Wednesday, November 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं को दी डिजिटल निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

छात्राओं को दी डिजिटल निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता एवं डिजिटल निर्वाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एचं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने छात्राओं के मोबाइल फोन में ईसीआईएनईटी ऐप डाउनलोड करवाया और इसके माध्यम से निर्वाचन संबंधी विभिन्न डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम की जांच सहित निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल निर्वाचन सेवाओं की जानकारी देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।