Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 910)

JAN SAAMNA DESK

व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम ने तीसरी मृत लावारिस शव का करवाया दाह संस्कार

रायबरेली। चौहान गुट जहां लगातार व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है, वहीं अब लगातार गरीब बेसहारा असहायों की मदद के साथ लावारिस शवों को अपनाते हुए विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य भी कर रहा है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट व उनकी टीम ने तीसरे लावारिस शव को अपनाकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार मुंशीगंज में करवाते हुए सराहनीय कार्य किया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस०के० सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए निःशुल्क आगे रहता है, जनपद ही नहीं प्रदेश के किसी भी कोने में एक फोन के बाद चौहान गुट उनकी टीम सदैव निःशुल्क मदद के लिए पहुंचती है।

Read More »

सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस टीम ने आरएएफ टीम के साथ किया क्षेत्र भ्रमण

महराजगंज, रायबरेली। ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आज पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महराजगंज व पुलिस टीम द्वारा आर0ए0एफ0 टीम के साथ महराजगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण करती दिखी। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम व आर0ए0एफ0 टीम द्वारा महराजगंज क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, कस्बा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर आमजन से संवाद स्थापित करते हुए पैदल गश्त किया गया।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में ‘आयुष प्रोग्राम’ का हुआ आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। केंद्र सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की अपार सफलता को देखते हुए, इसे 1 साल और बढ़ा दिया है। जहां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में विभिन्न मंत्रालय, सरकारी-गैर सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थानों के द्वारा लाखों की संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं अब इसे और विस्तार देने के लिए एक नया लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि देशभर में मौजूद 75 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के द्वारा 750 से अधिक मेडिकल कैंप लगाए जाएं। आज इसी कड़ी में एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में आयुष प्रोग्राम आयोजित किया गया।

Read More »

कलंदरपुर के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

रायबरेली। जनपद के कंपोजिट् स्कूल कलंदरपुर विकास क्षेत्र राही के बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का काम किया है। गांव के सभी लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में पोस्टर, बैनर, स्लोगन, नारों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि दवा खाना कितना जरूरी है। विद्यालय की अध्यापिका वदंना श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई।

Read More »

अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव एवं कानपुर देहात महोत्सव का किया गया आयोजन

कानपुर देहात। अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव एवं कानपुर देहात महोत्सव का आयोजन ईको पार्क माती, जनपद कानपुर देहात में किया गया। जिसमें कृषि विभाग एवं कृषि समावेशी विभागों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये। जिनका अवलोकन मा0 कृषि राज्य मंत्री श्री बल्देव सिंह औलख जी एवं कानपुर देहात महोत्सव में उपस्थित भारी संख्या में कृषकों के साथ लगे स्टालों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरान्त मा0 सूर्य प्रताप शाही जी कृषि कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0 सरकार एवं श्री अविनाश सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन कानपुर देहात एवं मंच पर उपस्थित जनपद स्तरीय सभी अधिकारीगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषकों को अपनी आय दो गुना करने एवं पी0एम0कुसुम सोलर पम्प, जैविक उत्पादों, मोटा अनाज, कृषक उत्पादन संगठन के उत्पादन पर बढ़ावा देने हेतु उपस्थित कृृषकों व अन्य गणमान्य नागरिकों को विस्तार में जानकारी दी।

Read More »

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

कानपुर देहात। दिनांक 09.02.2023 को अपरान्ह 12.00 बजे विपणन विकास सहायता कार्यक्रय (एस0सी0एस0पी) के अन्तर्गत जनसहयोगी इण्टर कालेज पामा कानपुर देहात में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। अतः बेरोजगार नवयुवक एवं उद्यम स्थापना में रूचि रखने वाले क्रियाशील व्यक्ति जागरूकता शिविर में उपस्थिति होकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा दी गई है।

Read More »

अधिवक्ताओ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सासनी। दि बार एसोसियेशन सासनी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बार काउन्सिल ऑफ के आव्हान पर अधिवक्ताओं के हितार्थ में छह मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अंजली गंगवार को सौंपा है। बताया कि संस्था के समस्त अधिवक्तागण सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन करेगे तथा समस्त न्यायिक कार्याे से विरत रहेगे तथा हमारी मागों को समय रहते न मानी जाती है तो अधिवक्तागण बार काउन्सिल ऑफ के निर्देशनुसार अग्रिम कदम उठाने को तत्पर तैयार रहेगे। मंगलवार को ज्ञापन में दि बार एसोशियेसन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंहं ने कहा है कि प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रूपये तक मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए या उन्हें आयुष्मान योजना से जोडा जाए

Read More »

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नियोजन, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, समाज कल्याण, लोक निर्माण आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि पीसीएस-जे परीक्षा-2022 की प्रारंभिक परीक्षा आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के पांच शहरों-आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ व प्रयागराज में प्रस्तावित है। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जायें। किसी भी स्थिति में पेपर लीक न हो, इसके लिये सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिये जायें। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं मण्डलायुक्त अपने जनपदों में जो नवाचार किया जा रहा है, उस नवाचार को एक-दूसरे से साझा किया जाए, जिससे उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से होगा और यूपी की इकोनॉमी में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने जनपद की कैपिटल इनकम बढ़ाने पर विशेष बल दिया। सभी जनपदों में संभावित पर्यटन क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें विकसित करें।

Read More »

निकाय चुनाव को लेकर असमंजस में दावेदार, मतदाताओं से कम हो रही नजदीकियां

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने ही वाला था, परंतु सब कुछ धीमा पड़ गया और अब तो आरक्षण को लेकर नेताओं की चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही पुराना कार्यकाल भी समाप्त हो गया है और नेता कुर्सी पर बैठने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। कुछ ऐसे भी नेता हैं जिनके संघर्ष का अब परिणाम आना बाकी है, इसलिए वह अधिक बेचौन हैं। नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर में अव्यवस्थाएं भी होने लगी हैं, गलियों में गंदगी की भरमार और गली, चौराहों पर बेवजह की तमाम प्रचार प्रसार की होर्डिंगे भरे पड़े हैं। रायबरेली जिले के पिछले निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही है और निर्वाचित भी हुईं थीं। परंतु अब निकाय चुनाव के आगाज की देरी में नेताओं की धड़कनें धीमी पड़ रही हैं।

Read More »

अपने ही पैतृक स्कूल में सम्मान पाकर गद्गद् हुई सोनम

फिरोजाबाद। अंडर-19 विश्वविजेता टीम इंडिया की खिलाड़ी सोनम यादव को उनके पैतृक स्कूल संत शिवानंद जी.एल. विद्यालय में सम्मानित किया गया। मंगलवार को संत शिवानंद जी.एल. विद्यालय की प्रबंधक कमला देवी ने महिला खिलाड़ी सोनम यादव को शॉल उड़ा कर एवं 5100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश यादव ने की। इस दौरान पुष्पलता देवी, प्रधान प्रतिनिधि नीरज यादव, मुकेश यादव, दिनेश यादव, हरजीत सिंह, मुन्नीलाल, सन्तोष, ओमप्रकाश, अतुल, रूपेंद्र, आदि मौजूद रहे।

Read More »