपण अवश्य करें इसके साथ ही जमीन का समतलीकरण करके घास भी लागाये, इस वर्ष कम से कम 1लाख 50 हजार पेड़ भी मण्डल के प्रत्येक जिले को लगाना है ताकि कंक्रीट के जंगल के स्थान पर हरियाली दिखाई दे।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त मो. इफ्तेखारुद्दीन ने अपने शिवर कार्यालय में आयोजित ग्रीन बेल्ट / डिवाइडर स्पेस का सुन्दरीकरण कराने के सम्बन्ध में दिये। बैठक में मनोरमा पैलेस से रामा डेन्टल, सब्जी मंडी चैराहे से विजय नगर शनैश्वराय मन्दिर- नर्मदेश्वर मन्दिर, राज्य बीमा निगम निदेशालय से मरियमपुर चैराहे तक, 62 स्कूलों की ग्रीन बेल्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने संयुक्त निदेशक शिक्षा को निर्देशित किया कि इन सभी स्कूलों में पानी की व्यवस्था की जा चुकी है तथा कुछ स्कूलों ने वृक्षारोपण,घास, मिट्टी का भराव, ग्रिल आदि लगवाली है और कुछ स्कूलों में आधा कार्य हो चुका है अतः शेष कार्य भी शीघ्र ही पूरा करवाएं।
JAN SAAMNA DESK
सुख की खोज में हमारी खुशी कहीं खो गई
खुशी का कोई भौतिक स्वरूप नहीं है, वो एक भाव है जो दिखाई नहीं देता तो वो इन भौतिक चीजों में मिलती भी नहीं है। वह मिलती भी उन्हीं भावों में है जो दिखाई नहीं देते।
हमारी संस्कृति ने हमें शुरु से यह ही सिखाया है कि खुशी त्याग में है,सेवा में है, प्रेम में है मित्रता में है, लेने में नहीं देने में है, किसी रोते हुए को हँसाने में है, किसी भूखे को खाना खिलाने में है।
जो खुशी दोस्तों के साथ गली के नुक्कड़ पर खड़े होकर बातें करने में है वो अकेले माल में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने में भी नहीं है।
ताजा ग्लोबल हैप्पीनैस इंडैक्स में 155 देशों की सूची में भारत 122 स्थान पर है। भारत जैसा देश जहाँ की आध्यात्मिक शक्ति के वशीभूत विश्व भर के लोग शांति की तलाश में खिंचे चले आते हैं , उस देश के लिए यह रिपोर्ट न सिर्फ चैकाने वाली है बल्कि अनेकों प्रश्नों की जनक भी है।
यह समय हम सभी के लिए आत्ममंथन का है कि सम्पूर्ण विश्व में जिस देश कि पहचान अपनी रंगीन संस्कृति और जिंदादिली के लिए है, जिसके ज्ञान का नूर सारे जहाँ को रोशन करता था आज खुद इस कदर बेनूर कैसे हो गया कि खुश रहना ही भूल गया?
