Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला ब्राहमण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जिला ब्राहमण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला ब्राहमण महासभा संबंध अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह रहना रोड स्थित शिवशक्ति धाम में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कौशल उपाध्याय को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कौशल किशोर उपाध्याय को जिलाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा बसंत शर्मा को संयुक्त जिला महामंत्री, दिलीप मिश्रा को जिला महामंत्री पद की शपथ ली। प्रदेश महिला अध्यक्ष मधु भारद्वाज ने कल्पना राजौरिया को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नवागत जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि निश्चित रूप से हम एक आदर्श मॉडल बनाकर फिरोजाबाद के सभी बिप्र बंधुयों को एक मंच पर लाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक रविंद्रलाल तिवारी, शीलमणी शर्मा, डॉ प्रभाष्कर राय, डॉ यूएस पांडे, अशोक शुक्ला, देवेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, उमेश शर्मा, देवव्रत पांडे, बृजेश उपाध्याय, सुतीक्ष्ण शर्मा, डॉ गणेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, श्रीओम शर्मा आदि मौजूद रहे।