हाथरस । मिशन शक्ति 3.0 की जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार नायिका इवेंट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका को एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया गया। नायिका इवेंट के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी डी0के0सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पी0बी0ए0एस0इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी मानसी माथुर पुत्री रवि कुमार निवासी हाथरस जंक्शन को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी नियुक्त किया गया तथा इवेंट के बिषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी को शक्ति चैंपियन पहचान पत्र तथा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य समाचार
मिशन शक्ति के तहत प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्राओं को मिली एक दिन की नियुक्ति
सलोन/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यालयों में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी शासन द्वारा नियुक्ति किया गया।एक दिन के लिए बनी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी।शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा की सिटीजन इंटर मीडिएट कालेज की कक्षा 12 की छात्रा मानसी कौशल पुत्री राजू कौशल निवासी करहिया बाजार को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनाया गया।वहीं इसी विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा नेहा पाल पुत्री विजयपाल निवासी अहल डीह को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया।इसी तरह एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा मरियम सिद्दीकी पुत्री मो. अख़्तर सिद्दीकी निवासी कस्बा सलोन को भी एक दिन के लिए बीडीओ बनाया गया।
ऊंचाहार में तीन बच्चियों की मौत का रहस्य बरकरार
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। इस सप्ताह ऊंचाहार क्षेत्र की एक घटना ने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दी है किन्तु पुलिस को अभी तक सिर्फ नाकामी मिली है। एक साथ तीन सगी बहनों की जहरीली नमकीन खाने से मौत के रहस्य से सात दिन बाद भी पर्दा नहीं उठ सका है।
दशहरा के दिन क्षेत्र के गांव मिर्जा इनायतुल्लाह पुर निवासी नवीन सिंह द्वारा जमुनापुर बाजार से खरीदी गई लईया व नमकीन बिस्कुट खाने से एक-एक करके उनकी तीन मासूम बेटियों परी, विधि और पीहू की मौत हो गई।
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट दो घायल, केस दर्ज
ऊंचाहार/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे निधान मजरे खरौली गांव निवासी चाचा भतीजा बाइक से निमंत्रण गए हुए थे। जहां पर उसी गांव के ही चार युवक भी निमंत्रण में गए हुए थे। घर वापस लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते चारों लोगों ने चाचा भतीजे को रास्ते में रोककर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें घायल दोनों युवक कोतवाली पहुंचे और नामजद प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराया है।
संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की चार तिथिया घोषित
कानपुर नगर। बसन्त अग्रवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट (ना0आ0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 में दावे एवं आपत्तियां दिनांक 01 से 30 नवम्बर, 2021 तक प्रस्तुत की जा सकती है।
Read More »कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रचंड बहुमत से पुन: बनेगी सरकार – डिप्टी सीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद स्थित डलमऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माण हेतु संबंधित भूमि को अनापत्ति प्रमाण पत्र,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ डिप्टी सीएम ने इस बार जनपद के दौरे पर और भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया।मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अमृत क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए सूबे के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का आगमन हुआ और साथ ही वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद डिप्टी सीएम ने जहां एक तरफ अपनी सरकार का बखान किया और साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति (एस.एच.पी.एस.सी.) की बैठक सम्पन्न हुई।अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बैठक में उपस्थित जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समानुपातिक वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अनुराग यादव, राज्य मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत रु. 11422.00 करोड़ के स्वीकृत सैप के सापेक्ष अभी तक रु. 11000.00 करोड़ की निविदाओं की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा तीन पेयजल एवं सीवर कार्यों की निविदाएँ अनुमानित लागत रु. 200.00 करोड़ स्वीकृति हेतु शेष है जिनकी स्वीकृति आगामी एस.एल.टी.सी. में की जानी प्रस्तावित है।
Read More »मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण की वजह से विलम्बित न हो। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी 15 दिन में एक बार भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित प्रकरणों की गहन समीक्षा करें तथा अधिग्रहण का कार्य समय से पूरा कराकर भूमि कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि आपसी समझौते के आधार पर भूमि का अधिग्रहण हो जाये तथा जो प्रकरण माननीय न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उनकी प्रभावी पैरवी कर उनका शीघ्रता से निस्तारण कराकर यह सुनिश्चित करायें कि भूमि न मिलने के कारण कोई भी प्रोजेक्ट न रूके।
बाल्मीकि युवक की हत्या के विरोध में दिया मौन धरना
हाथरस। आगरा में जिस प्रकार एक दलित बाल्मीकि युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी जाती है और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जब उस परिवार का दुख बांटने जाती है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है और कांग्रेसियों के साथ अभद्रता की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जो विधायक भी है उनके साथ धक्का-मुक्की पुलिस द्वारा की जाती है। शासन प्रशासन के तानाशाह रवैया के विरोध एवं मृतक की आत्मा शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कायर्वाही की मांग को लेकर कांग्रेस ने महर्षि बाल्मीकि महाराज के मंदिर नगला बेलनशाह में मौन धरना दिया और कैंडल मार्च निकाला।
Read More »किसानों को मुआवजा देने की मांग,ज्ञापन
हाथरस। बेमौसम हुई बरसात से किसानों की फसलों के बबार्द होने को लेकर हाथरस ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय द्वारा एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय ने तीन दिन हुई भारी बारिश से किसानों की हुई चैपट फसल को लेकर उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार यादव से भेंट की।
Read More »
Jansaamna