Wednesday, November 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेगी कांग्रेस

आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेगी कांग्रेस

-बूथों पर वोट रक्षकों की नियुक्ति और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर होगी चर्चा
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 18 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में बूथों पर वोट रक्षकों की नियुक्ति, जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि बैठक में एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, पदाधिकारी, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा विगत विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित सभी कांग्रेसजनों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी होगी। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही राहुल गांधी के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।