Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 476)

JAN SAAMNA DESK

एन डी आर एफ की टीम ने एनटीपीसी परियोजना का किया निरीक्षण

रायबरेली। सुरक्षा व्यवस्था एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना हमेशा से सजग रहती है। विशेषकर सुरक्षा संबंधित मामलों में परियोजना प्रबंधन हर समय नए सुधार का प्रयास करती है और विचार करती है। यह विचार एनटीपीसी ऊंचाहार की जनसंपर्क अधिकारी ने कही।
जिले की तहसील ऊँचाहार में स्थित एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में सोमवार को लखनऊ से आयी एनडीआरएफ टीम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रायबरेली की संयुक्त टीम ने परियोजना का भ्रमण किया और सुरक्षा सम्बंधित मुद्दे पर बातचीत एनटीपीसी प्रबंधन से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी एनडीआरएफ टीम ने एनटीपीसी की इकाई का दौरा किया तथा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूनिट की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
टीम के द्वारा बताया गया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार की घटना से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में सभी सुरक्षा एवं बचाव टीमों का तत्काल रिस्पांस की जानकारी करना तथा सभी के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है।

Read More »

तुम सागर से हो मीत मेरे!

तुम सागर से हो! मीत मेरे,
मैं मोती तेरे दामन की।।
तुम पुरुषोत्तम निज हिय के हो,
मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की।।
मेरे मन मन्दिर के नाथ तुम्हीं,
इस जीवन पथ में साथ तुम्हीं।
मेरी स्नेह स्वरूपी गाथा का,
तुम आदि हो, चरितार्थ तुम्हीं।।
इन सजल नेत्र में स्वप्न से तुम,
मैं आशा तेरी अंखियन की ।
तुम सागर से हो मीत मेरे!
मैं मोती तेरे दामन की।।

Read More »

क्या मैं लिख पाऊंगी ?

कभी कभी मैं अपनी ही किसी
तस्वीर को दिल से चूम लेती हूं
देती रहती हूं दुआ अक्सर
अपने खूबसूरत ख्वाबों से भरी
इन खूबसूरत आंखों को
जिसने निराश हो कर कभी
नहीं छोड़ा हौसला ख्वाबों को संजोने का
अदा करती रहती हूं शुकराना
घनघोर अजाबों से जीतने पर
अपने मेहरबां उस रब का जिसने भर दी
मेरे वजूद की झोली अपने रहमतों से यूं ही
एक बार दुआ में दोनों हाथ उठाने पर
निहारती हूं एक टक उन पदचिन्हों को
मेरे दुःख में निस्वार्थ भाव से
साथ देने वाले भाई-बहनों और दोस्तों के
और संकल्प भी लेती हूं उन्हीं पदचिन्हों
पर चलते रहने का जिसपर चलकर

Read More »

श्रीराम मंदिर ’राष्ट्र मन्दिर’ के रूप में भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर उत्सुकता से देख रही है। हर कोई अयोध्या आना चाहता है। पूरा देश राममय है। यह उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्राण्डिंग सुअवसर भी है। प्रदेश सरकार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों तथा उसके पश्चात पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के आगमन के सुखद, संतोषप्रद अनुभव के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। जनसहयोग से अयोध्या नगरी सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का मानक होगी।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों तथा अयोध्या में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अयोध्या नगरी को अलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवधपुरी में भव्य-दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण में श्रीरामलला के विराजमान होने की बहुप्रतीक्षित साधना पूर्ण होने में कुछ ही दिवस शेष हैं। श्रीराम मंदिर ’राष्ट्र मन्दिर’ के रूप में भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सभी सनातन आस्थावानों के लिए हर्ष-उल्लास, गौरव तथा आत्मसंतोष का अवसर प्रदान करेगा। 22 जनवरी, 2024 को सायंकाल हर देव मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर सनातन आस्थावान अपने घरों/प्रतिष्ठानों में श्री रामज्योति प्रज्ज्वलित कर रामलला का स्वागत करेगा। यह अभूतपूर्व तथा भावुक करने वाला क्षण है। हमारा सौभाग्य है कि हम उस प्रदेश में निवासरत हैं, जहां प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया। पूरी दुनिया आज अयोध्या की ओर उत्सुकता भरी दृष्टि से देख रही है।

Read More »

गोवर्धन में सर्दी से ठिठुर कर साधु की मौत !

