Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 956)

JAN SAAMNA DESK

राया में विद्युत चेकिंग टीम से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। कस्बा राया में विद्युत विभाग द्वारा चल रहे बकाया वसूली अभियान के दौरान चेकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बकाया बसूली एवं विद्युत चोरी रोको अभियान के दौरान उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में विद्युत टीम व्यापारी मोहल्ला में पहुंची थी। बकाया राशि होने पर कनेक्शन विच्छेद को लेकर यूसुफ पुत्र टुंडा व दो तीन लोगों ने विद्युत टीम के साथ अभद्रता कर डाली। जिसकी सूचना उपखण्ड अधिकारी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में विद्युत विभाग कर्मी हेमन्त सिंह ने चार लोगों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। वही व्यापारी मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र नशीर को विद्युत संयोजन कटा होने के उपरांत विद्युत पोल से विद्युत संयोजन करते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है देहात क्षेत्र गांव अनोडा नगोड़ा सरूपा में चेकिंग के दौरान रनधीर पुत्र हरि सिंह बंटी उर्फ बनी सिंह पुत्र प्रेम सिंह के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Read More »

फास्ट फूड की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

मथुरा। बाजना में मंगलवार की सुबह फास्ट फूड की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।आग लगने से तकरीबन 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार कस्बा बाजना में सिद्दीकपुर चौराहे के समीप पारसौली निवासी राजवीर सिंह की फास्ट फूड, ड्राई फूड की थोक व फुटकर की दुकान है। राजवीर सिंह सोमवार रात दुकान बंद कर अपने घर पारसौली चले गए थे। मंगलवार की सुबह चाय की दुकान करने वाले दुकान स्वामी ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकान स्वामी को सूचना दी।दुकान स्वामी अपनी दुकान पर पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आग से दुकान में रखा लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई मगर वह नहीं पहुंची और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

Read More »

हमीरपुर जिले में जमकर किया जा रहा है अवैध खनन

चिकासी थाना के खण्ड संख्या-4 टोला खगारन में एनजीटी के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
हमीरपुरः जन सामना संवाददाता। बुंदेलखंड हमेशा से ही अवैध खनन के लिए चर्चा में रहा है। इसको लेकर सीबीआई की रेड भी कई बार जनपद में पड़ चुकी है, लेकिन फिर भी मोरंग खदान माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
ताजा मामला चिकासी थाना व तहसील राठ क्षेत्र के खण्ड संख्या-4 टोला खगारन का है। जो कि मे. एम आर. गुप्ता एंड कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित है। जिसमें खदान माफिया प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड मशीनो का प्रयोग कर धसान नदी में एन जी टी के व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुलेआम धज्जिया उड़ा रहे हैं और नदी की जलधारा में भारी भरकम गड्ढे इसकी गवाही देने के लिए काफी हैं, तो इस तरह से खण्ड संख्या 4 धसान नदी मे हैवी पोकलैंड मशीनें गरज रही है।
बताते चलें कि एनजीटी के नियमों में हैवी पोकलैण्ड मशीनों का प्रयोग खनन कार्य में नहीं कर सकते हैं लेकिन यहां पर एनजीटी और न्यायालय के आदेशों को ताक पर रखकर खनन माफिया नदी की जलधारा में भी खनन करने से नहीं चूक रहे हैं।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने जरूरतमन्द लोगों को भेंट किये कम्बल

कानपुर नगर: जन सामना ब्यूरो। समाजसेवी संस्था ‘श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में जरूरतमन्द लोगों को हाड़ कपाऊ ठंड से बचने के लिये कम्बल भेंट किये गये।
यह जानकारी देते हुए अमित चौहान (अधिवक्ता) ने बताया कि स्व0 श्याम सिंह चौहान की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर जरूरतमन्द क्षेत्रवासियों को कठारा स्थित ग्राम पंचायत भवन में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह के कर कमलों द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, यह भी बताया कि कम्बल वितरण के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक को सम्मानित भी किया। इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक लोगों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भेंट किये गये।

Read More »

