Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1622)

JAN SAAMNA DESK

भाजपा का युवा सम्मेलन 6 को

2016-12-05-2-ssp-bjp-yuva-sammelanकानपुर, जन सामना ब्यूरो। बिगत दिनों भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) की बैठक शिवराम सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के युवा सम्मेलन की तैयारी हेतु चर्चा की गई थी। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार ने बताया कि भाजपा का युवासम्मेलन 6 दिसम्बर दिन मंगलवार को आई सेक्टर बर्रा विश्वबैंक में होगा। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष रघुराज शरण गुप्ता, नवाब गौतम, प्रबोध मिश्र, अर्चना आर्या, संदीपन अवस्थी, महामंत्री शिवशंकर सैनी, चिन्ता सिंह चन्देल, शिवराम सिंह, मनीष मिश्रा, मनोज राठौर, सरन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी गायत्री उमराव आदि रहे।

Read More »

6 दिसम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डा0 भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर 2016 को शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने दी है।

Read More »

मानकों के अनुरूप मिट्टी उठान करने के दिए निर्देश

2016-12-05-1-ssp-mitti-khanan-knpdकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिह ने निर्देश दिए हैं कि डीईआईएए एवं डीईएसी समिति के सदस्य/विषेशज्ञ जिला स्तर पर लघु खनिजों के खनन हेतु पर्यावरण स्वच्छता का प्रमाणपत्र दिए जाने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बन्धित की पत्रावली पूरी तरह ईको प्रो है या नहीं इसके अलावा खनन एरिया के चारों ओर वन भूमि से नियमानुसार दूरी बनी रहे अन्यथा की दशा में जैव विविधता नियमों का उल्लंघन माना जाएगा जिसके तहत 10 लाख रूपये का जुर्माना व 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान जैव विविधता एक्ट में है। उन्होंने कहा है कि भूमि संरक्षण के नियमों, प्रदूषण के मानकों आदि का विशेष ध्यान ब्रिक फील्ड संचालक रखें।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह ने कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वन विभाग, कृषि विभाग, खनन निरीक्षक, पर्यावरण अधिकारी आदि को निर्देश दिए कि वे प्रस्तुत प्रस्तावों को एक बार फिर से अध्ययन कर लें। यदि कहीं किसी भी स्तर पर कोई कमी रह गयी हो तो उसे समय से दुरूस्त कर लें। मिट्टी उठान के दौरान ब्रिक फील्ड संचालक यह सुनिश्चित कर लें कि सभी आवश्यक मानकों को पूरा किया जा रहा है या नहीं। उपस्थित लीगल एडवाइजर्स को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा मानक निर्धारित हैं जिनके अनुमति के पश्चात ही मिट्टी का उठान तथा ईंटों की पथाई का कार्य किया जाए।

Read More »

अकबरपुर तहसील दिवस 7 दिसम्बर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला स्तरीय तहसील दिवस जो कि मंगलवार 6 दिसम्बर 2016 को तहसील अकबरपुर में आयोजित होना था डा0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सार्वजनिक अवकाष घोषित होने के चलते अब 7 दिसम्बर 2016 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी के0 के0 गुप्ता ने दी है।

Read More »

कवि गोष्टी का आयोजन 31 को

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, ब्यूरो। यहां एकता जाग्रति मंच के तत्वाधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर की रात्रि को एक सरस कवि गोष्टी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें गाफिल स्वामी, भवर सिंह भारती, डा0 राजेश गोयल, महेश पंछी, नवल किशोर शर्मा, डा0 लोकेश शर्मां, जलज दीप, नितिन रस्तोगी आदि कवि भाग लेगें। उक्त जानकारी नवनीत गर्ग ने दी।

Read More »

