Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 141)

मुख्य समाचार

द ओफ पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

लखनऊ। फैजुल्लागंज स्थित द ओफ पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक रामजनम सिंह व प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी पर्व की उपयोगिता के बारे में बताते हुए पीले रंग के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत रिया, प्रिया, अंजली, वेदिका, रेनु, सरिका, साक्षी सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद स्वागत गीत नैन्सी, श्वेता ने की तथा संस्कृति कार्यकर्माे की प्रस्तुति अन्य छात्रों ने की। इस मौके पर विधायक डॉ नीरज बोराने छात्रों के लिए वाटर कूलर और एक एक्वागार्ड प्रदान किया।

Read More »

ज्ञान व बुद्धि की देवी मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव पर हुआ पंच कुंडीय हवन

हाथरस। स्थानीय रेलवे रोड सिकंदराराऊ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ज्ञान व बुद्धि की देवी मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव बहुत ही धूमधाम से पंच कुंडीय हवन करके मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ विद्यालय प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य के द्वारा की गई। यज्ञ में मुख्य आचार्या के रूप में डॉक्टर पवित्रा विद्यालंकर मुख्य अधिष्ठात्री कन्या गुरुकुल सासनी रही जिन्होंने पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के अनुसार यज्ञ कार्यक्रम को पूर्ण कराया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वचन के रूप में वीर हकीकत राय की कहानी से अवगत कराया व धर्म संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

Read More »

ब्लॉकों में लगेंगे 5 से 25 फरवरी तक भर्ती शिविर

हाथरस। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राज बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से समस्त ब्लाक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया है कि हाथरस जनपद में 07 ब्लॉक हैं, जिसमें एस0आई0एस0 सिक्यूरिटी कंपनी द्वारा फरवरी माह में भर्ती दिनांक- 05 और 06, फरवरी सादाबाद ब्लॉक, 07 और 08 फरवरी सि0राऊ ब्लॉक, 10 और 11 फरवरी हसायन ब्लॉक, 17 और 18 फरवरी मुरसान ब्लॉक, 19 और 20 फरवरी सहपऊ ब्लॉक, 21 और 22 फरवरी सासनी ब्लॉक, 24 और 25 फरवरी को हाथरस ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाये जायेगें। अधिक जानकारी के लिए- 8707068519, 9050500813, 7838282197, सम्पर्क किया जा सकता है।

Read More »

149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने डीसीएम से किया बरामद, दो गिरफ्तार

चंदौली। जिले की अलीनगर पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा से एक डीसीएम से पंजाब निर्मित 149 पेटी कुल 1341 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने माल बरामदगी के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकार पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस को यह सफलता मिली है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया गया कि हम लोगों का एक ग्रुप है,चूकि बिहार में शराब बंदी है इसलिए हम लोग पंजाब से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेंजते हैं,जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है तथा इस धंधे में होने वाली कमाई हम लोग आपस में बांटकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Read More »

डॉ0 योगेंद्र और डॉ0 दीक्षा को पीडब्ल्यूए ने किया सम्मानित

कानपुर। डॉक्टर समाज में लोगों के लिए जीवन रक्षक के रूप में देखे जाते हैं। समाज में अपने कर्तव्यों और निःस्वार्थ सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले दो चिकित्सकों को वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश(पीडब्ल्यूए) के लोकहित में चले एक माह निशुल्क सेवा ड्राइव में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया है। पीडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ योगेंद्र सिंह यादव और डॉ दीक्षा कटियार को लोकसेवा के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया। पीडब्ल्यूए की ओर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय कटियार ने डॉक्टर्स को सम्मान पत्र भेंट किया और लोकहित में उनकी सेवा और सहयोग की सराहना की गई। पीडब्ल्यूए के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समाज में असहाय और निर्धनों के लिए मदद में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है, साथ ही इनके द्वारा निःशुल्क औषधीय वितरण में सहयोग भी दिया गया है।

Read More »

एस.आर.के. (पीजी) कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। एस.आर.के.(पीजी) कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की आराधना के साथ ही हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। साथ ही सुंदकाण्ड का भी आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने कहा एस.आर.के. शिक्षण संस्थान की स्थपना सन् 1919 में आज ही के दिन हुई थी। इसके पश्चात 1939 में इण्टरमीडिएट तथा वर्ष 1959 में डिग्री कॉलेज के रूप में संबद्धता मिली।

Read More »

कृषि सभागार में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मनाई गई जयंती

फिरोजाबाद। महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वावधान में शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों के मसीहा बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती कृर्षि सभागार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान दबरई मिथिलेश ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि निहारिका वर्मा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा समाज में समानता और समरसता की बात करते थे। विशिष्ट अतिथि रामदास वर्मा, गुरचरण गौतम और बृजेश यादव ने संयुक्त रूप कहा कि वी सिर्फ राजनेता ही नही, बल्कि वह क्रांतिकारी विचारों के धनी थे। उन्होंने समाज को शोषण का विरोध करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष डॉ. प्राजंलि कुशवाहा एवं अध्यक्षता विजेंद्र पाल सिंह बघेल ने किया।

Read More »

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

फिरोजाबाद। पलक झपकते ही दो पहिया वाहन को चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित एक स्कूटी बरामद हुई है। इनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद हुई है। जिसके द्वारा ये दो पहिया वाहनों के ताले खोल देते थे।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के रहना की पुलिया के किनारे खड़े होने की जानकारी पर थाना उत्तर पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है।

Read More »

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 राजकोट, गुजरात में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। भारतीय रेलवे की कोच उत्पादन इकाई आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना राजकोट, गुजरात में 02 से 05 फरवरी 2025 तक आयोजित 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में अपने कोच मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है।
इस इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया। आरेडिका मंडप पहुंचने पर आरेडिका के उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें आरेडिका द्वारा निर्मित कोचों के बारे में बताया। साथ ही कोच उत्पादन क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी बदलावों के बारे में बताया। इस इंडस्ट्रियल फेयर में आरेडिका की ओर से कोचों में लगने वाले कॉम्पोनेन्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

Read More »

भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने मथुरा में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। जनपद मथुरा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार की सचिव पुन्य सलिला श्रीवास्तव ने पहुंचकर आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बलदेव और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम की समीक्षा की।
स्वास्थ्य सचिव ने क्षय रोगियों से बात की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शशांक से 100 दिवसीय अभियान समेत स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर उनके द्वारा ग्राम प्रधान और आशा बहुओं से वार्ता कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
स्वास्थ्य सचिव के द्वारा मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के लक्ष्मी कांत गौर से वार्ता कर उनके क्षय रोग उन्मूलन में अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस दौरान संस्था को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। सचिव के द्वारा आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आने वाले तीन मरीजों और उनके परिजनों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

Read More »