घाटों पर साफ-सफाई व स्वच्छता की व्यवस्था रखे सुनिश्चित: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ऊँचाहार के गोकना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों की साफ-सफाई व स्वच्छता का पूरा इंतजाम करने के साथ ही घाटों पर स्नान आदि की सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये। इसी दौरान जिलाधिकारी ने गंगा मईया की विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना भी की।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, एसडीएम, बीडीओ ऊँचाहार आदि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jansaamna
सीएचसी को गोद लेने वाले भी नहीं आ रहे सामने, फिर मिला केवल आश्वासन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।महाराजगंज क्षेत्र के भ्रष्ट ग्राम प्रधान अचली का कारनामा अब उजागर हो रहा है। विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कई लाखों का भ्रष्टाचार कर दिया गया।बताते चलें पूर्व विधायक व भाजपा नेता राम लाल अकेला की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया और कार्यवाही की मांग की गई है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने जब भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। तब भ्रष्ट ग्राम प्रधान अचली व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा शिकायतकर्ता को फसाने का षडयंत्र करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा जब ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत अधिकारियों से की जाती हैं, तब ग्राम प्रधान व उनके लोगों द्वारा शिकायतकर्ता पर फर्जी दबाव बनाने के लिए रंगदारी व सरकारी काम में बाधा जैसे फर्जी आरोप लगा कर शिकायत करने वाले पर दबाव बनाया जाता है। जिससे गांव का कोई भी जागरूक व्यक्ति भ्रष्टाचार की पोल ना खोले। ऐसा कई ग्राम प्रधानों द्वारा किया गया हैं।
हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील सादाबाद में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।सादाबाद तहसील सभागर में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, मुख्य चिकित्साधिकारी मंजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सादाबाद शिव सिंह तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु कडे़ निर्देश दिये।समाधान दिवस में प्राप्त 105 प्रार्थना पत्रों में से 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत दी गई।
सिकंदराराऊ।नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी राधा कृष्ण मंदिर पर बूस्टर डोज का पहला कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 133 कोविशील्ड तथा 7 को वैक्सीन की डोज लगाई गई। कोविड की बूस्टर डोज लगवाने के प्रति लोगों ने उत्साह दिखाया।