Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 216)

मुख्य समाचार

सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की टीम ने आगरा छावनी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

आगरा: श्याम बिहारी भार्गव। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रनव कुमार के नेतृत्व में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत स्टेशन, फ़ूड प्लाजा, प्रतीक्षालय कक्ष, प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, रिजर्वेशन ऑफिस, पे एंड यूज शौचालय व वाटर बूथ आदि का गहन पूर्वक निरीक्षण किया व उसके बारे में दिशा-निर्देश दिए एवं जिस बिन्दुओं पर इंप्रूवमेंट की जरूरत थी उसको संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़ दृसफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया। स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है।

Read More »

नव रात्रि पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की रोक थाम हेतु प्रवर्तन दल की छापेमारी

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0 प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय मथुरा के निर्देश के क्रम में नवरात्र एवं अन्य पर्वाे के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाडे़ का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किये गये।
संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत् है-
अमर कॉलोनी गोवर्धन रोड से साबूदाना के दो नमूने, राधा वैली कॉलोनी से घी का एक नमूना, बसंत विहार कॉलोनी गोवर्धन चौराहे से पनीर का एक नमूना, धोली प्याऊ से सरसों के तेल का एक नमूना, सरायशाही कोसीकला से सरसों के तेल का एक नमूना, साबूदाने के दो नमूने, मुनक्का का एक नमूना और थाना रोड कोसीकला से कुट्टू के आटे का एक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया।

Read More »

विधिक जागरूकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ का किया आयोजन

चकिया, चन्दौलीः दीप नारायण यादव। महिलाओं एवं बालिकाओं की पहचान एवं सम्मान के निहितार्थ मेगा कार्यक्रम ‘अनन्ता’ महिलाओं एवं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ का आयोजन संयुक्त रूप से ग्राम्या संस्थान एवं महिला कल्याण विभाग, चंदौली द्वारा चकिया ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव विकास वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में चकिया तहसील के तहसीलदार, महिला कल्याण विभाग से डीपीओ प्रभात कुमार, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्यों धर्मेद्र, ताहिर, चकिया विकास खण्ड के बीडीओ, आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।ग्राम्या संस्थान से संस्था प्रमुख बिन्दु सिंह एवं टीम सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बालिकाओं ने ‘संविधान प्रस्तावना’ पर रचित गीत, बेटी हूं मैं बेटी मैं तारा बनूंगी, मनमानी करेंगे हम आज, खुद से वादा कियाश् जैसे गीत प्रस्तुत किए। महिला कल्याण विभाग की मुख्य योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य द्वारा पात्र श्रेणी वाले लोगों को निःशुल्क न्यायिक सेवा के बारे में, लोक अदालत के द्वारा मामलों के निपटारे के बारे में जानकारी दी।

Read More »

NHAI ने तोड़ डाला सार्वजनिक प्रसाधन, लोगों को हो रही परेशानी

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील ऊंचाहार के अधिवक्ताओं ने तहसील ऊँचाहार के गेट की बाउण्ड्री से सटकर बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय को एन एच ए आई द्वारा गिरा दिया गया है जिससे वादकारी, अधिवक्तागण और आम जनमानस को प्रसाधन में परेशानी उत्पन्न हो गयी है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी को ज्ञापन सौंपकर यह कहा कि अपने स्तर से एन एच ए आई को निर्देशित करके उक्त सार्वजनिक शौचालय तोड़ दिए जाने के एवज में तहसील परिसर के अन्दर एक सुलभ शौचालय / सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया जाए।
जिससे आम जनमानस, अधिवक्तागण, वादकारीगण को प्रसाधन की परेशानी न हो।
उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्तागण, आने वाले आमजनमानस व वादकारी को प्रसाधन की हो रही असुविधा को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।

Read More »

स्वस्थ समाज के लिए मानसिक विकारों से छुटकारा जरूरी है : डॉ अमरीन

कानपुरः स्वप्निल तिवारी/अखिलेश सिंह। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब में एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सल रिलीफ ऐड (AURA) ट्रस्ट की संस्थापक डॉ0 अमरीन फातिमा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया, ‘‘ AURA ट्रस्ट के बैनर तले ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अनेक बच्चों को नशे की लत से छुटकारा दिलाया गया है और निरन्तर छुटकारा दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों को मानसिक विकारों से उबारने का काम किया है।’’
डॉ0 फातिमा ने यह भी बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि लोगों के बेहतर जीवन के लिए कार्य करना है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है तो वह कभी भी मुझसे या ट्रस्ट के सदस्यों से सम्पर्क कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगो को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक संतुलन बनाये रखना चाहिए, क्योंकि आत्महत्या का एक कारण यह भी है। आये दिन देखने को मिल रहा है कि मानसिक अस्वस्थता के चलते लोग आत्महत्यायें कर रहे हैं।

