हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के समस्त थानों की एंटीरोमियों टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अंतर्गत अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजारों/सार्वजनिक स्थानों/धार्मिक स्थलों/प्रमुख चौराहों/बस स्टैंड पर एंटीरोमियों चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान बिना वजहघूमने वाले लड़कों/शोहदों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान 24 व्यक्तियों को चेक किया गया व 02 लड़कों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया|
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
हमीरपुर। सुमेरपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंधरी तिराहा से अभियुक्त श्याम किशोर उर्फ कातिल कुशवाहा को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना सुमेरपुर में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार हुआ अभियुक्त श्याम किशोर उर्फ कातिल कुशवाहा पुत्र सिद्धा निवासी ग्राम टेढा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर के कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 वोर चालू हालत में मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल सोहन सिंह शामिल रहे।
अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
हमीरपुर। जलालपुर पुलिस द्वारा भेड़ीडांडा कुपरा तिराहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा नाजायज बरामद होने पर नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार हुआ अभियुक्त कमल काछी पुत्र स्वर्गीय मूलचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुपरा थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा नाजायज बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, कांस्टेबल रामचन्द्र सोनकर शामिल रहे।
एसपी ने किया परेड की सलामी का निरीक्षण
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश दीक्षित द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुलिस फ़ोर्स को शस्त्र अभ्यास/ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरणों की प्रैक्टिस कराई गई। एम0टी0 शाखा व यूपी-112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रख-रखाव देखा गया। वाहनों में मौजूद सुरक्षा के उपकरण (बॉडी प्रोटेक्टर/हेल्मेट/डंडा/कंसिलमेंट आदि) को चेक किया गया व रजिस्टर को चेक किया गया। पीआरवी पुलिस कर्मियों को घटनास्थल को सुरक्षित करने सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेकर स्टोर, मंदिर परिसर, पुलिस लाइन आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए। भोजनालय का निरीक्षण किया गया साथ ही भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एसपी हमीरपुर व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
सर्व शिक्षा अभियान को लग रहा पलीता, सरकारी किताबें पहुंची कबाड़ी की दुकान
हमीरपुर। जिले में एक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को नि:शुल्क बंटने आई किताबें हेडमास्टर ने कबाड़ी को बेच डाली। इस मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिकायत पर ए.बीएसए ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरकारी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क बंटने आई पुस्तकें कबाड़ी को बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ ने स्कूल में हंगामा किया, जिससे कबाड़ी उल्टे पांव भाग गया। सूचना पाते ही एबीएसए मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More »स्कूटी सवार यूवती का लूटेरो ने छीना फोन, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
कानपुर| शहर की हाईटेक पुलिस की पोल खोलते लुटेरे डीसीपी आफिस के सामने चुनौती दे गये। शुक्लागंज निवासी दिव्याशी अपने प्राईवेट जॉब करती है।और वही कर्रही से अपने घर शुक्लागंज अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही थी।तभीे युवती के बगल से तेज रफ्तार बाईक सवार मोबाईल ले उडे।सबसे बडी बात ये रही की ये घटना कानपुर के डीसीपी साउथ रवीना त्यागी के कार्यलय के सामने हुई।फिलहाल हर बार की तरह पुलिस ने अप्लीकेशन ले ली है। और हर बार की तरह एक ही जवाब की तहरीर के आधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी
महानगर अध्यक्ष ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
फिरोजाबाद। जय भारत महासंपर्क अभियान के अंतिम दिन महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में प्रभार बाले वार्ड में वरिष्ठ नागरिको एवं वार्ड उपाध्यक्ष का फूलमाला पहना कर अभिवादन किया। वहीं जय भारत महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अल्पसंख्यक बिभाग जिलाध्यक्ष वकार खालिक, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नूरूल हूदा लाला राइन गांधी, सलीम खान, फैजान खान, अजीज रंगरेज, सुल्तान अली, फैजान मोहम्मद, मोनीश खान आदि मौजूद रहे।
Read More »
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत
फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों ही महिलाओं के शवों को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
Read More »अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल
फिरोजाबाद। जनपद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। जिसमें पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह बिहार से दिल्ली जा रहे थे। तभी कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Read More »जिलाधिकारी ने 85 महिलाओं को किया सम्मनित
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री की नई पहल महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन एक व्यापक मिशन शक्ति 3.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया। जिसमें जिले की महिला आरक्षी रिकी थाना एएचटीयू को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न जनपदों की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को जनपद स्तर पर भी मिशन शक्ति 3.0 कार्यकम व रक्षा उत्सव का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति शुभारम्भ कार्यक्रम, रक्षा उत्सव का संजीव प्रसारण जनपद स्तर पर उपस्थित समस्त महिलाओं को दिखाया गया। मिशन शक्ति फेज 1 फेज 2 में उत्कृष्ट कार्य करनें वाली जनपद के विभिन्न विभागों की कुल 85 महिलाओं को जिलाधिकारी चंद्रविजय, सासंद डा चंद्रसैन जादौन, महापौर नूतन राठौर, विधायक शिकोहाबाद डा मुकेश वर्मा द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद डा चन्द्रसेन जादौन ने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तगर्त जनपद के विभिन्न विभागांे में जिलाधिकारी के निर्देशन में जो कार्य जनपद की महिलाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किये हैं वह सराहनीय हैं। ऐसी माताओं, बहनोें को प्रेरणाश्रोत बनाना चाहिये।
Jansaamna