Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 71)

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 के नियमों का किया जाये अनुपालन: माला श्रीवास्तव

माह जुलाई से दिसम्बर तक में होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ कार्यक्रम की तिथियां हुई नियत

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निराकरण हेतु शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए माह जुलाई से दिसम्बर 2022 तक का रोस्टर/तिथियां व तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम नियत कर दिये गये है। 02 जुलाई को जिलाधिकारी तहसील लालगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 16 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में। 06 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महाराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 20 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में। 03 सितम्बर 2022 को जिलाधिकारी तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में। 17 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में। 01 अक्टूबर 2022 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में। 15 अक्टूबर 2022 को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में। 05 नवम्बर 2022 को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महाराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 19 नवम्बर 2022 को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में। 03 दिसम्बर 2022 को जिलाधिकारी तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में। 17 दिसंबर 2022 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्धारित किये गये है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा है कि स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा तहसील दिवस संचालित किया जायेगा। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्म्पूण समाधान आयोजन दौरान आने वाले फरियादी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। सुनवाई के समय 05 से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्र न हो। आयोजन में भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में अधिकतम 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाये। आने वाले फरियादियों को कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु आयोजन स्थल पर आने वाले फरियादियों के उपयोगार्थ सेनेटाइजर व मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाए तथा आम जनमानस को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के समाधान का अनुश्रवण नियमित रूप से किया जाए तथा शिकायतों की निस्तारण की अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रानिकली शासन के संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिनों में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कलेक्ट्रेट में उपस्थिति रहकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं उसका निस्तारण करेंगे।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा है कि शासन के स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस अधीक्षक, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थित सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की शिथिलता बरती जायेगी तो शासकीय आदेशों के क्रियान्वयन में स्पष्ट लापरवाही मानकर उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ेगा।

Read More »

बास्केट ऑफ चॉइस से सीमित रखें परिवार:डॉ ए.के. चौधरी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। स्वास्थ्य विभाग ने बहुत कारगर और सुरक्षित साधनों से युक्त बास्केट ऑफ़ च्वाइस मुहैया करा रखी है। इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किसको, कब और कौन सा साधन अपनाना श्रेयस्कर होगा। बास्केट ऑफ़ च्वाइस में परिवार नियोजन के लिए नौ साधनों को शामिल किया गया है। इस बारे में उचित सलाह के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, परिवार नियोजन काउंसलर, आशा कार्यकर्ता और एएनएम की मदद ली जा सकती है । यह कहना है – प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ ए.के. चौधरी का | डा. चौधरी बताते हैं कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और बेहतर मातृ स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे के जन्म की योजना बनायी जाए और दूसरे बच्चे के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर जरूर रखा जाए।डा. चौधरी के अनुसार जिले में ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित समस्त 18 सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों और 127 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन काउंसलर व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की मदद से बॉस्केट ऑफ च्वाइस के बारे में लाभार्थी की स्थिति के अऩुसार उचित परामर्श दिया जाता है ।

Read More »

रोजगार शुरू करने के लिए अब दोगुना मिलेगी ऋण धनराशि

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को अब नए अवसर मिलेंगे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्तियों के लिए निर्माण क्षेत्र में 25 लाख के स्थान पर अब 50 लाख रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में 10 लाख के स्थान पर 20 लाख रुपये तक बैंकों से आसानी से ऋण मुहैया कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित थीं, लेकिन अब उत्पादन से जुड़ी रिटेल शॉप व ट्रेडिंग पर भी बजट का 10 प्रतिशत ऋण की व्यवस्था की गई है। पूर्व में इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पाद, खादी उत्पाद तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रमाणित उत्पादों के आउटलेट खोले जाने के लिए धनराशि 20 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।

Read More »

एक दिवसीय रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों का किया चयन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व संभावनाओं से परिपूर्ण है। रोज नये – नये करियर विकल्पों का आगाज हो रहा है। आपकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह है कि अपने कौशल व अभिरुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें। यहां मिल रहा छोटा सा अवसर आपके जीवन को नया आयाम दे सकता है। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें जिससे आपके सपने साकार हो सकें। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कंपनी की सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी।मेले में 04 कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें 253 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु कुल 97 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जी0फोर0एस0 सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रा0लि0 द्वारा-38 , ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल द्वारा-17, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि0 द्वारा 20 एवं पंकज इंटरप्राइजेज द्वारा-22 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।

Read More »

क्या हनुमान चालीसा ने विचलित किया चालीस विधायकों को-डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’

