प्लाट खरीदने के लिये बैंक से निकाली थी रकम,बिचौली संग डीलर को जा रहे थे देने
यशोदा नगर पेट्रोल पम्प के बगल मे बाइक सवार लूटेरे बैग सहित उठा ले गये आदमी ,खाकी पैंट पहन आये थे लूटेरे
कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थाना क्षेत्र के बसंत बिहार निवासी दिनेश चौरसिया पान का व्यापार करते है, दिनेश ने बताया कि रामादेवी सनिगंवा निवासी दिग्पाल वर्मा ने उन्हे रमईपुर मे कही सस्ते मे प्लाट दिलाने को कहा था। साथ ही ये भी बताया कि वह प्लाट किसी लखनऊ निवासी प्रापर्टी डीलर का है। जिसे दिनेश ने लेने का मन बना बयाना स्वरूप कल दोपहर आधी पेमेंट देने के लिये बुला लिया। लखनऊ से प्रापर्टी डीलर का एक अजय नाम का व्यक्ति बयाने की रकम लेने कानपुर आया, जिसे दिनेश ने दिग्पाल के साथ पैसे देने के लिये किदवई नगर बुलाया था।
Jansaamna
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के गुजैनी गाँव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। राजकुमार ने बताया की वह बतासे का ठेला लगा अपना जीवन यापन कर रहे है। और कहा कि कुछ वर्षो पहले हमने गुजैनी गाँव मे एक प्लाट खरीदा था। जिसमें पड़ोसी पप्पू ने राजकुमार की सहमति से छोटा रास्ता निकला रखा था। जिसे प्लाट बनवाने के समय हटा लेने की बात कही थी, उसी गेट को हटाने के लिये अब पप्पू झगड़ा करने को तैयार है,जिसकी वजह से पूर्व मे भी पप्पू से इस बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। जिसे बर्रा पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद पप्पू से गेट हटाने की बात भी हुई थी, बीते रविवार को दबौली निवासी मेरी बहन मेरे घर पर आई थी। जिसे पप्पू उसके पिता बदुवा पत्नी व दोनों बेटी ने मारा पीटा साथ ही उसके पर्स मे रखे बीस हजार रूपये भी छीन लिये। मारपीट मे बहन का सिर में गहरा घाव भी हो गया और जबड़े मे भी गंभीर चोट आई है।
सैफई थाने के सामने चल रहा है अवैध टेम्पो स्टैंड, दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है बीते वर्ष
शहाबगंज.चन्दौली। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जागरण अभियान के तहत किसान पंचायत का आयोजन क्षेत्र के बटौवा गांव में राधेश्याम पांडे के आवास पर किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने खेती के गहराते संकट पर गंभीर चर्चा की। किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडे ने 26 जून को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया और उसी दिन किसान महापंचायत करने का भी निर्णय लिया गया।ब्लॉक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने एमएसपी कानून बनाए जाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने पर चर्चा की। महामंत्री त्रिलोकीनाथ में किसानों के अन्दर जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव गांव किसानों से रूबरू होने के लिए सुझाव दिया। संगठन मंत्री राम अवध ने पोटाश और डीएपी की बढ़ी हुई कीमतों को वापस कराने के लिए किसान आंदोलन तेज करने का संकल्प दोहराया।
जनपद में 432273 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दिया जा रहा है लाभ
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी द्वारा अवगत कराए गया कि शासन के निर्देश के क्रम में 38 जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा कुल 114 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए गए हैं जिन्हें छह माह में स्वास्थ्य एवं पोषण ईसीसीई तथा आधारभूत सुविधा के मानको पर आदर्श आंगन बाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोद लिए गए गांव का प्रत्येक माह भ्रमण किया जाना सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्र पर शालापूर्व शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से दिया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल शौचालय विद्युतीकरण की सुविधाएं कायाकल्प एवं कन्वर्जेंस के माध्यम से सुनिश्चित करें।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिलाधिकारी ने तीन बच्चों को बैंग व प्रमाण पत्र किया वितरित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार की अगुवाई में एक विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सभी जन सेवी संस्थाएं जैसे प्रियदर्शिनी महिला क्लब, जागृति क्लब, क्रीडा परिसर, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं महिला व बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग समूह बनाकर परियोजना परिसर तथा उसके आसपास सफाई कर्मियों के साथ मिलकर स्वयं श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की।परियोजना प्रमुख समैयार ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं की तथा अपने आसपास की सफाई रखना ये हमारे कार्य-व्यवहार में समाहित होना चाहिए क्योंकि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और एक स्वस्थ समाज ही राष्ट्र को और अधिक स्वस्थ, सशक्त एवं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संबल प्रदान करता है।
सिकंदराराऊ।पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने एससी एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राजौरा ने बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कुशवाह पुत्र रेवती निवासी मोहल्ला पथवारी गेट पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ एक मामले में वांछित चल रहे थे। कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। चौकी प्रभारी सोनू राजोरा ने रविवार को गंगाराम कुशवाहा एवं कमल पुत्र घनश्याम राकेश कुमार ठेकेदार पुत्र चिरंजीलाल, डब्लू पुत्र जगबीर निवासीगण मोहल्ला पटवारी गेट पुरदिलनगर को न्यायालय से एससी एसटी एक्ट में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।