◊गंगा नदी के कटरी क्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक को लगी गोली, एक फरार
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस और चेन स्नेचर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है।
यह मुठभेड़ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी के कटरी क्षेत्र के गांव पूरे कुशल के पास हुई है। ग्रामीणों के अनुसार खरौली सूची मार्ग पर जमुनापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों का पीछा करते हुए पुलिस की तीन गाडियां अचानक पूरे कुशल गांव के सामने पहुंची कि तभी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। उसके बाद पुलिस ने घायल को उठा कर पुलिस के लोग अपने वाहन से लेकर मौके से चले गए। कुछ देर बाद पुलिस उसकी बाइक को भी ले गई। घायल को पहले ऊंचाहार सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि चेन स्नेचर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में मो. एजाज नामक चेन स्नेचर को गोली लगी है। वह फतेहपुर जनपद का निवासी है, उसका इलाज चल रहा है। उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
♦एसओजी के साथ दो कोतवाली की पुलिस थी शामिल
चेन स्नेचर गिरोह को लेकर पूर्व में हुई कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसमें मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर भी उनका लोकेशन परख रही थी। इसी अभियान के तहत रविवार को पुलिस को सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में एसओजी के साथ शहर कोतवाली और ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस भी शामिल थी। इस आपरेशन का नेतृत्व एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी कर रहे थे।
♦पुलिस को थी पूरी जानकारी,एक दिन पहले से की जा रही थी निगरानी
एसओजी को बदमाशों के बारे में पहले से पूरी जानकारी थी। पुलिस ने बदमाशों के आवागमन और उनकी गतिविधियों को पूरी तरह मुकम्मल कर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे तीर गंगा घाट पर बने पीपे के पुल के पास शनिवार शाम से ही एसओजी की जीप का आवागमन था। पुलिस को पुख्ता जानकारी थी कि बदमाश इसी रास्ते से आयेंगे। पुलिस की आशंका सही साबित हुई और जैसे ही बदमाशों ने रायबरेली जनपद में प्रवेश किया, पुलिस उनके पीछे लग गई थी। अंततः पुलिस को कामयाबी मिल गई ।
Read More »
Jansaamna
बदलते आधुनिक परिपेक्ष में नई सकारात्मक वैचारिकता का धारण करना समय की मांग – जो समय को छोड़ देते हैं समय उनको छोड़ देता है!!! – एड किशन भावनानी
आजकल कभी न देखी, न सुनी ऐसी-ऐसी बीमारियाँ इंसानों के भीतर पनप रही है, जिसके चलते अस्पताल में दर्दियों का मेला लगा होता है, और मार्केट में दवाईयों की व्यापक दुकानें खुल रही है। सच पूछे तो हमें शरीर में हो रही हर छोटी बड़ी समस्या के लिए दवाइयां लेने की आदत हो गई है। पहले के ज़माने में हमारी दादी-नानी घरेलू नुस्खों से ही आधी से ज़्यादा बीमारियाँ ठीक कर देती थी। क्यूँकि कुदरत ने हमारे रसोई घर को मिनी अस्पताल ही बनाकर हमें उपहार में दिया है, जिसकी हमें पहचान नहीं। रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में हम जो खाते -पीते है उनमें से लगभग हर चीज़ में कोई न कोई औषधीय गुण होते है। थोड़ी समझदारी से हर मरी मसालों का इस्तेमाल किया जाए तो अस्पताल हमसे दो गज की दूरी बना लेगा।
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर गैस और तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों के साथ धोखा और विश्वासघात और छल किया है। चुनावों में लोगों के वोट बटोरने के लिए लगभग 137 दिनों तक पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी के दामों को स्थिर रखा गया और अब पिछले लगभग 11 दिनों से लगातार इनकी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। डेली लगभग 80 पैसे की बढ़ोतरी तेल पर करके और गैस सिलेंडर पर 50 बढ़ाकर अब डीजल नौवें दिन लगभग 95 और पेट्रोल लगभग 103 हो चुका है।