Read More »

सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी मराठी भाषा तथा तत्त्वज्ञान अध्ययन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण

वर्धा: जन सामना डेस्क। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के रिद्धपुर (अमरावती) स्थित सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी मराठी भाषा तथा तत्त्वज्ञान अध्ययन केंद्र पर संचालित करने हेतु प्रस्‍तावित पाइलेट परियोजना के संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था आदि का निरीक्षण करने के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने कुलसचिव प्रो. आनंद पाटील के साथ 8 अक्‍टूबर 2024 को केंद्र का औचक दौरा किया। इस अवसर पर महानुभाव पंथ के अध्‍येता मोहन बाबा कारंजेकर, सद्य स्थापित मराठी भाषा विद्यापीठ के प्रथम कुलपति प्रो. अविनाश आवलगांवकर एवं महंत राजधर वाईंदेशकर बाबा उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चक्रधर स्‍वामी की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित किया गया और केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत कुलपति प्रो. सिंह ने मोहन बाबा कारंजेकर एवं डॉ. अविनाश आवलगांवकर का स्‍वागत पुष्‍पगुच्‍छ एवं अंगवस्‍त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर मोहन बाबा कारंजेकर ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं का अध्‍ययन, अध्‍यापन हो इस विचार से विश्‍वविद्यालय के रिद्धपुर केंद्र की स्‍थापना की गई। रिद्धपुर में संतों द्वारा लिखे गए 4500 दुर्लभ ग्रंथों की पांडुलिपियाँ मौजूद हैं। इस ग्रंथ संपदा का सभी भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर देश-दुनिया में पहुँचाना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि मराठी भाषा की दृष्टि से रिद्धपुर ऐतिहासिक महत्त्व का स्थान है और यहाँ विश्‍वविद्यालय का केंद्र स्‍थापित होना हम सभी के स्‍वाभिमान का विषय है।

Read More »

आईवी प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में टाइटंस की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे आईवी प्रीमियर लीग में बुधवार को फाइनल मुकाबला आईवी किंग्स एवं आईवी टाइटंस के मध्य खेला गया। जिसमें आईवी टाइटंस की टीम ने आईवी किंग्स को हराकर आईवी प्रीमियर लींग की ट्राफी पर पर कब्जा जमा लिया।
आईवी किंग्स के कप्तान अमन यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टाइटंस के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवरों में सभी विकेट होकर 108 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें आकाश कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया। किंग्स की तरफ से गेंदबाजों में आयुष पाल 3, अमन यादव 3, आयुष कुमार 2 विकेट प्राप्त करने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे किंग्स के सभी बल्लेबाज 62 रनों पर ढेर हो गए।

Read More »

गांव किनारे घूम रहे भेड़िया के हमले से घायल हुई महिला

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के ग्राम पूरे नौबत लाल निवासी बुधई पुत्र गिरधारी ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी सुमेरा आज दिन में दोपहर खेत में जानवरों को चारा खिलाने हेतु चारा लाने गई थी, तभी अचानक बगल के खेत से निकलकर एक भेडिये ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह महिला घायल हो गई। महिला के शोर करने पर आसपास खेत पर काम कर रहे अन्य लोग दौड़े तब भीड़ देखकर भेड़िया वहां से भागा। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से यह भेड़िया रात दिन में गांव के किनारे इर्द गिर्द घूमता रहता है कभी गांव के अंदर दरवाजे पर बंधी बकरियों को खा जाता है तो कभी कोई आदमी इसके हमले का शिकार हो जाता है। आज जब एक बार फिर से पीड़ित की पत्नी पर भेड़िया ने हमला कर घायल कर दिया तब पीड़ित ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार को पत्र लिखकर खुले में घूम रहे भेड़िया को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Read More »

सपाईयों ने मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर समाज सुधारक दलित शेाषित समाज के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ने वाले कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग चलकर दलित, शोषित, पीडित, अल्पसंख्यक गरीब के उत्थान के लिए संकल्प लिया।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

रायबरेली। भारतीय डाक विभाग द्वारा 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में दिनांक 7 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस एवं 8 अक्टूबर को फिलैटली दिवस के रूप में मनाया गया। 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधान डाकघर घंटाघर द्वारा पोस्ट मास्टर सुशील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई एवं नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में एवं डाक सप्ताह के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्रों द्वारा डाकघर आकर डाक विभाग की विभिन्न शाखाओ में जाकर विभाग के बारे में जानकारी ली एवं विभाग की कार्यशैली के बारे में जाना। विभाग द्वारा फिट पोस्ट फिट इंडियाश् का संदेश आम जनमानस तक प्रभात फेरी निकाल कर पहुंचाया गया।

Read More »