हाथरस। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रमनपुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को दोपहर दो से तीन बजे तक बीएसए कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में संगठन के आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, शैलेंद्र चौहान, शशि कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र सिंह, यतेंद्र पाठक, कन्हैयालाल शर्मा, गोविंद रावत, अरुण शर्मा, प्रभाकर शर्मा, नरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, नरेश मीणा, कृष्णकांत कौशिक सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna