दुकानदार अपनी दुकानों के आस-पास रखे साफ-सफाई: माला श्रीवास्तव
ईओ रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए जमीन चिन्हांकन कर उन्हे करे शिफ्ट: डीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बचत भवन सभागार में जनपद के व्यापार मण्डल संगठन के साथ रायबरेली शहर की जाम की समस्या को दूर करने के लिए शान्तिपूर्वक अवैध अतिकमण हटाने के लिए बैठक कर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने व्यापार मण्डल से कहा कि नगर पालिका रायबरेली क्षेत्र के निवासी नियमित रूप से दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण करने से लोगों को जाम व भीड़-भाड़ का समस्या करना पड़ता है। नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान बिना किसी तोड़-फोड़ के निरन्तर चलाया जा रहा है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बुधवार की रात एनटीपीसी के संयंत्र क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। यूनिट तक कोयला ले जाने वाली सत्तर फिट ऊंचाई की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार की रात एक बजे हुआ है। किसी भी विद्युत संयंत्र में इस तरह का हादसा संस्थान के किए काफी चिंताजनक है। हाल ही में एनटीपीसी ऊंचाहार को कर्मचारी और श्रमिक सुरक्षा में बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला था। उसके बाद इस हादसे ने एनटीपीसी प्रबंधन के कान खड़े कर दिए है। रात में श्रमिक की मौत के बाद साथी मजदूरों ने संयंत्र क्षेत्र में काफी हंगामा किया है। सूचना पाकर एनटीपीसी , सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और किसी प्रकार अक्रोषित मजदूरों को समझा बुझाकर शांत किया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। छोटे छोटे बच्चों ने सड़क यातायात के नियमों के पालन के लिए बड़ों को जागरूक किया है । शब्दों में मनुहार और सड़क सुरक्षा की बड़ी प्रेरणा के वाक्यों ने सबका दिल जीता है ।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनीपुर भटेहरी की प्रधानाचार्य आशा मौर्य के निर्देशन मे गुरुवार को सड़क सुरक्षा की जागरूकता रैली बड़ी बेमिसाल थी । इस रैली में छोटे छोटे बच्चों ने गांवों का भ्रमण करके हर एक व्यक्ति को यातायात के नियमों के बारे में बताया और उनसे इन नियमों के पालन करने का वचन भी लिया । बच्चों ने सड़क पर अतिक्रमण से होने वाली दुर्घटनाओं और अतिक्रमण न करने की भी गुहार लगाई है।
“महज़ कहने भर को उमा, लक्ष्मी और दुर्गा का रुप समझते हो, अकेली औरत को देखते ही कामदेव खुद को और औरत को रति का रुप समझ लेते हो”
महिला डॉक्टर ने परिवारीजनों को सांत्वना देने के बजाए उनकी धड़कनों को बढ़ाया
मनुष्य के पास मन की संकल्प शक्ति यह एक महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके दम पर स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की जा सकती है!!
रुपये के मूल्यह्रास का मतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपया कम मूल्यवान हो गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 77.44 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। सख्त वैश्विक मौद्रिक नीति, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और जोखिम से बचने, और उच्च चालू खाता घाटे से भारतीय रुपये के लिए गिरावट चिंता का विषय है। भारतीय रुपये के मूल्यह्रास के पीछे विभिन्न कारक देखे तो वैश्विक इक्विटी बाजारों में एक बिकवाली जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि, यूरोप में युद्ध और चीन में कोविड -19 के कारण विकास की चिंताओं से शुरू हुई थी।
आमजन की शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर हो, उन्हें अनावश्यक उच्च स्तरीय कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े
वाराणसी और कैण्ट प्रधान डाकघर में होगी पार्सल पैकेजिंग यूनिट की स्थापना – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव