प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता ” “नन्दी” ने नैनी क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों की बस्ती में जाकर मिठाई व मास्क वितरित करके मनाया अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।
श्री नन्दी ने कहा कि एक राष्ट्र में “एक प्रधान, एक निशान, एक विधान” के उद्घोषक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 119वीं जयंती उन्हें नमन करता हूं।
श्री नन्दी ने ये भी कहा कि हम सबके प्रेरणा स्रोत, मानवता के सच्चे उपासक, भारतीय संस्कृति के नक्षत्र, अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन करता हूं!
श्री नन्दी ने ये कहा कि उनके अमूल्य और प्रखर विचार सदैव देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों का पथ आलोकित करता रहेगा।
मुख्य समाचार
राशन कार्ड धारकों ने जिला पूर्ति कार्यालय का किया घेराव, उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
इटावा, राहुल तिवारी। जहां एक तरफ प्रशासन कोरोनावायरस के चलते हर वर्ग के लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए आए दिन प्रयास कर रहा है वही इटावा जनपद में आज बड़ी संख्या में 200 से 250 लोगों ने अपने राशन कट जाने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कटने का कारण आधार लिंक ना होना बताया वही गुस्साई भीड़ ने इसका विरोध करते हुए अपने आधार को लिंक बताया। और वही ऑफिस छोड़कर जिला पूर्ति अधिकारी जब जाने लगे तो मीडिया द्वारा इसकी जानकारी लेने पर मीडिया से बचते नजर आए वही गुस्साई भीड़ ने जिला पूर्ति अधिकारी का रास्ता रोक मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
भीड़ के आक्रोश को बढ़ते देख जिला पूर्ति अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस में जा बैठे जहां पूरी भीड़ ने राशन की मांग को लेकर नारेबाजी की जिससे सिटी मजिस्ट्रेट ने ऑनलाइन करा कर राशन देने का आश्वासन दिया।
चौबेपुर कांड में तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर पर कार्यवाही की मांग
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने थाना चौबेपुर, कानपुर में घटित घटना के संबंध में डीजीपी यूपी एच सी अवस्थी को पत्र भेज कर तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
अमिताभ ने शहीद सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र द्वारा तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर को भेजे गए एक पत्र के आधार पर कहा है कि इस पत्र में स्व० देवेन्द्र मिश्र ने अनंत देव को साफ़ तौर पर बताया था कि पूर्व थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी का विकास दूबे के पास आना जाना व वार्ता करना बना हुआ है। इस पत्र में देवेन्द्र मिश्र ने कहा कि दिनांक 13 मार्च 2020 को थाना चौबेपुर में अभियुक्त विकास दूबे व अन्य के विरुद्ध दर्ज मु०अ०स० 65/2020 धारा 386, 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी के विवेचक अजहर इशरत ने धारा 386 आईपीसी को कतिपय बेबुनियाद आधारों पर हटा दिया था। देवेन्द्र मिश्र द्वारा पूछताछ करने पर विवेचक ने बताया कि उन्होंने विनय तिवारी के कहने पर ऐसा किया था। देवेन्द्र दूबे ने एसएसपी कानपुर नगर को इस पर कार्यवाही की संस्तुति की थी।
डीएम ने नगरीय निकायों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा
आधे अधूरे पडे निर्माण कार्यो को शीघ्र कराये पूर्ण: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकायों के पुराने कार्ययोजना व नये वित्तीय वर्ष के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद की नगर निकायों में 14 वें वित्त आयोग की लाखों की धनराशि से निकायवार प्रस्तावित विकास कार्यो को लेकर ईओ को निर्देश दिए कि जो पुराने निर्माण कार्य होने है वह शीघ्र ही पूर्ण कर ले तथा जो नये प्रस्ताव बनाये है उन्हें भी स्वीकृत लेते हुए कार्यो में प्रगति लाये तथा नये वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त में जो कार्य किये जाये उसका पूरा लेखा जोखा सही तरीके से करे तथा अनावश्यक खर्च न करे जो जरूरी कार्य है उन्हें किया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने नयी नगर पंचायत बनायी गयी रनियां, मूसानगर, राजपुर में भी कार्यो के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सामग्री लेनी तथा जो कार्य कराना है उसका प्रस्ताव भी बना ले तथा वहां अपना कार्यालय बनाकर कार्य भी करायें।
उ०म० रेलवे कर्मचारी संघ ने निजीकरण का विरोध कर सांसद को दिया ज्ञापन
