Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 293)

JAN SAAMNA DESK

टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम से मिले प्रधानमंत्री

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। भारतीय टीम की ओर से आयोजित टी20 विश्व कप 2024 का जश्न गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरवाजे पर पहुंचा। सुबह करीब 6ः00 बजे नई दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने मौर्य होटल में फ्रेश होने के बाद टीम बस से पीएम मोदी के आवास पर जाने का फैसला किया।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने भव्य स्वागत के बाद होटल में एक संक्षिप्त डांस परफॉर्मेंस दी। इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित की अगुआई में खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए रवाना होने से पहले होटल में एक खास केक काटा। दोपहर करीब 1ः00 बजे भारतीय खिलाड़ी पीएम मोदी के आवास से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से उन्होनें अगले दौर के जश्न के लिए मुंबई के लिए उड़ान भरा।

Read More »

20 जुलाई को एक पेड़ मॉ के नाम पर अवश्य लगायेंः योगी

लखनऊः अजय कुमार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में में आज मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पेड़ लगाया। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। सीएम ने सभी लोगों से भी इस अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की।

Read More »

5 पिस्टलों और कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चंदौली। उत्तर प्रदेश, चंदौली कोतवाली पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम को मुखबिर की सूचना पर जगदीशसराय ओवर ब्रिज के पास से एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से पांच अवैध पिस्तौल वह पांच कारतूस बरामद करने में सफलता मिली है। इस संबंध में बताया गया कि अपर पुलिस महानिदेशक डॉ0 पीयूष मोर्डिया वाराणसी जोन, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के गहन पर्यवेक्षक व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और हमराह तथा हरि नारायण पटेल प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस/स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगदीश सराय ओवर ब्रिज के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास स्थित पिट्ठू बैग से पांच पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया है।

Read More »

जिला अस्पताल में नए निर्माण को चिढा रही ’100 साल पुरानी बिल्डिंग’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ब्रज में कहावत है पुराना सौ साल नया नौ साल। जनपद में हो रहे तमाम निर्माणों पर यह कहावत सटीक बैठती है। दो साल पुरानी पानी की टंकी गिरने के बाद लोगों का ध्यान इस ओर गया है। जनपद में कई ऐसी पुरानी और नई बिल्डिंग और पुल हैं जो एक दूसरे के समानांतर खडे हैं। इनमें कई बिल्डिंग और पुल ऐसे हैं जो 100 साल की आयु बहुत पहले पूरी कर चुके हैं। इन की मजबूती और आकर्षण आज भी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। जबकि इनके समानांतर खडीं नई बिल्डिंग अपनी गुणवत्ता को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इनमें से ऐसी ही एक बिल्डिंग मथुरा जिला चिकित्सालय की है। मुख्य बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 1916 में हुआ था। अभी भी यह बिडिंग शान से खडी है जबकि इसी परिसर में हुए तमाम नए निर्माणों की गुणवत्ता चर्चा में बनी रहती है।

Read More »

वृंदावन में बनी कई पानी की टंकियों को भी है मरम्मत का इंतजार

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा की कॉलोनी कृष्णा बिहार में टंकी फटने से हुए दर्दनाक हादसे का डर वृंदावन की काशीराम कॉलोनी एवं वृंदावन में बनी आधा दर्जन पानी की टंकियां के आसपास रहने वाले लोगों में भी बैठ गया है। काशीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी भी जर्जर हो चुकी है, लोगों को डर है कि यह टंकी कभी भी गिर सकती है। इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। जहां एक ओर टंकी की सीढ़ियां व ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। वहीं समीप में बने फ्लेट की दीवारों में भी दरारे पड़ने लगी है। स्थानीय लोग जब भी मथुरा में टंकी फटने से हुई दो लोगो की मौत के मंजर को याद करते है, तो उनका दिल दहल जाता है। उनकी नजर सीधे उनके घर के बाहर बनी जर्जर पानी की टंकी की ओर जाती है। जो देखरेख के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चली है। बसपा शासन काल में इस कॉलोनी को सरकार की ओर से विकसित किया गया था। तब से न तो इन फ्लैट की मरम्मत नहीं की गई है और न ही क्षेत्र में बनी पानी की टंकी की ओर किसी का ध्यान आकर्षित हुआ है। जबकि कॉलोनी वासी पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन कर प्रशासन से टंकी की मरम्मत कराने की अपील कर चुके हैं।

Read More »

सीएम ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना

हाथरस/सिकंदराराऊ। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई में हुए हादसे के चलते पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक संख्या बढ़कर 121 हो गई है। एक ओर जहां सूबे के प्रमुख सचिव एवं डीजीपी समेत सभी आला अधिकारी यहां डेरा डाले हुए हैं। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले का दौरा किया। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला बागला अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों से उनका हाल जाना और घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला घटनास्थल की ओर रवाना हो गया।

Read More »

विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने छात्राओं को सिखाए कत्थक के गुर

फिरोजाबाद। संस्कृति मंत्रालय उ.प्र. सरकार एवं दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सप्त दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों को विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों से रूबरू कराते हुए सर्वप्रथम आयोजन सचिव डॉ माधवी सिंह ने महाकवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शाकुंतलम् नाटक के सफल मंचन हेतु छात्राओं को नाटकीय तत्वों से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर डॉ अंजू गोयल द्वारा काव्य में वर्णित विविध छंदों जैसे दोहा, सोरठा, मुक्तक, कुण्डलियां, पादाकुलक, घनाक्षरी, सवैया छंद एवं गीत लेखन हेतु अनुभूति और अभिव्यक्ति पक्ष को ध्यान में रखते हुए शब्द संयोजन की कला सिखाई गई।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर शीतला धाम हजीरा लालपुर परिसर में वन विभाग के सहयोग से जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बुधवार को वन विभाग के सहयोग से प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर शीतला धाम हजीरा लालपुर परिसर में महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, ब्लाक प्रमुख सदर डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, भाजपा महामंत्री राधेश्याम यादव, शीतला माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर एडवोकेट, प्रबंधक व सचिव रामनिवास यादव

