Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टीबी मरीजों को प्रदान की गई पोषण पोटली

टीबी मरीजों को प्रदान की गई पोषण पोटली

फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई पर विशेष कार्यक्रम के तहत 35 टीबी मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान कर उनकी सेहत में सुधार लाना है। कार्यक्रम में जिला पी.पी.एम. समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा लेने, संतुलित आहार अपनाने और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश सक्सेना ने बताया कि पोषण पोटली वितरण का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डॉ. शादाब, डॉ. अकील, डॉ. सोहब, फार्मासिस्ट उदय बघेल, ऋषि कुमार, राहुल कुमार, रविंद्र सिंह, नागेंद्र, अनादिका सिंह, मोहन सिंह, देवकी शाक्य, एक्स-रे टेक्नीशियन ब्रजेश कुमार, लैब टेक्नीशियन ब्रजेश क्रम, संतोष कुमार, अक्षरा सिंह, चमन और विनोद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।