Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 639)

JAN SAAMNA DESK

आधारशिला कॉलेज में हुआ पंचवटी रोपण

रायबरेली। जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज में पंचवटी विकास समिति की ओर से पंचवटी रोपण किया गया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. तहसीलदार सिंह ने अपने हाथों से डॉ महादेव सिंह, हनुमंत सिंह राम गुलाम सविता, कवि वाई पी सिंह, पत्रकार राम मिलन शर्मा के साथ आम, बरगद, पीपल, आंवला, अशोक, बेल और पाकर के वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर डॉ. तहसीलदार सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव सहित सभी जीवों के जीवन पालन के लिए आवश्यक हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही श्री सिंह ने पंचवटी विकास समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद भी दिया और कहा कि ये आप सभी के द्वारा बेहतर तरीके से समाज सेवा की जा रही है।

Read More »

बागपत जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

⇒जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर किया सम्मानित
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बड़ौत नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की सभी 97 छात्राओं से संवाद भी किया। इसी के साथ जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। बालिकाओं ने जिलाधिकारी के हाथ की कलाई पर राखी बांधी और उनका तिलक किया। जिलाधिकारी ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया। उपहार पाकर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न नजर आ रही थी। जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा, अवकाश में परिवार के बीच पहुंचकर अच्छे से रक्षाबंधन का त्योहार मनाना और फिर आकर मन लगाकर पढ़ाई करना।

Read More »

बागपत में हृदयाघात से वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य का निधन, शिक्षकों व छात्राओं ने जताया शोक

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि वे बीमारी के कारण एक सप्ताह से विद्यालय से अवकाश पर चल रही थी। मंगलवार को कॉलेज परिसर में आयोजित शोक सभा में प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विद्यालय ने एक सुयोग्य कर्मठ प्रधानाध्यापक खो दिया है। परम पिता परमात्मा से उनकी पुण्य आत्मा को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Read More »

बैठक कर केन-बेतवा लिंक परियोजना व हिण्डन नदी की समीक्षा की

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भारत सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार के साथ बैठक कर केन-बेतवा लिंक परियोजना व हिण्डन नदी की समीक्षा की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में हिंडन नदी प्रदूषण मुक्त होने की कगार पर है। उन्होंने हिंडन नदी के किनारों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने और नदी के आस पास पौधारोपण कराने के निर्देश दिये। नदी में सीवेज व इंडस्ट्रीयल वेस्ट का पानी कतई न छोड़ा जाए। उन्होंने हिंडन नदी का नाम हर नंदी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में उद्योगों से निकलने वाला अपशिष्ट गंगा नदी में प्रवाहित नहीं हो रहा है।

Read More »

इफको एमसी ने मनाया स्थापना दिवस

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कृषि रसायन के क्षेत्र में 28 अगस्त 2015 को स्थापित हुई संस्था इफको एमसी (इफको एवं मित्सुबिशी का संयुक्त उद्यम) ने आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर अपना 9 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन छड़गांव में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके मथुरा वाईके शर्मा, वरिष्ठ क्षेत्राधिकारी इफको मथुरा सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इफको एमसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल धींगरा ने वीडियो संदेश के माध्यम से इफको एमसी के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के तीन मूलभूत सिद्धान्तों सही दवा, सही दाम व किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी, साथ ही किसानों को अपने महत्वपूर्ण उत्पादों हुमेत्सु, ससागे, अमिनोज के बारे में बताया व प्रशिक्षित अनुभवी क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का प्रोत्साहन दिया।

Read More »

जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो यमुना एक्सप्रेस वे पर होगा प्रदर्शन

⇒ आगरा उत्तरी बाईपास पर कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं किसान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। आगरा उत्तरी बाईपास पर कट की मांग को लेकर नगला गुखरौली गढ़ी सुख्खा, सरायसालवान, नाहर गढ़ी, नेरा, सेहत, बरौली आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीण आंदोलित हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि हम अनंतकाल तक ऐसे ही धरने पर नहीं बैठे रहेंगे। प्रशासन हमारी बात सुन नहीं रहा है। अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो यमुना एक्सप्रेस वे हमारा अगला धरना स्थल होगा। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को भी शासन व जिला प्रशासन अनदेखा कर रहा है। अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति अपने आंदोलन को तेज करते हुए अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने को जल्द ही यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

Read More »

प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय हैः लक्ष्मीनारायण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने मौजूद चुनौतियों पर स्थानीय होटल में आयोजित हुए उपज के प्रांतीय सम्मेलन में गहन चिंतन हुआ। प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं राष्ट्रीय महासचिव एनयूजेआई सुरेश शर्मा ने उपज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उपज पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय है। डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता में कोई कमी नहीं आई है और लोग आज भी प्रिंट मीडिया का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बिना किसी भय के राष्ट्रहित में लिखने की हिम्मत को बनाए रखना है।

Read More »

श्री जन्मभूमि मंदिर परिसर के बाहर पहली बार लगाई जाएगी स्क्रीन

⇒मंडलायुक्त की पहल पर सहमत हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर परिसर के बाहर भी स्क्रीन इस बार बडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिससे श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा मिल सके। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब मंदिर के अंदर के साथ ही बाहर भी स्क्रीन पर जन्म के लाइव दर्शन होंगे। इस वर्ष पहली बार मंदिर के बाहर कई स्थानों पर लाइव टेलीकास्ट के लिए स्क्रीन लगाई जाएंगी। ये व्यवस्था मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी के निर्देश पर की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के मुताबिक हम मंदिर के अंदर पहले भी स्क्रीन लगाते थे, इस बार मंदिर के बाहर भी लगाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने आराध्य के प्राकट्य का साक्षी बनने की लालसा लिए लाखों श्रद्धालु कान्हा की नगरी की ओर चल पडते हैं। पहनावे, भाषा, रंग रूप में अलग होते हुए भी सब के मन में एक ही लालसा रहती है कि वह अपने आराध्य प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बन कर जीवन को धन्य कर लें।

Read More »

उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर मेवात की धार्मिक यात्रा पर सख्त हुआ पहरा

⇒एसपी देहात टीम सहित मौके पर मौजूद, चला रहे संघन चेकिंग अभियान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यूपी की सीमा से सटे मेवात क्षेत्र में चल रहीं गतिविधियों के चलते मथुरा जनपद के हरियाणा राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। किसी तरह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। हरियाणा के नूंह में सोमवार को निकाली गई ऐलानियां धार्मिक शोभायात्रा को लेकर मथुरा जनपद के सीमावर्ती इलाकों में भी हलचल रही। मेवात में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हरियाणा सीमा पर यूपी पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया।

Read More »

वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना बहनों ने अटल पार्क में रक्षासूत्र कार्यक्रम पूजा जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मधुरिमा वशिष्ठ एवं पूजा शर्मा ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को तिलक कर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर मुॅह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Read More »