Read More »

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूटा का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द ही निस्ताण कराने का आश्वासन दिया है।
यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए आशीष कुमार पंाडे को सौंपा है। जिसमें कहा है कि 28 अगस्त 2005 में पूर्व विज्ञापन वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेशन के लिए ऑप्शन प्रदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं नियुक्त कर्मचारी व शिक्षकों के हितार्थ पुरानी पेंशन को लागू करने, शिक्षकों को अपने निवास स्थान के निकटतम विकास खण्ड विद्यालय पर समायोजित करने के उपरांत एवं विभिन्न समस्याओं की निस्तारण के उपरांत ही ऑनलाइन उपस्थिति हेतु विचार किया जाए। साथ ही उपस्थिति हेतु निर्धारित समय में भी शिथिलता प्रदान करने की मांग की है।

Read More »

बाबाओं के मायाजाल में फंसती भीड़

आजकल विभिन्न सामाजिक वर्गों में अलग-अलग किस्म के अंधविश्वास प्रचलित हैं। इतने जागरूकता अभियानों के बावजूद आज भी आपको गांव-कस्बों में भूत-प्रेत के कस्से सुनने को मिल जाएंगे। वहीं हायर क्लास के अंधविश्वास अलग हैं। इस क्लास में भी असुरक्षा की भावना कम नहीं है। इस वर्ग के लोग यूं तो अत्याधुनिक होने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे एयरकंडिशंड आश्रमों वाले गुरुओं के यहां लाखों का चढावा चढाने से लेकर अपनी सफलता/असफलता की वजह लकी चार्म को मानने से भी गुरेज नहीं करते। समाज में अतार्किक विचारधारा वाले इतने अधिक लोग कहां से आ गए? जवाब है, वह परवरिश और माहौल जो हम अपने बच्चों को देते हैं। शिक्षा व्यवस्था के तहत बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उतने प्रयास नहीं हो रहे जितने होने चाहिए। संयुक्त परिवारों का टूटना और नई जीवन शैली का एकाकीपन, यांत्रिकता, तनाव आदि से पिछले रसायन ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जहां हर व्यक्ति परेशान और बेचौन हो चला है। इन्हीं सामाजिक-मनोवैज्ञनिक स्थितियों के बीच लोग जाने-अनजाने ऐसे बाबाओं की ओर उन्मुख होने लगते हैं जो लोगों को हर दुरूख-तनाव से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं। -प्रियंका सौरभ

पिछले कुछ दशकों से उभरने वाले किस्म-किस्म के बाबाओं ने राष्ट्र के मुख पर कालिख पोतने का का किया है। अपनी अनुयायी स्त्रियों के शारीरिक शोषण, हत्या-अपहरण से लेकर अन्य जघन्य अपराध करने वाले बाबाओं का प्रभाव इस कदर बढ़ता जा रहा है कि आज जनता को तो छोड़िये, सदिच्छाओं वाले राजनेता, अभिनेता, अधिकारी, बुद्धिजीवी इत्यादि वर्ग भी उनसे घबराने लगा है। आखिर इन बाबाओं के महाजाल का समाजशास्त्र क्या है? इसी तरह सवाल यह भी है कि इनके पीछे जनता के भागने का क्या अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान है? आजकल विभिन्न सामाजिक वर्गों में अलग-अलग किस्म के अंधविश्वास प्रचलित हैं। इतने जागरूकता अभियानों के बावजूद आज भी आपको गांव-कस्बों में भूत-प्रेत के किस्से सुनने को मिल जाएंगे। वहीं हायर क्लास के अंधविश्वास अलग हैं। इस क्लास में भी असुरक्षा की भावना कम नहीं है। इस वर्ग के लोग यूं तो अत्याधुनिक होने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे एयरकंडिशंड आश्रमों वाले गुरुओं के यहां लाखों का चढावा चढाने से लेकर अपनी सफलता/असफलता की वजह लकी चार्म को मानने से भी गुरेज नहीं करते।
ऐसी मान्यताएं भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों में पाई जाती हैं। सवाल यह उठता है कि समाज में अतार्किक विचारधारा वाले इतने अधिक लोग कहां से आ गए? जवाब है, वह परवरिश और माहौल जो हम अपने बच्चों को देते हैं। शिक्षा व्यवस्था के तहत बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उतने प्रयास नहीं हो रहे जितने होने चाहिए। संयुक्त परिवारों का टूटना और नई जीवन शैली का एकाकीपन, यांत्रिकता, तनाव आदि से पिछले रसायन ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जहां हर व्यक्ति परेशान और बेचौन हो चला है। इन्हीं सामाजिक-मनोवैज्ञनिक स्थितियों के बीच लोग जाने-अनजाने ऐसे बाबाओं की ओर उन्मुख होने लगते हैं जो लोगों को हर दुरूख-तनाव से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं। लोगों में वहम पैदाकर फायदा उठाने की कला बाजार ने भी सीख ली है। यही वजह है कि बाजार के जन्म दिए हुए बहुत सारे त्योहार आज परंपरा के नाम पर कुछ दूसरा ही रूप ले चुके हैं।

Read More »