Tuesday, November 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षकों को जनगणना व चुनावी कार्यों से मुक्त रखा जाए: माध्यमिक शिक्षक संघ

शिक्षकों को जनगणना व चुनावी कार्यों से मुक्त रखा जाए: माध्यमिक शिक्षक संघ

♦ माध्यमिक शिक्षक संघ 18 नवंबर को डीआईओएस को सौपेंगा ज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक डीएवी इंटर कॉलेज में में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई तथा सर्वसम्मति से उसका अनुमोदन किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद यादव ने कहा कि विगत चुनाव में संगठन की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। संगठन को मजबूत बनाने के लिए इकाई स्तर से लेकर जनपद स्तर तक कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में शिक्षकों की अनेक समस्याएं लंबित हैं, लेकिन संगठन द्वारा बार-बार मांग उठाने के बावजूद विभागीय कार्यालय स्तर पर उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को जनगणना और विधानसभा चुनाव की तैयारियों जैसे कार्यों में लगा दिया गया है। इसी बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी होनी हैं। विभाग शिक्षकों को 84 दिन में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दे रहा है, जबकि उन्हें अन्य कार्यों में भी लगाया जा रहा है। 16 नवंबर से एक दिसंबर तक स्वगणना के लिए घर-घर जाने और इसके बाद चार जनवरी तक प्रगणक का कार्य करने की जिम्मेदारी से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में शिक्षक निर्धारित समय में पाठ्यक्रम कैसे पूरा कर पाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को विद्यालयों से कार्यमुक्त न करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 18 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बैठक में जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा, पंकज भारद्वाज, सुनील कुमार यादव, संजीव जैन, अर्चना विजय, उपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, मुकेश यादव, अनुपम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सुनील मिश्रा, राममहेश यादव, मनोज कुमार सिंह, दीपचंद अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।