Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1471)

मुख्य समाचार

भाजपा विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल, पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले सपाइयों से पुलिस की झड़प

कानपुर। समाजवादी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के बयानों से नाराज सपा नेताओं ने बुधवार की सुबह कर्रही रोड पर सुरेंद्र मैथानी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलता फूंकने से पहले ही पुलिस ने सपाइयों के हाथों से पुतला छीन लिया। इस बीच कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी होई, समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव वैभव मिश्रा ने कहा, कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में उमड़े जन सैलाव को देखकर भाजपा नेता घबरा गए हैं।

Read More »

चामुन्डा देवी मंदिर पर कन्या पूजन

हाथरस। जायंट्स ग्रुप अफ हाथरस रंगोली द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर भजन कीतर्न एवं प्रसादी वितरण का आयोजन चामुंडा देवी मंदिर, चावड गेट पर किया गया। कायर्क्रम में महिलाओं द्वारा कन्या पूजन तथा कन्या-लांगुरों को चुनरी उड़ाई तथा भेंट आदि भी वितरित की।

Read More »

सत्ता में आये तो राशन के साथ देंगे आलू-जयन्त चौधरी

सादाबाद। कस्बा के छाबी मियां के बाग में आज आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की जनसभा आशीवार्द पथ सभा में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबों को राशन के साथ-साथ आलू भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट तीन किलो आलू राशनकार्ड  पर राशन सामग्री के साथ वितरित किया जाएगा।उक्त बातें कस्बा सादाबाद स्थित छावी मियां के बाग में आयोजित आशीवार्द पथ सभा को संबोधित करते हुए कही हैं।

Read More »

करंट लगने से युवक की मौत

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छौंड़ा में गत 10 अक्टूबर को खेत पर से चारा काट कर लौट रहे एक 18 वषीर्य युवक के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से उसकी ददर्नाक मौत हो जाने की घटना की सूचना पाकर मृतक के घर आज हाथरस विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे एवं वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन राही एडवोकेट ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और विद्युत अधिकारियों से  कर शीघ्र ही परिवार को आथिर्क सहायता दिए जाने के लिए कहा गया।

Read More »

एस एस डी पब्लिक स्कूल में महाअष्ट्रमी पर गरवा एवं डाडिया की धूम

हाथरस। एस. एस. डी. पब्लिक स्कूल में महाअष्टमी के पूजन पर अन्तर्सदनीय गरवा एवं डांडिया प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। कायर्क्रम की शुरुआत माँ भगवती के समक्ष मंगलाचार एंव आरती से हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सहित सभी विद्याथिर्यों ने भाग लिया। प्रधानाचायर् डा. विनोद चन्द्र शर्मा  ने बताया कि संस्कारों की पाठशाला के तहत हर विद्यार्थी में अपनी संस्ति, धर्म तथा नैतिक विचारों का होना बहुत आवश्यक है और युवा पीढ़ी को हमारे परम्पराओं एवं संस्कारों से जोडना हर मां-बाप, अभिभावक एवं विद्यालय का दायित्व है कि हम उनमें अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करें। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदन के तीनों वर्ग प्राइमरी, मिडिल एंव सीनियर बच्चों ने डांडिया एवं गरवा की मनोहारी प्रस्तुती दी।

Read More »

क्लीनिक संचालकों को दिये नोटिस

हाथरस। जनपद में वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों के उपचार में ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों के गलत तरीके से उपचार करने व आम जनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले को लेकर आज जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है और ऐसे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कायर्वाही किए जाने हेतु उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं और उनसे 3 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को निदेर्शित किया गया है।

Read More »

18 साल बाद कैद से मुक्त हुआ रावण,अब होगी रामलीला

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र में लगभग 28 साल बाद फिर से दशहरा मेला और रामलीला अब फिर शुरू होने जा रही है।रामलीला मैदान के स्वामित्व के विवाद के कारण अदालती स्थगन आदेश के कारण ऊंचाहार का दशहरा मेला व रामलीला बंद थी और स्थाई रूप से निर्मित रावण की विशाल प्रतिमा बाउंड्री में कैद थी।ऊंचाहार रामलीला मैदान विवाद में उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश खारिज करने के कारण इस बार अब स्थानीय नागरिकों की मांग पर जिला प्रशासन ने मैदान की बाउंड्री का ताला खोल दिया है।बुधवार की सुबह एसडीएम विनय मिश्रा और कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने उभय पक्षों की मौजूदगी में विवादित मैदान का ताला खोलवा कर दशहरा मेला व रामलीला की अनुमति दी तो स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया ।

Read More »

NTPC परियोजना की बंद 500 मेगावाट की इकाई चालू

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोयला संकट के कारण पैदा हुई बिजली समस्या पर धीरे धीरे सुधार होना शुरू हो गया है। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में कोयले के अभाव में बंद की गई 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छः को मेंटेनेंस के बाद पुनः चालू कर दिया गया है।
कोयले की किल्लत को दूर करने के लिए भारत सरकार के प्रयास ने रंग लाना शुरू कर दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप कोल पावर प्रोजेक्ट से कोयले की आपूर्ति बढ़ गई है। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना को इस समय मिल रही तीन मालगाड़ी की कोयले की आपूर्ति से जहां उपलब्ध चार यूनिटों को पूरे भार पर चलाना शुरू कर दिया गया है।

Read More »

लखनऊ GPO में “मलिहाबादी दशहरी आम” पर जारी किया गया विशेष आवरण

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 11 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस “आज़ादी का अमृत महोत्सव’’ के तीसरे दिन आज मनाया गया “फिलेटली दिवस”
उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा लखनऊ जीपीओ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका विषयक डाक प्रदर्शिनी का शुभारंभ किया गया
लखनऊ। आज़ादी का अमृत महोत्सव’’के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के क्रम में आज फिलेटली दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ जीपीओ के फिलेटलिक ब्यूरो मे “भारत की आज़ादी मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान और उनकी भूमिका” विषयक 37 फ्रेम की एक डाक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। लखनऊ जी. पी. ओ. में जी आई टैग प्राप्त “मलिहाबाद के दशहरी आम” पर उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा विशेष आवरण और विशेष विरूपण जारी किया गया।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रावण का पुतला दहन

फिरोजाबाद। मंगलवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में रावण का पुतला दहल किया गया।आईवी इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की वेशभूषा मे काफी आकर्षण लग रहे थे। बच्चों में रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। स्कूल की डायरेक्टर श्रीदेवी के द्वारा रावण दहन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने दशहरा उत्सव के बारे में बच्चों को बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत पाने के लिए भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसीलिए दशहरा उत्सव मनाया जाता है।

Read More »