Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 355)

JAN SAAMNA DESK

मतदाता होने पर करें गर्व महसूसः हिमांशु शर्मा

फिरोजाबाद। बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभव नगर में चौपाल लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई। ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभव नगर में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।

Read More »

धूमधाम से मनाई गई सन्त सुन्दर दास जयन्ती

मथुरा। रामनवमी के शुभ अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल के द्वारा सत्यनारायण जी की बगीची भूतेश्वर पर शिरोमणि संत सुंदर दास जी की 428 वी जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का प्रारंभ सुंदर दास जी की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर और माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक राज खंडेलवाल ने बताया कि संत सुंदर दास अष्टछाप के कवियों में है। उनके करीब 410 ग्रंथ लिखित है और इनके ऊपर अभी पिछले साल ही उप राष्ट्रपति महोदय ने 2रू की डाकटिकट भी जारी की है। संत सुंदर दास जी का जन्म दोसा जिले में हुआ था अभी हाल ही में अनूप जलोटा जी और अनीता तांम्वी के द्वारा संत चालीसा का भी विमोचन किया गया है।

Read More »

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, धूप में तप पर बैठे रहे पक्षकार

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा फलाहारी ने बताया कि प्रयागराज हाईकोर्ट में बहुत लंबी बहस चली, जिसमें हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष अधिवक्ताओं के मध्य में बहस हुई। मंगलवार को सूट नंबर एक पर हिंदू पक्षकार के अधिवकताओं की तरफ से बहस हुई और सूट नंबर एक में 7 रूल 11 पर अपना जवाब दिया गया। हिंदूवादी दिनेश शर्मा ने बताया कि पिछली डेट पर न्यायालय में मुस्लिम पक्ष की तरफ से बहस पूरी हो चुकी थी। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सेवन रूल इलेवन के तहत यह मुकदमा चलने योग्य नहीं है, लेकिन हिंदू पक्ष कहना है कि यहां पर अतिक्रमण की भूमि है और इस जमीन पर पहले भी केस चल चुके हैं, इसलिए यह मुकदमा चलने योग्य है, उन्होंने कहा कि न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना, सुनने के बाद में 22 अप्रैल की डेट लगा दी है।

Read More »

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

 

कमल नैन नारंगः गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं ने गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए को पीडीए हराने जा रहा है। राहुल ने कहा कि आज सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है। गरीबी पर चोट करना जरूरी है। आज किसान फसलों के सही दाम मांग रहे हैं। पेपर लीक के लिए हम कानून लेकर आएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। पश्चिम से जो हवा चल रही है, वह पूरे देश के माहौल को बदलने जा रही है। इस बार बीजेपी को गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक I.N.D.I.A गठबंधन खत्म कर देगा। बीजेपी की हर बात झूठी निकली, ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना नौजवान को रोजगार मिला।

Read More »

श्रीराम प्रजापति ने खेत बेचकर करवाया मंदिर का निर्माण

फिरोजाबाद। ठारपूठा निवासी श्रीराम प्रजापति ने अपने हिस्से का खेत बेचकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक मन्दिर का निर्माण कराया है। जिसका उद्घाटन महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रो के साथ मंदिर प्रांगण में बाबा जाहरवीर, गुरू गोरख नाथ, काली माता, राम दरबार, राधा रानी, शेरा वाली मां, शिव परिवार, दक्ष प्रजापति, बजरंग बली की प्रतिमाऐं स्थापित कराई। इस मन्दिर के निमार्ण से क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी है। इस दौरान सतीश चंद्र प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, बेनीराम, भीष्म पाल, इंद्रपाल, किशन लाल, संजय कुमार प्रजापति, कैलाश चंद्र गोला, सर्वेश कुमार, संदीप कुमार, किलोली पहलवान, रामसेवक फौजी, संजू कुमार, श्यामपाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

बूथ अध्यक्षों के दम पर लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा: रजनी तिवारी

फिरोजाबाद। भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मंगलवार को बैनीवाल गार्डन पर हुआ। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा बूथ अध्यक्ष के दम पर ही चुनाव जीतेगी। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ​कहा कि निष्ठावान व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा को हर चुनाव में जीत मिली है। उनके दम पर ही वह हर बूथ पर कमल खिलाने का काम करेंगे। जब हमारा प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ था। तब भी भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन, मन और धन से चुनाव की तैया​​रियों में लगा हुआ था। आज जब प्रत्याशी उनके सामने है, वह तब भी मेहनत कर रहा है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देख अब हर कोई आश्वस्त हो गया है कि जनता हर बूथ पर कमल का फूल खिलाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में ये सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ता फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट चुके हैं।

Read More »