फिरोजाबाद। एसओजी व थाना रामगढ पुलिस टीम ने गैंग बनाकर गरीब लोगों द्वारा चलाये जाने वाले ई-रिक्शा चालकों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ई रिक्शा लूट व चोरी करने वाले 4 कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 ई-रिक्शा, एक ऑटो व 8 मोबाइल बरामद हुये है। पुलिस ने षनिवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षकआशीष तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ई-रिक्शा को बुक करके ले जाकर जहरखुरानी कर ई-रिक्शा चोरी व लूटे जाने की घटनायें सामने आ रही थी। इन घटनाओं के खुलास के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने वृद्धा के मर्डर एवं लूट का खुलासा 12 घण्टे के अन्दर करते हुये हत्यारोपी मृतका की बेटी के दामाद को आलाकत्ल व लूट के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर गली न0 9 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला कमला देवी की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गयी थी तथा घर में मौजूद नौकरानी रैनू को घायल कर बदमाष घर से नगदी व जेवरात लूट ले गये थे। घटना के समय घर पर मृतका व उसकी नौकरानी रैनू ही थे परिवार के लोग फिल्म देखने गये थे। इस घटना की रिपोर्ट मृतका के पुत्र अर्पित जिन्दल ने दर्ज करायी थी।एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी संजीव कुमार दुबे व एसओजी की टीम ने 12 घण्टे के अन्दर हत्यारोपी तरूण गोयल पुत्र अशोक गोयल निवासी म0न0 195 बंगला एरिया सदर बाजार मेरठ हाल पता लोहिया नगर गली न0 02 वाटिका रिसोर्ट के पीछे थाना उत्तर को गिरफ्तार किया है।
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंण्ड़ी दिखाकर शुभारंभ किया।उपमुख्यमंत्री ने जिला पंचायत राज विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये कहा कि अस्पताल में 8 बजे से 2 बजे तक मरीजों को देखने का समय है लेकिन यदि 2 बजे के बाद कोई मरीज आता है तो वह वापस नही जाना चाहिये। इमरजेंसी में पर्याप्त चिकित्सक मौजूद रहे। फिरोजाबाद जनपद के जितने भी चिकित्सालय है वहां तैनात सभी कर्मचारी अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाये।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। नगर के चौराहे पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार गुप्ता के साथ दर्जनों समर्थकों ने लखनऊ से प्रयागराज जाते समय प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शनिवार को प्रदेश सरकार के औधोगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नन्दी के स्वागत के लिए दोपहर से ही कड़ी धूप में समर्थक नगर के चौराहे पर फूलमाला लेकर गाजे बाजे के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला जैसे ही नगर के चौराहे पर पहुंचा, वैसे ही युवा भाजपा नेता प्रवीण गुप्ता तथा उनके समर्थकों ने पहुंचकर फूल माला पहनाकर मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
कानपुर। मुख्य विकास कानपुर नगर डॉ0 महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास सभागार में मेरा गांव मेरा पानी विषय पर बैठक की गई। जिसमें जनपद के खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक अभियंता लघु सिंचाई,जिला विकास अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा को जल संरक्षण के संबंध में स्वयं पीपीटी के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारी एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल संचयन के कार्य हेतु तालाबों, पोखरों, सोक पिट, कुओं को चिन्हित कर कार्य को करने के निर्देश दिए गए।
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के आई सेक्टर निवासी कुंती चौरसिया के मकान मे किराये पर रहने वाले उमाकांत गौतम के बड़े बेटे संदीप गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। म्रतक की माँ लक्ष्मी ने बताया कि घटना के समय वह घर मे फूलो की माला बना रही थी। वही पिता उमाकांत व छोटा भाई सुधीर भी काम पर गये हुये थे।लक्ष्मी ने बताया कि पत्नी गायत्री को साथ संदीप बारह देवी मन्दिर से दर्शन करके वापस आया था। कुछ देर बाद संदीप और गायत्री मे किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद संदीप ने अंदर कमरे मे जाकर साड़ी के सहारे पंखे के कुंड़े मे फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली।