फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही स्कूल पेयरिंग नीति के विरोध में शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने नगर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की इस नीति को अव्यवहारिक, शिक्षा विरोधी और जनविरोधी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों और 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किया जा रहा है। इससे हजारों विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन कर दिया गया है और अनेक प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है।
मुख्य समाचार
स्कूल बंद होेने से तमाम बच्चे शिक्षा रह जायेंगे वंचित-रामनिवास यादव
फिरोजाबाद। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलैक्ट्रट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा हैं। जिसमें स्कूल पेयरिंग नीति के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने प्रदेश सरकार द्वारा पांच हजार विद्यालय बंद किये जाने का विरोध करते हुये कहा कि इससे तमाम बच्चें शिक्षा से वंचित रह जायेगे और आने वाले समय में पढ़ें लिखें नौजवानो शिक्षक की नौकरी भी नहीं मिलेगी। मिड डे मील में कार्यरत लोगो की नौकरी चली जायेगी। इस तरह ये आदेश पूरी जन विरोधी है।
वर्षायोग हेतु मुनि एकत्व सागर को किया श्री फल भेंट
फिरोजाबाद। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री शीतलनाथ रत्नत्रय जिनालय नसिया में विराजमान मुनि एकत्व सागर गुरुदेव को नसिया कमेटी ने वर्षायोग हेतु श्री फल भेंट किया। वर्षायोग के लिए आग्रह किया। नसिया कमेटी एवं श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत द्वारा एक औपचारिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि वर्षायोग समिति मुनिश्री का वर्षायोग नहीं कराएगी तो फिर नसिया कमेटी मुनिश्री एकत्व सागर गुरुदेव का वर्षायोग कराएगी। और इसी को ध्यान रखते हुए नसिया कमेटी ने गुरुदेव को श्री फल भेंट किया। नसिया कमेटी के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी बिहार ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर तक के चार माह जैन संतों के वर्षायोग के होते हैं।
मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबंध
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में मथुरा और गोवर्धन में आयोजित होने वाले मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में तीर्थयात्रियों के आवागमन को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला कंट्रोल रूम से हर पल की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सिविल प्रशासन के सहयोग से भीड़ प्रबंधन हेतु एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत पुराने एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) पर एकतरफा और नए एफओबी पर द्विदिशीय कतार प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
Read More »ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाने से पूर्व विधायक सदर ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण
हाथरस। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी क्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसडीएम सासनी नीरज शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जबकि प्रतिमा के पेडस्टल (चबूतरे) का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
मुख्य सचिव से 2022 एवं 2023 बैच के 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने की भेंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से आज 2022 बैच के 7 और 2023 बैच के 38, कुल 45 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों का प्रशासनिक परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य सचिव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है, जिसमें दूसरों के लिए सोचने और कार्य करने का अवसर मिलता है। यह सेवा चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन इसके अनुभव जीवन को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आत्म-मूल्यांकन करने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की सलाह दी। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जनता से सतत संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और नवीनतम तकनीकों से स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “प्रतिदिन कम से कम एक या दो लोगों की समस्याओं का जड़ से समाधान करने का प्रयास करें, इससे सेवा का असली उद्देश्य सिद्ध होगा।” उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रशासन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जमीन से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पढ़ने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।
फाल्ट सुधारते समय शटडाऊन के बावजूद आ गई बिजली, खंभे पर चढ़े विद्युत संविदा कर्मी की जलकर हुई मौत
सलोनी, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र सलोन के अंतर्गत सांडा सैदन गांव निवासी विद्युत संविदा कर्मी गुड्डू (30) पुत्र राम लखन बुधवार की सुबह सलोन नगर पंचायत सभासद अयाज अहमद उर्फ काजू की शिकायत पर ट्यूब वेल का फाल्ट ठीक करने शाहबाजपुर गांव गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक राम बहुरे के ट्यूबेल के समीप फाल्ट ठीक करने से पहले कर्मी ने विद्युत उपकेंद्र सलोन से शटडाउन मांगा था। शट डाउन मिलने के बाद संविदाकर्मी लाइन मैन खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक ग्यारह हजार की लाइन में करंट दौड़ने लगा। जिससे युवक खंभे पर ही करंट लगने से तड़पने लगा और वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
भगवान नेमीनाथ के निर्माण मोक्ष दिवस पर 22 किलो का चढ़ाया लाडू
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर मूलनायक भगवान नेमीनाथ निर्वाण पर्व, मोक्ष दिवस पर लाडू चढ़ाया गया। जिन भक्तों ने बढ़ चढकर हिस्सेदारी की।
नगर के अट्ठावाला जैन मंदिर में बुधवार को भगवान नेमीनाथ का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। प्रातः पीत वस्त्र धारण किए पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक अभिषेक किया। इसके बाद भगवान नेमिनाथ की शांति धारा की गई। विनय पाठ के साथ प्रारंभ नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, मूलनायक भगवान नेमीनाथ की भाव सहित पूजा करके चैबीसो भगवान के अर्ध चढ़ाए गए। निर्वाण कांड का वाचन कर विधि विधान पूर्ण उत्साह व जयकारों के साथ सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र रूपी 22 किलो के तीन बड़े लाडू तीनों वेदियों पर चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।
चिकित्सा पेशे के बदलते पहलुओं पर डाक्टर्स ने की चर्चा
फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पैनल में आईएमए अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल, डाॅ रचना जैन, डाॅ सारिका ने डॉक्टर्स के सामाजिक जीवन, पारिवारिक संतुलन, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास तथा मेडिकल प्रैक्टिस के बढ़ते व्यावसायीकरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। संगोष्ठी में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों की नेतृत्व भूमिका विषय पर डॉ. विनोद अग्रवाल और डॉ. अविनाश पालीवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चिकित्सा पेशे में कार्य और जीवन के संतुलन पर डॉ. प्रतिभा मित्तल ने सारगर्भित बातें रखीं। चिकित्सकों के बीच सहयोग की संस्कृति विषय पर डॉ. रमाशंकर सिंह ने चर्चा की।
व्यापारियों ने की सांसद से मुलाकात, समस्याओं के निस्तारण को सौंपा पत्र
कानपुर। इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात की और उनका भव्य स्वागत किया। मंडल के अध्यक्ष विनोद पाल ने सांसद का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। व्यापारियों ने इस अवसर पर एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इस्पात नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पत्र में बताया गया कि क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्राहक और व्यापारी आने में हिचकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में आज भी सीवर लाइन नहीं है, जिससे व्यापारिक इलाका होने के बावजूद स्थिति ग्रामीण क्षेत्र जैसी प्रतीत होती है। इस कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है।
Jansaamna