आज हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है, समाज के हर वर्ग का जीवन समृद्ध हो रहा है, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, भौतिक सुविधाएं अपनी श्रेष्ठता पर हैं, मानव ने विज्ञान के दम पर अपने शारीरिक श्रम और कम्प्यूटर के दम पर अपने मानसिक श्रम को बहुत कम कर दिया है तो फिर, ऐसा क्यों है कि सुख की खोज में हमारी खुशी खो गई? चैन की तलाश में मुस्कुराहट खो गई? क्यों हम समझ नहीं पाए कि यह आराम हम खरीद रहे हैं अपने सुकून की कीमत पर।
शहर के विकास कार्यो का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। नगर को अतिक्रमण बिहीन और जाम से मुक्ति दिलाने के लिये प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। यदि कोई व्यक्ति बार बार अतिक्रमण करने का आदी हैं, तो उसे जिला बदर कर दिया जायेगा। नवीन मार्केट के व्यापारी यदि महसूस करते है कि निर्धारित विकास के अतिरिक्त अन्य विकास कराये जाये तो वह केडीए वीसी से बता कर करा सकते है। नवीन मार्केट में जो बिधुत पोल सड़क पर है उनको किनारे शिफ्ट करा दे।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त मो. इफ्तेकाहरुद्दीन ने नवीन मार्केट, सर्वोदय नगर माडल रोड, सिग्नेचर सिटी, बुटेनिकल गार्डन एवं परनिया नाला से कम्पनी बाग रोड निरीक्षण के समय दिये। उन्होंने वीसी केडीए एवं मुख्य अभियन्ता नगर निगम एवं पी डब्ल्यू डी को निर्देशित किया किउनके द्वारा कृत निर्माण कार्यो की गुणवत्त्ता होनी चाहिये, निर्माण कार्य समयबद्ध होना चाहिये,जहां भी स्थान हो वहां ग्रीन बेल्ट अवश्य विकसित करें। जनपद की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त होनी चाहिए। शासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यो के सम्बन्ध में जो भी आदेश प्राप्त हो वह सभी कार्य होना चाहिए। उन्होंने ने केडीए को निर्देशित किया कि नवीन मार्केट में दो समरसिबल पम्प भी लगवा दिया जाये।
स्कूल में मधुमेह के साथ बच्चे पढ़ रहे हैं….!
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मधुमेह का प्रभाव बहुत बड़ा है, खासकर जब यह बचपन या किशोरावस्था में होता है। यह बच्चों और किशोरों में सबसे आम पुरानी बीमारीयों में से एक है। टाइप-1 मधुमेह होने पर सभी को शुरू से ही इंसुलिन की आवश्यकता होती है। इसके निदान व उपचार में किसी भी कारण से देरी की वजह से इंसुलिन की गंभीर कमी मधुमेह केटेाऐसिडोसिस के रूप मे बुलाया जाता है। जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है।
इस बारे में कानपुर चिलड्रेन सेन्टर के डा0 रिषी शुक्ला, हेड चेंजिंग डायबिटिज ने कहा कि यदि समय पर निदान और ठीक से इलाज मिले तो टाइप-1 मधुमेह के बच्चों व व्यस्को को सामान्य व्यक्तियों की तरह ही जीवन में आगे बढ़ते हैं और सफल होते हैं। यह उचित समय है कि हम विशेष रूप से बच्चों में मधुमेह के प्रबंधन के लिए सामूहिक रूप से काम करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि साधारण प्रयासों के द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से काम कर सकते हैं। दीपक और सूर्य (नाम बदला हुआ) दो बच्चों में टाइप-1 मधुमेह का निदान किया गया जब वे 8-9 साल के थे। इन दो बच्चों के जीवन कहानी स्पष्ट रूप से माता-पिता, शिक्षक, समाज और स्वास्थ्य देखभाल की टीम के सामूहिक प्रयास के द्वारा बच्चो के जीवन के जीवन में एक बड़ा अंतर ला सकता है। बच्चे में टाइप-1 मधुमेह निदान न केवल बच्चे के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए एक बहुत बड़ा झटका है और तनाव लाता है। दीपन में टाइप-1 मधुमेह का निदान किया गया था, स्थिति अलग नहीं थी। माता-पिता को इस हद तक डर था कि वे स्कूल में अकेले दीपक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
शिक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान
सरकारी अध्यापकों पर लगाये गए आरोप
बताया गया सरकारी सुविधाएं नही मिल रहीं