ठंड से बचाव हेतु वृद्धा को महिला कॉन्स्टेबल ने भेंट किए शॉल और स्वेटर

ऊंचाहार, रायबरेली। सोमवार की सुबह की बात है जब बटोही रेस्टोरेंट के पास कड़ाके की सर्दी में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे घूम रही थी, उसी दौरान वहां से गुजर रही कोतवाली की सेकंड मोबाइल वाहन पर बैठी महिला कांस्टेबल जूही मिश्रा की नजर उस बुजुर्ग महिला पर पड़ी। वो उसके पास पहुंची और उसके बारे में जानकारी हासिल करने लगी तभी महिला कुछ बता नहीं पा रही थी। पता चला कि महिला विक्षिप्त है, महिला कांस्टेबल द्वारा उसे कोतवाली लाया गया और उसे ठंड से बचाने के लिए शॉल स्वेटर दिया गया, जिसके बाद विक्षिप्त को कोतवाली में ही रखा गया और उसके परिजनों के बारे में जानकारी हासिल करके उनके सुपुर्द किया गया।

Read More »

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हो सकती है कार्यवाही

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। 05 जनवरी से लेकर 04 फरवरी 2023 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात इंद्रपाल सिंह द्वारा कल दिनाँक 08 जनवरी 2023 को यातायात पुलिसकर्मियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में मीटिंग की गई थी। सुरक्षित यातायात हेतु सड़क सुरक्षा से संबधित जागरूकता के लिये कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसे- दो पहिया, चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन तथा नियन्त्रित गति से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने सम्बंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रभारी यातायात आशुतोष त्रिपाठी सहित जनपद के य़ातायात पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ त्रिपुला के पास रायबरेली से लखनऊ मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी की।

Read More »

उद्यान मंत्री ने गरीबों को भेंट किए कम्बल, पूछा कुशलक्षेम

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड राही के पूरे इंची मजरे परौरा में आज मंत्री ने गरीबों को कंबल वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। उन्होंने किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं और उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही ।

Read More »

समस्याओं का निराकरण ना होने पर 16 जनवरी से धरना देंगे सफाई कर्मचारी

कानपुर देहात। मांगे ना पूरी करने व समस्याओं का निराकरण ना करने पर जिला मुख्यालय में सफाई कर्मचारी धरना देंगे, यह जानकारी देते हुए उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को कई पत्र लिखे गये और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया किन्तु जिला पंचायत राज अधिकारी अपनी मनमानी पर अडिग हैं।
यह भी बताया कि सफाई कर्मचारियों को ठेली, फावड़ा, तसला, झाड़ू आदि सामान की किट सफाई कर्मचारियों को जरूरत के अनुरूप मुहैया नहीं करवाई जा रही है।
निलम्बित कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है और सफाई कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों का जाँच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला सफाई कर्मचारियों को निवास से बहुत दूर तैनाती कर के परेशान किया जा रहा है।

Read More »

10 जनवरी को जरूरतमन्द लोगों को भेंट किये जायेंगे कम्बल

कानपुर नगर। समाजसेवी संस्था ‘श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में जरूरतमन्द लोगों को हाड़ कपाऊ ठंड से बचने के लिये कम्बल भेंट किये जायेंगे। यह जानकारी देते हुए अमित चौहान (अधिवक्ता) ने बताया कि स्व0 श्याम सिंह चौहान की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर जरूरतमन्द क्षेत्रवासियों को 10 जनवरी 2023 को कठारा स्थित ग्राम पंचायत भवन में किया जायेगा।

Read More »

दूसरे दिन भी जारी रहा कालीदह पार्क में किसानों का धरना

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने दिया आंदोलन को समर्थन
कांग्रेस के अलावा कई सामाजिक संगठन भी आए साथ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के कालीदह पर किसानों द्वारा जोती जा रही खादर की जमीन को प्रशासन द्वारा कब्जे में लिए जाने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। रविवार को भाकियू टिकैत ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर अपने समर्थन की बात कही। कांग्रेस के कई नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। पांच जनवरी को कालीदह चौक पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने नौ नामजद सहित करीब सवा सैकड़ों लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेने लगा। शनिवार को कालीदह पार्क में शुरू हुआ धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन सहित कई दूसरे कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन से जुड़ गए। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, महानगर के वरिष्ठ सलाहकार लोकेश कुमार राही, महानगर महासचिव सुनील चौधरी आदि लोग रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

Read More »