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बेसहारा मजदूर वर्ग के लोगों को कंवल वितरण कराने एवं रेन बसेरा बनाने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे। लेकिन प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सैकड़ों बे सहारा साधुभेषधारी खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश हैं। अभी तक रेन बसेरा नहीं बने है। रेन बसेरा के अभाव में आए दिन भिक्षुक और साधुभेषधारियों की मौत हो रही है। मंगलवार प्रातः एक अज्ञात साधुभेषधारी का गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित उद्धव कुंड के समीप शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर राधाकुंड चौकी पुलिस ने मृतक साधुभेषधरी के शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। साधु की मौत सर्दी से होना बताया गया है। चूंकि सोमवार की रात साधुभेषधारी सर्दी के चलते उद्धव कुंड के समीप ठहरा था, मंगलवार सुबह सर्दी से ठिठुर कर उसकी मौत हो गई। दरअसल गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर प्रशासन की ओर से एक भी रेन बसेरा की व्यवस्था नहीं कराई गई है।

Read More »

हड़तालियों से प्रभावी तरीके से निपटने को प्रशासन ने की तैयारी

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। हिट एण्ड रन के सम्बन्ध में नए कानून के विरोध में कई दिन से आगरा दिल्ली हाईवे पर ट्रक चालकों द्वारा जगह जगह किये जा रहे विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। सोमवार को मंडी चौराहे के आसपास हुए प्रभावी विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से प्रभावी तरीके से निपटने की रणनीति बनाई है। वहीं परिवहन विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का दवा है कि मथुरा में रोडवेज कर्मी हड़ताल पर नहीं है और लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम मथुरा मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पलवल साइड में कुछ देर के लिए यातायात बंद हुआ था। ट्रक चालकों की हडताल के चलते बसों का संचालन पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है। चालक परिचालक बसों में तोड़फोड़ की आशंका के चलते कुछ सहमे हुए हैं। यात्रियों, चालक परिचालकों को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है। हड़ताल केवल ट्रक चालकों के द्वारा की गई है। मथुरा में हमारी बसों के चालक परिचालक या अनुबंधित बस मालिकों द्वारा नहीं की गई है। सोमवार को 70 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ था।

Read More »

भाकियू ने गन्ना किसानों की समस्या को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के निर्देशन में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार को सौंपा गया है। जिसमें गन्ने का मूल्य निर्धारण करने की मांग की है।
राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों की मांग पर गन्ने का मूल्य अभी तक निर्धारण नही किया गया। सरकार से मांग है कि किसानों के गन्नों का मूल्य निर्धारण किया जाये। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा की गन्ना किसान उचित मूल्य न मिलने से बेहद परेशान है, अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही कहा कि एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो चलने के बाद उसको निलंबित कर दिया, लेकिन वह चार्ज लेकर अभी भी किसानों को प्रताड़ित कर रहा है, उसको तुरंत हटाया जाए।

Read More »

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक राजस्थान से घूमने के लिए निकला था। उसके बाद जीआरपी ने उसके ट्रेन से कटने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी है।
जीआरपी फिरोजाबाद को सूचना मिली कि एक युवक किसी ट्रेन से गिर गया है और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू किया। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय सांवरा बैरवा पुत्र गोपाल बैरवा निवासी अजमेर राजस्थान के रूप में हुई। जीआरपी ने किसी तरह मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे मृतक के भाई पुखराज बैरवा ने बताया कि उनका भाई घर से घूमने की कहकर एक दिन पहले निकला था। उसके बाद उसकी ट्रेन से गिरकर मौत होने की खबर उन्हें प्राप्त हुई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Read More »

कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

-मायका पक्ष ने सुसरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। ससुराल में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गढ़िया गढ़ी निवासी बलराम ने अपनी पुत्री रूचि यादव की शादी छह वर्ष पूर्व थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसा खास निवासी श्याम सुंदर के साथ पूरे दान दहेज देकर की थी। मायका पक्ष का कहना है कि सोमवार शाम को उनकी बात उनकी बेटी से हुई थी। उस समय तक कोई बात नहीं थी। मंगलवार सुबह उसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर उन्हें मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के परिजनों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन मौके से फरार हो गया।

Read More »

मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो………….

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जीआर प्लाजा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य राधा शरण द्रिवेदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड चूर्ण करने के लिए गोकुलवासियों की रक्षा के लिए अपनी एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और गोकुलवासियों की रक्षा की। कथा पंडाल में गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई एवं 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। सभी भक्तगण मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे भजन पर झूमते दिखाई दिए। कथा में संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के नवीन दुबे, पिंकी चौहान, प्रशांत माहेश्वरी, राधिका अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, पूनम चौहान, गोपाल अग्रवाल, निशा मित्तल, अखिलेश मित्तल, गौरी शर्मा, गोपाल दास, साधना गोयल आदि मौजूद रहे।

Read More »