कानपुर, जन सामना संवाददाता। छावनी में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाईजशन के पदाधिकारियों द्वारा (गोलाघाट) गोलाघाट नई बस्ती (संजय नगर खलवा) संजय नगर खलवा रेलवे लाईन 72 न० बंगला एवं समस्त छावनी निवासियों को शिक्षा के लिए जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री के नेत्रत्व में छावनी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बाल्मीक द्वारा गरीब, निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए बस्तियों में एक-एक घर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि वहाँ पर जो बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के तहत जो सुविधा मिलनी चाहिए। वहाँ पर वह सुविधा पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिल पा रही है। जैसे स्कूली ड्रेस, कापी, किताबें, मिड डे मील के नाम पर खानापूर्ति जरुर हो रही है। बच्चों को खाना आदि सुचारू रुप से नहीं मिल पा रहा है। बच्चों द्वारा यह भी जानकारी मिली कि बच्चें अपने घर से ही टिफिन बांधकर स्वयं लेकर आते हैं। छावनी निवासियों ने संस्था के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि बच्चे पढ़ना चाहते हैं, और सरकार से मिलने वाली सुविधा से उच्च शिक्षा ग्रहण करना भी चाहते है। परन्तु इन सुविधाओं का लाभ न मिलने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते है। जानकारी मिलने से रोशनी गुप्ता व अन्य लड़कियां जो 12वीं की छात्रा है। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई निर्धनता के कारण न कर पाने की भी जानकारी दी। जिस पर मानवाधिकार के पदाधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री, कानपुर प्रभारी विनोद वर्मा ने आश्वासन दिया कि इन छात्रों को 12वीं पास हो जाने के बाद आगे की पढ़ाई का खर्च संस्था उठायेगी।
ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवाने में किया भ्रष्टाचार
⇒शौचालय बनवाने में मानकों रखा गया ताक पर
⇒ग्राम विकास अधिकारी करता है उच्चाधिकारियों को गुमराह
⇒ग्रामीणों की मानें तो प्रधान देता धमकी कि कोई सरकारी योजना लाभ नहीं लेने दूंगा
कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वच्छ शौचालय’ योजना में भ्रष्टाचार की अमरवेल ने खूब रंग दिखाया है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों की जेब भरने का एक अच्छा माध्यम ‘स्वच्छ शौचालय योजना’ बनती दिख रही है। इस योजना के तहत बनाये गए शौचालयों में मानकों के साथ पूरी निर्भीकता के साथ खूब खिलवाड़ किया गया है और इसमें ग्राम विकास अधिकारी ने भी पूरी सहभागिता करते हुए ऐसे शौचालयों को तैयार करवा कर उपयोग के लिए छोड़ दिए जो भविष्य में देश की जनता को उसी स्थान पर लाकर छोड़ देंगे जिससे बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जी-जान से जुटे हैं। कहने का मतलब यह है कि जो शौचालय ग्रामीण क्षेत्र की जनता उपयोग कर रही है उनके दोनों टैंकों में मल प्रवाहित हो रहा है। कुछ वर्षों बाद जब दोनों टैंक एक साथ भर जायेंगे तो ऐसे में या तो शौचालयों का उपयोग बन्द करना पड़ेगा या टैंकों में एकत्र हुए मैले को बिना जैविक खाद के बने ही फेंकने की मजबूरी होगी। जबकि स्वच्छ शौचालय में दो टैंक इस लिए बनाये गए हैं कि पहले एक टैंक का उपयोग हो जब वह भर जाये तो दूसरा टैंक खोल दिया जाये और जब पहले वाले टैंक में एकत्र हुआ मल जैविक खाद का रूप ले ले तो उसे खेतिहर भूमि को उपजाऊ बनाने के काम में लाया जाये। लेकिन जागरूकता की कमी व ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को शौचालय उपयोग की सही जानकारी नहीं दी गई है।
स्वच्छता निगरानी समिति के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सोनभद्र, जन सामना ब्यूरो। मुड़िलाडीह ग्राम को ‘‘खुले में शौचमुक्त/ ओडीएफ’’ करने जैसे परोपकार कार्य के मौके पर मुड़िलाडीह गांव के स्वच्छता निगरानी समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करने का मौका पाना सौभाग्य की बात है, क्योंकि स्वच्छता से स्थानीय नागरिकों के साथ ही पास-पड़ोस के गांव पर भी रचनात्मक प्रभाव पड़ता है और जब धीरे-धीरे एक दूसरे को देखकर समाज में साफ-सफाई होगी, तो यकीनन गंदगी से पैदा होने वाली बीमारियों पर पूरे तरीके से अंकुश लगेगा और जब बीमारियों पर अंकुश लगेगा तो स्वतः चतुर्दिक विकास के लिए गांव के नागरिक सक्षम होंगे।
