➡️ गड़बड़ी तलाशने में बिजली कर्मचारियों के छूटे पसीने, करीब छः घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति
रायबरेली। अभी कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। किंतु बिजली विभाग है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा । बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद रायबरेली पहुंचने से पहले ही ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत वितरण व्यवस्था ध्वस्त हो गई। विद्युत लाइन में गड़बड़ी तलाशने में बिजली कर्मचारियों के पसीने छूट रहें थे। करीब छह घंटे बाद इस उपकेंद्र की आपूर्ति चालू हो पाई थी। बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित स्वाधीनता सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री रायबरेली पहुंच रहे थे। हाल ही में बिजली अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि बिजली लाइन में गड़बड़ी को अधिकतम एक घंटे के अंदर ठीक किया जाना चाहिए। किंतु बुधवार सुबह पांच बजे से ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा था कि उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी है, किंतु खराबी तलाशने पर मिल नहीं रही थी। इस उपकेंद्र से करीब ढाई लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। परिणामस्वरूप प्रातः पांच बजे से पूरी आबादी बिजली के अभाव में परेशान थी।
जिम्मेदार का कहना –
ऊंचाहार के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कर्मचारियों की टीम को लाइन ठीक करने के लिए लगाया गया था किंतु खराबी का पता नहीं चल पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद करीब 11 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई है।
Read More »
Jansaamna
-लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
राजीव रंजन नाग,नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को राज्य के लिए पार्टी की संचालन समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा देकर कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है।केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि 26 अप्रैल को हिमाचल कांग्रेस के स्टीयरिंग कमिटी का प्रमुख बनाने के बावजूद आज तक उनकी भूमिका साफ नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि बीते दिनों दिल्ली और शिमला में हिमाचल चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकों में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।आनंद शर्मा के इस्तीफे के लिए पार्टी की अंदरूनी राजनीति और भितरघात को वजह बताया जा रहा है… आनंद शर्मा की शिकायत ये है कि वो स्टीयरिंग कमेटी के चीफ तो थे.,लेकिन परामर्श प्रक्रिया में उनकी अनदेखी की जा रही थी। इसी वजह से उन्होंने उन्होंने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे वाली चिट्ठी सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दी। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे.।
कानपुर।महाराजपुर विधानसभा के वार्ड 41 क्षेत्र के राजीव विहार में सड़कों पर भीषण जलभराव के चलते क्षेत्रीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय राकेश दीक्षित के मुताबिक महाराजपुर विधानसभा के राजीव विहार सुभाष चिड्रेन्स होम सड़क का हाल आलाधिकारियों की उदासीनता एवं अनदेखी का शिकार है। आलम यह है कि जलभराव के कारण बच्चे विद्यालय नही जा पा रहे है। गन्दगी के कारण कई बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार राजपूत से जलभराव एवं गन्दगी की कई बार शिकायत की किन्तु क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। धर्मराज विश्वकर्मा ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुहल्ले में पार्षद एक बार भी समस्यायों को देखने नही आए। नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय आम जनमानस ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना से राजीव विहार क्षेत्र की समस्याओं के निवारण कराने की बात कही।