मऊ नखत में दंगल आयोजित

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गा्रम मऊ नखत में विगत वर्षों की भांति बीते रविवार को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नन्दराम सोनकर द्वारा पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ए.एन. द्विवेदी, प्रधान वीर सिंह निशाद, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, शिवनरेशनिशाद, इन्द्रजीत, के0 के0 विश्वकर्मा, लालसिंह निशाद, बद्री प्रसाद मिश्रा व कमेटी के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दंगल में विभिन्न जिलों व राज्यों के पहलवान विवेक मथुरा, मोनू दिल्ली, प्रकाश फतेहगढ, शिवकुमार जालौन, विक्की हरियाणा, मुकेश कन्नौज, मोनू फिरोजाबाद, व विजय यादव मवई ने अपने अपने दांव पेंचों से कुश्ती की कला का प्रदर्शन किया। अन्त में विजय यादव ने फाइनल मुकाबला जीत कर दंगल का मान बढाया।

Read More »

दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई पुलिस ने शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सजेती क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास ट्रक के टायर से गिट्टी निकाल रहा खलासी राजकुमार (35) पुत्र विजय पाल निवासी गड़रियनपुर घाटमपुर की दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरी घटना शनिवार रात घने कोहरे के कारण ग्राम मदुरी में घटी, ग्राम जियापुर निवासी दिनेश (40) बाइक द्वारा हमीरपुर से गाॅव लौट रहा था। तेज रफ्तार कार की टक्क्र लगने से दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा से घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। जहाॅ डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

Read More »

शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। आगामी तेरह दिसम्बर को पड़ रहे मुस्लिम पर्व ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर्व को शांति, सौहार्द एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय कोतवाली प्रांगण में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिये चर्चा की गई और उसके समाधान के लिये निर्देश दिये गये। बैठक में प्रमुख रूप से इन्सपेक्टर अनिल कुमार, कसबा चैकी इन्चार्ज दिनेश मौर्या के अलावा दो दर्जन नागरिक मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक की जानकारी न दिये जाने से तमाम नागरिक अपनी बात व समस्या बताने से वंचित हो गये। जिससे उनमें नाराजगी है।

Read More »

12वाॅ रजाई दान कार्यक्रम सम्पन्न

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। सर्दियों के प्रकोप के बीच समाज के हाशिये पर मौजूद गरीबों, मजदूरों को हाड़ कंपाऊ ठण्ड से बचाने के एक प्रयास के रूप में बीते वर्षों में कस्बे की परमार्थ सेवा समिति की ओर से रजाई दान की शुरू की गई मुहिम काम आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बीते रविवार की दोपहर परमार्थ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के कुष्माण्डा देवी मन्दिर के परिसर में गरीबोे को 400 रजाइयाॅं दान में दीं। पात्रों का चयन कसबे के 30 किलोमीटर के दायरे में समिति के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर किया गया था। नई, सुन्दर व टिकाऊ रजाइयाॅं प्राप्त कर गरीबों के चेहरे दमक उठे। पात्रों को भोजन कराकर दक्षिणा भी दी गई।

Read More »

हत्यारोपी को हिरासत में लेकर किया खुलासा

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम स्योंदी ललईपुर में बीती पच्चीस नवम्बर को दिन दहाड़े हुए हत्याकाण्ड का स्थानीय पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को पकड़ कर पर्दाफाश कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती पच्चीस नवम्बर की दोपहर कार सवार हमलावरों ने ग्राम स्योंदी के नदीक हाइवे रोड पर ग्राम सर्देपुर निवासी जगदीश प्रसाद यादव के पुत्र अनुज यादव की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वोह बाइक द्वारा जा रहा था। मृतक की माॅ रामश्री यादव ने गाॅव के जीतेंद्र सिंह उर्फ बन्टू सहित तीन लोगों के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या करने का नामजद मुकदमा पंजीकृत करवाया था। स्थानीय पुलिस ने एक नामजद हत्यारोपी बन्टू यादव को हिरासत में लेकर हत्या का पर्दाफाश करने का दावा किया है। 

Read More »