Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा दशहरा मेले को लेकर अधिकारियों ने गंगा घाट की व्यवस्था का लिया जायजा

गंगा दशहरा मेले को लेकर अधिकारियों ने गंगा घाट की व्यवस्था का लिया जायजा

ऊंचाहार, रायबरेली। 5 जून 2025 को दक्षिण वाहिनी मां गंगा, महर्षि गोकर्ण एवं राजा भगीरथ की तपोस्थली गोकर्ण तीर्थ घाट पर आयोजित होने वाले गंगा अवतरण दिवस एवं गंगा दशहरा मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार संजय कुमार, और नए तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह ने घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा नदी में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, शौचालय, प्रकाश आदि की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मां गंगा कल्याण सेवा समिति के सचिव एवं वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक चंद्र कुमार दीक्षित, ग्राम प्रधान बृजेश यादव, क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह, नाविक एवं गोताखोर अमित निषाद, रामकुमार निषाद, फूलचंद निषाद सहित कई पुरोहित एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ स्नान कर सकें।