Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना बहनों ने अटल पार्क में रक्षासूत्र कार्यक्रम पूजा जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मधुरिमा वशिष्ठ एवं पूजा शर्मा ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को तिलक कर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर मुॅह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीमा, श्रद्धा, विशाखा, चंचल, अनुराधा, पायल, खुशबू, रंजीत, सुमित, मोहन, दीपक, राजकुमारी, नितिन, नंदिनी, बेबी, जयश्री, अनीता, ज्योति, दुर्गेश, पूनम के अलावा हिंदू जागरण मंच के अतुल यादव, रंजीत सिंह, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।