उक्त बातें जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने ग्राम पंचायत मुड़िलाडीह की गौरव यात्रा के बाद सम्मान समारोह में निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहीं। सम्मान समारोह मेंमुड़िलाडीह गांव के नागरिको की हौसला अफजाई करते हुए जिलाधिकारी श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निगरानी समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण करने के साथ ही हौसला अफजाई की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुड़िलाडीह गांव के नागरिकों के मेहनत का नतीजा है कि मुड़िलाडीह गांव को ओडीएफ होने का मौका पाना सौभाग्य की बात है।
कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर के विकास की गति हर सूरत में तेज करनी है क्योंकि विकास कार्यो को प्राथमिकता देना ही प्रशासन की प्राथमिकता हैं। जनता की समस्या का समाधान प्रत्येक अधिकारियों को करना हैं। सभी सरकारी कार्यालयों एवं बैंक कार्यालयों में सोलर लाईट सिस्टम को अपनाया जाये, साथ ही मेन चैराहों को भी सोलर लाईट से जोड़ा जाये ताकि यह बिजली की बचत अन्यत्र काम आ सके। जमीन में पानी का स्तर बढाने के लिये रेन वाटर हारवेंसिंग सिस्टम को अपनाया जाये। 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य घाटों पर गंगा महोत्सव मनाया जाये। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त मो. इफ्तेखारुद्दीन ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित नगर को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु बैठक में लिये। उन्होंने निर्देशित किया कि यातायात संचालन को पूर्णताया नियंत्रित रखना हैं ताकि नगर जाम की समस्या से बचा रहें, इस सम्बन्ध में इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक प्रबन्धन जिसका ट्रायल चल रहा है नगर के प्रमुख 75 चैराहों पर योजना चलायी जा रही है इसके साथ ही यातायात पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह यह सुनिश्चित करें कि किस चैराहे पर यातायात कितने सेकेण्ड के लिये रोका जाना हैं और समय की यह व्यवस्था प्रत्येक हर चैराहे पर अलग-अलग होगी ताकि किसी भी चैराहे पर जाम की स्थित न आने पाये।
जमीन से अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रमनपुर में बीएसए कार्यालय के पास बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने हेतु आज हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एसडीएम सदर से मिले और अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग की।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी आज रमनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने को लेकर एसडीएम सदर राकेश गुप्ता से मिले और जमीन से अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग की। हिन्दूवादी पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बीएसए श्रीमती रेखा सुमन को भी अवगत कराया था तथा शिकायत पर एसडीएम सदर द्वारा लेखपाल को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश करायी थी।
भाजपाईयों ने अपनी ही पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनःमांग
टैक्स वृद्धि को जनता के साथ अन्याय बताया
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में आज भाजपा शहर इकाई के पदाधिकारियों ने शहर में लगाये गये गृह कर, जल कर के सम्बंध में चेयरमैन डौली माहौर व प्रतिनिधि बासुदेव माहौर को ज्ञापन सौंपा गया और टैक्स वृद्धि को समाप्त करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि पूर्व की प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में महानगरों की तरह हाथरस शहर में भी गलत तरीके से जनता पर गृह कर लगा दिया गया था जिससे हाथरस की जनता में भारी आक्रोश है। यहां बडे-बडे महानगरों के समान नगर पालिका द्वारा शहर में गृह कर नोटिस भेजे गये हैं। हम इनको समाप्त करने की मांग करते हैं। यह कर शहर की जनता के साथ धोखा है। सरकार से भी इस सम्बंध में जल्द ही इस गृह कर को समाप्त करने की मांग रखी जायेगी। यह गृह कर शहर की जनता के साथ अन्याय है।
Jansaamna