निबंध प्रतियोगिता में निकिता श्रीवास्तव रही अव्वल

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज में स्वीप की ब्रांड एंबेसडर व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संध्या द्विवेदी और डा प्रिया सिंह के संयुक्त निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक लोकतंत्र निर्माण में युवा मतदाताओं की भूमिका रहा। जिसमेें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुधीर गुप्ता ने छात्राओं को युवा मतदाता की भूमिका से अवगत कराया। लोकतंत्र निर्माण में युवा मतदाता द्वारा नेतृत्व के चयन में लिया गया निर्णय महत्वपूर्ण स्थान रखता है। समाजसेविका कल्पना राजौरिया मैडम ने युवा छात्राओं को फॉर्म 6, 7 और 8 की जानकारी दी। साथ ही लोकतंत्र के पावन पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से बनी सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। छात्रा प्रियंका ने रैप के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर कविता प्रस्तुत की।

Read More »

भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से विश्वदीप सिंह पर लगाया दांव

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की तिथि समाप्त होने से तीन दिन पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने क्षत्रिय समाज के विश्वदीप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्ष 2019 में भी भाजपा ने क्षत्रिय समाज के डॉक्टर चंद्रसेन जादौन को प्रत्याशी बनाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अक्षय यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तो बीएसपी ने सत्येंद्र जैन सोली को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने सोमवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। मैनपुरी के बाद फिरोजाबाद सीट से भी भाजपा ने क्षत्रिय प्रत्याशी पर दांव लगाया है। भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी विश्वदीप सिंह शहर के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज, अमरदीप कॉलेज के मालिक हैं। वह पूर्व में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गतिविधियां बनी रहती हैं। फिरोजाबाद से जिन लोगों को टिकट मिलने की चर्चाएं हो रही थी। वह सभी धरी रह गईं। विश्वदीप सिंह के पिता ब्रजराज सिंह फिरोजाबाद के पहले सांसद थे।

Read More »

जयंतिया समुदाय का जन – जीवन

जयंतिया हिल्स का भौगोलिक स्वरूप पर्वतराज हिमालय से जुड़ा हुआ है। राजनीतिक रूप से यह मेघालय राज्य का एक जिला है जो जुलाई 2012 से ईस्ट जयंतिया हिल्स और वेस्ट जयंतिया हिल्स नामक दो जिलों से नामित है। प्राकृतिक रूप से यह उपोष्णकटिबंधीय वनों से आच्छादित है। मेगालिथिक (मोनोलिथ) पत्थरों का संग्रह अतीतकालीन समन्वय का वर्तमान साक्ष्य एवं माँ दुर्गा का नार्तियांग में अवस्थित मंदिर तथा जयंतियापुर की कहानी में जयंतिया हिल्स का समग्र परिचय विद्यमान है। सांस्कृतिक प्रयोगशाला की संज्ञा से सुशोभित पूर्वोत्तर भारत सात राज्यों का समूह है जिसमें से एक राज्य अ-सम असम की गोद में बांग्लादेश का पड़ोसी बनकर मेघालय अवस्थित है। मेघों का आलय, मेघालय अति प्राचीन क्षेत्र है जो 1972 से पहले असम का स्वायत्त क्षेत्र और उससे भी पहले अभिन्न भाग हुआ करता था। वर्तमान में इसकी राजधानी शिलॉंग (प्राचीन नाम शिवलिंग) है। मेघालय में प्रमुख तीन पहाड़िया हैं यथा, खासी हिल्स, गारो हिल्स और जयंतिया हिल्स (पूर्वी एवं पश्चिमी)। पूर्व जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय ख्लेहरिहट और पश्चिम जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय जोवाई है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, पूर्व जयंतिया हिल्स की जनसंख्या 1,22,939 तथा क्षेत्रफल 2040 वर्ग किलोमीटर है। पश्चिम जयंतिया हिल्स अपेक्षाकृत बड़ा है। इसकी कुल जनसंख्या 2,72,185 तथा क्षेत्रफल 3819 वर्ग किलोमीटर है। एक प्रबल मान्यता के अनुसार यहाँ के लोग इंडो-मंगोलॉयड जाति के हैं। इनकी भाषा मोन-खमेर से संबंधित एक पृथक ऑस्ट्रिक भाषा है। इनके सामाजिक उत्पत्ति के बारे में एक स्वदेशी सिद्धांत भी है जिसके अनुसार ये एक सामान्य जाति के थे जो उत्तरी भारत, बर्मा, भारत-चीन और कालान्तर में दक्षिण चीन के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिए थे।

Read More »

मतदाताओं से मतदान की अपील, पहले मतदान फिर जलपान

हाथरस। राज्य कर विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता हेतु वाणिज्य कर कार्यालय से आगरा रोड पर डीआरबी कॉलेज तिराहा पार्क तक पदयात्रा कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु रैली निकाली गई तथा चौराहे पर एकत्र लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर पीके गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त अधिकारी, स्टाफ, अधिवक्तागण तथा व्यापारीगण रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर पीके गुप्ता तथा अकाउंटेंट मनोज कुमार अग्रवाल, सुरेशचंद अग्रवाल बर्तन वाले, विनोद कुमार एडवोकेट आदि ने अपील करते हुए अधिक से अधिक मतदान में भाग लेकर निष्पक्ष रूप से वोट करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि मतदान एक बहुत बड़ा दान है, जिसमें कुछ भी नहीं लगता, लेकिन हमारे देश का भविष्य को बनाने में अहम भूमिका रखता है।

Read More »