व्यक्ति के जीवन में धार्मिक भावनायें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। धार्मिक आधार पर ब्रैनवास कर लोगों को मानव बंम तक बना दिया जाता है। जिसके अन्तर्गत लोग स्वयं के प्राण भी न्योछावर कर देते हैं। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार प्रतीत होता है सत्ता पाकर इतने दर्प में आ गई थी कि उसे लगता था वे जो भी करेंगे सभी विधायक आंख बंद करके उनका समर्थन करते रहेंगे। सरकार गठन के कुछ दिनों बाद से ही उद्धव सरकार अपने मूल उद्देश्य को तिलांजलि देकर अपनी सहयोगी पार्टियों को खुश करने और देश में अपनी दबंगई दिखाने के फार्मूले पर काम करती नजर आई। विगत ढाई वर्षों में कई ऐसे कार्य व वर्ताव किये जो विधायकों को क्या थोड़े से समझदार व्यक्ति तक को रास नहीं आये।सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा द्वारा मातोश्री के आगे हनुमान चालीसा की मात्र घोषणा करने भर से उन पर राजद्रोह का मुकदमा दायर किया जाना तो शिवसेना के ही मूल कैडर के गले नहीं उतरा। हिन्दू धार्मिकों के लिए हनुमान चालीसा बहुत महत्व रखता है। जब उन पर कोई संकट आता है तो सर्व प्रथम हनुमान चालीसा का स्मरण या पाठ करते हैं। हिन्दुओं की गहन आस्था पर कुठाराघात शिवसेना के विधायकों को ही आहत कर गया और लगता है इसी हनुमान चालीसा पर आघात ने शिवसेना के चालीस विधायकों को विचलित किया और पार्टी में बगावत करने पर मजबूर कर दिया। जिसकी परिणति देश देख रहा है।

Read More »

जानलेवा हमले से ग्रामीणों ने बचाई प्रधान की जान, क्षतिग्रस्त हुई कार,प्रधान ने दिया प्रार्थना पत्र

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा ग्राम प्रधान पर गांव के ही एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रधान ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी नारेंद्र यादव ग्राम सभा के प्रधान हैं। मंगलवार की शाम वो पचखरा गांव स्थित हमामवीर बाबा हनुमान मंदिर पूजा-पाठ व दर्शन के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय रैयापुर गांव के पास गांव का ही एक युवक मिल गया और बीच रास्ते में खड़ा होकर ग्राम प्रधान के कार को रोक लिया। जिसके बाद आरोप है कि उसने कमर से तमंचा निकाल प्रधान पर निशाना साधते हुए फायर करना चाहा लेकिन कारतूस के मिस हो जाने के कारण तमंचे से फायर नहीं हो सका। जिसके बाद झल्लाए युवक ने कार के सामने वाले शीशे पर तमंचे के बट से कई प्रहार कर दिए ,जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़ा कर हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर के अत्यधिक नशे में होने के कारण पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई।

Read More »

शहर के कैपरगंज व मधुवन रोड पर अवैध निर्माण कार्य बन्द

रायबरेली।विकास प्राधिकरण रायबरेली के सहायक अभियंता राजीव, धमेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता धनेश कुमार द्वारा जोन नं0-7 में कैपरगंज में महेश कौशल एवं सैला द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को पु.लिस चौकी प्रभारी जहानाबाद संजय सिंह ने सहयोग से बन्द कराये गये। भ्रमण के दौरान जोन नं0-4 बी मधुवन रोड पर प्रदीप श्रीवास्तव एवं मनोज सोनकर द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य बन्द पाया गया।

Read More »

डीएम-एसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानून एवं शांति व्यवस्था निरंतर बनाए रखे : डीएम-एसपी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों कहारों का अड्डा, किला बाजार, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन, घंटाघर सहित अन्य विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों भ्रमण कर जायजा लिया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस व पुलिस कर्मियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने रखने की अपील करते रहे के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिम्मेदार बुद्धिजीवी अल्पसंख्यक जनों/युवाओं को अपील करे कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ-साथ गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/पुलिस बलों से स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम कड़ी नजर रखी जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Read More »

एक साल पहले चोरों ने चुराई अष्टधातु की मूर्तियां, खुलासा करने में नाकाम हुई पुलिस

मंदिर से भगवान ही गायब हुए, अब सुना पड़ा है प्रभु का आसन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर स्थित चांदी बाबा की कुटी के मंदिर से चोरी हुई राधा कृष्ण की बेस कीमती मूर्तियां की घटना को एक साल पूरा हो गया है। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है । एक साल से भगवान के बिना मंदिर सुना है । बीते साल 20 जून को चांदी बाबा की कुटी से राधा कृष्ण की मूर्तियां और कृष्ण भगवान की सोने की बांसुरी चोरी हो गई थी । करोड़ों रुपए कीमत की यह मूर्तियां आसपास के लोगों की आस्था की केंद्र रही है । पूरे क्षेत्र के लोग इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते है, मूर्तियां चोरी होने के बाद एक साल का समय बीत चुका है । लेकिन चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम है। यही नहीं अब पुलिस मूर्तियों को तलाश करने का प्रयास भी नहीं कर रही है ।

Read More »

अवैध तमंचा व चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जगतपुर कोतवाली अंतर्गत बेही गांव निवासी जागेश्वर बृहस्पतिवार को बाबू गंज बाजार में घूम रहा था। बैंक चेकिंग में गई पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने जिसे नेवादा रास्ते से दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास चाकू बरामद हुआ है।दूसरा मामला कोटिया चित्रा गांव निवासी अतुल कुमार यादव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास तमंचा लेकर घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Read More »