Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 415)

JAN SAAMNA DESK

जल्द खुलेगा बंद पड़ा रेलवे फाटक, चेयरमैन प्रतिनिधि ने दी जानकारी

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में बन्द रेलवे फाटक को जनहित में खोले जाने के सम्बन्ध में ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा किए गए प्रयास और पत्राचार के बाद अब रेलवे फाटक खुलने के आसार दिखने लगे हैं। विगत दिनों नगर के बंद रेलवे फाटक की समस्या को लेकर चेयरपर्सन ऊंचाहार ममता जायसवाल ने जिलाधिकारी और रेलमंत्री को पत्र लिखकर इसे खुलवाने की मांग की थी।
ज्ञात हो कि ऊँचाहार उन्नाव व ऊँचाहार-रायबरेली रेल खण्ड पर ऊँचाहार जनपद रायबरेली उ०प्र० प्रयागराज लखनऊ मुख्य मार्ग पर गेट सं0 44 ए रेलवे ओवर ब्रिज (आर०ओ०बी०) का निर्माण होने के पश्चात रेलवे गेट सं० 44 ए को पूर्णतः बन्द कर दिया गया था। जिससे ऊँचाहार नगर क्षेत्र के एंव ग्राम सभा के साथ एनटीपीसी आवासीय परिसर क्षेत्र के लगभग 20 हजार व्यक्तियों का सड़क मार्ग से आवागमन बाधित हुआ।

Read More »

खाते फ्रिज करने के बिरोध में कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मथुरा। कांग्रेसियों ने सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया गया है। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई व आयकर विभाग ही कार्य कर रहे हैं और चुनाव को किसी न किसी तरह से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के बढ़ते हुए जन आधार को देखकर प्रधानमंत्री इतने ज्यादा भयभीत हो गए हैं कि उनके द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया।

Read More »

कान्हा की नगरी से 50 बसों से 3000 लोग राम लला के दर्शन हेतु रवाना

मथुरा। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनने बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों से राम भक्तों को अयोध्या दर्शन के लिए भेज रही है। मथुरा महानगर के सभी मंडलों से भी राम भक्तों का काफिला अयोध्या के लिए सोमवार को रवाना हुआ। लगभग 3000 से अधिक रामभक्त 50 बसों के जरिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। मथुरा के राम भक्तों में अयोध्या जाने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। बसों की रवानगी के समय माहौल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि यात्रा के लिए राम भक्तों के नामों का चयन किया गया है। प्रत्येक बूथ से तीन रामभक्तों को रामलला दर्शन का मौका मिला है।

Read More »

यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

मथुरा। यमुना प्रदूषण के मुद्दे को लेकर तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के सामने अपना पक्ष रखने के बाद 15 दिन में ठोस कदम उठाये जाने की मांग की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि 15 दिन में आशावान कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो यमुना भक्त आंदोलन शुरू करेंगे। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर महासंघ के पदाधिकारियों डीएम से मांग की कि वह उनके साथ में यमुना की स्थित जानने के लिये नौका से भ्रमण करें। आग्रह पर जिलाधिकारी ने इस हफ्ते में भ्रमण का आश्वासन दिया। महासंघ ने कहा कि 15 दिन में कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहितों महासंघ, तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त आंदोलन को बाध्य होंगे।

Read More »

वृन्दावन में वेंडिंग जोन का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुराः जन सामना मथुरा ब्यूरो। वृंदावन में माता वैष्णो देवी मंदिर के समीप मार्ग का निरीक्षण किया और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सख्त निर्देश दिये। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के द्वारा ढकेल एवं खोमचा संचालकों को डस्टबिन का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने एवं गंदगी न फैलाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वेडिंग जोन का नियमित निरीक्षण कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त एवं साफ रखना सुनिश्चित किया जाए। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में जादौन पार्किंग से चीर घाट होते हुए केशी घाट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Read More »

टाउनशिप को लेकर सहज नहीं हैं बरसाना के किसान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। टाउनशिप को लेकर बरसाना के किसान सहज नहीं हैं। एमवीडीए की बरसाना में प्रस्तावित लैण्ड पुलिंग योजना का किसानों विरोध किया है। बरसाना में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने 157 हेक्टेयर भूमि में टाउनशिप बनाने की योजना को लेकर बरसाना में किसानों के साथ एमवीडीए के अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर बैठक की। किसानों ने बैठक में उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर विरोध जताया और लैण्ड पुलिंग योजना को किसानों के साथ छल करने की बात कही। सोमवार को एमवीडीए सचिव अपनी टीम के साथ बरसाना में किसानों के बीच पहुंचे और बरसाना के पीडब्ल्यूडी सभागार में किसानों के साथ बैठक की और उनके पक्ष को सुना। अधिकारियों की ओर से किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Read More »

जिला स्तरीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्यमियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। लखनऊ मेें आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलैक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं उद्योग बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में देखा गया। जिला स्तरीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी शहर के उद्यमियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा शॅाल उडाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यहां केे उद्य़मियों ने अपनी कुशलता से उद्योगों को गति प्रदान की है। यह क्षेत्र टीटीजैड में होने के कारण एवं टीटीजैड की बंदिशों के बाबजूद भी ग्लास व चूडी उद्योग में लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए है। अब उनके व उद्योगपतियों के प्रयासों से टीटीजैड की बंदिशें जल्द समाप्त होंगी।

Read More »

ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकताओं को देखते हुए कराएं जाएंगे विकास कार्यः हर्षिता सिंह

फिरोजाबाद। जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मणीन्द्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी। जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। जिला पंचायत का पुनरीक्षित वर्ष 2023-24 आय-व्ययक (आय-44,49,07,220 व व्यय-43,19,69,576 रू.) व मूल आय-व्ययक वर्ष 2024-25 (आय-36,17,12,644 व व्यय-34,40,06,218 रू.) सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत की बैठक में उपायुक्त मनरेगा सुभाष चंद्र ने जनपद की मनरेगा योजनान्तर्गत श्रम बजट वर्ष 2024-25 सदन के समक्ष रखा गया, जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसे अनुमोदित किया गया। वहीं जिला पंचायत की वर्ष 2024-25 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवॉ वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड) की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी।

Read More »

भारतीय जन सेवा समिति ने समाजसेवी व शिक्षाविद्वों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय जन सेवा समिति द्वारा नगर के पालीवाल हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। समिति द्वारा समाजसेवी एवं शिक्षाविद्वों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने देश भक्ति गीतो पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी आंगुतक अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक नारायण ई टेक्नो स्कूल के रीजनल रिचार्ज विनय यादव की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता मामा ने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है, बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है।

Read More »

पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा दीपक कुमार सोमवार दोपहर को पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन में उन्होंने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। जिसमें पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, चुनाव सेल, डीसीआरबी शाखा, मॉनीटरिंग सेल, महिला सहायता प्रकोष्ट, रिट सेल, बाल किशोर यूनिट, परिवार परामर्श कंन्द्र, जनसूचना प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए उनको अद्यावधिक रखने एवं पायी गयी खामियों को दुरस्त करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र और एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह मौजूद रहे।

Read More »