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री आई.पी.एस चौहान ने कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी एवं अकबपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले को 109 ट्रेनो को निजीकरण प्रक्रिया कर चलाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ निजीकरण/निगमीकरण के खिलाफ सरकार के सामने एकजुटता से खड़ी हो गई है। सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर को धीरे धीरे निजीकरण की राह पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सांसद भोले सिंह के आवास पर पहुंच ज्ञापन देकर विरोध जताया। जिसमे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कांत अवस्थी के नेतृत्व में सभी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें डिफेंस, डाक, रेलवे, केस्को, नगर निगम, एलआईसी, पैराशूट, जल विभाग, वाहन चालक संघ आदि के महामंत्री उपस्थित थे। बीएमएस प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय के साथ रेलवे से कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री राजाराम मीणा, मिडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, ट्रैकमैंटेनर एशोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव, लोको शाखा से अर्जुन यादव, सुभाष लोग आदि मौजुद थे।
सिख श्रद्धालुओं को अपना दल(एस) अल्पसंख्यक मंच ने दी श्रद्धांजलि
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। अपना दल(एस) अल्पसंख्यक मंच के तत्वावधान में गुमटी स्थित बन्नो साहिब गुरुद्वारा में आज अपना दल एस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मंच बॉबी भाटिया के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में हादसे का शिकार हुए 19 सिख श्रद्धालू को श्रद्धांजलि दी गई और मोमबत्ती जला के उनके लिए अरदास की गई। श्रद्धांजलि दे रहे सिख समुदाय के लोगों ने अरदास करते हुए कहा कि वाहेगुरु सभी श्रद्धालु को अपने चरणों पे निवास दे जिससे कि उनको सद्गति प्राप्त हो सके।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात अपना दल(एस) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान सरकार से इन श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाए। यह आग्रह भी किया कि मृतकों को उचित मुआवजा दिया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्शन सिंह (अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच) फतेह बहादुर सिंह, कावलजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, रिकी भाटिया, चेतन वर्मा, नवप्रीत सिंह भाटिया, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह शामिल रहे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर इकाई की बैठक अध्यक्ष विजय कुमार निगम एवं प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाल सिंह पटेल के नेतृत्व में की गई। बैठक में सर्वप्रथम कानपुर नगर में आधी रात पुलिस मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखा। अध्यक्ष विजय कुमार निगम एवं प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाल सिंह पटेल ने संयुक्त संबोधन में कहा कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले समस्त भत्तों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रोका गया है। जो तत्काल बहाल किया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर महंगाई भत्ता लागू किया जाए बैठक में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी तथा संबंधित पत्नियों को ओएसडी दर्जा दिलाया जाए। बैठक में मुख्य रूप से विनोद कनौजिया, निखिल शर्मा, पवन निगम, वैभव चतुर्वेदी, अब्दुल वाहिद, संजय अग्रवाल, विकास सक्सेना, सुनीता द्विवेदी, रत्नेश त्रिपाठी, लल्लन, वीरेंद्र कुमार, न्यूटन सक्सेना, खर कुमार, राम ब्रिज रावत, संजय वर्मा, शिवम पटेल, अंकित शर्मा, पौरूष सोनकर मौजूद रहे।
कानपुर प्रेस क्लब ने शहीद पुलिस जवानो को कैंडेल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर प्रेस क्लब द्वारा आज शहीद पुलिस जवानो को कैंडेल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। वही प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इरफान ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपराधी विकास दुबे और उनके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। अपराधियों के पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आए इसकी जांच होनी चाहिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये अपनी जान को निछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को पत्रकारों ने कानपुर प्रेस क्लब में दी। शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी व पत्रकार बंधु और परेड एकता चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की वही 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुनील साहू, कार्यकरणी सदस्य चन्दन जायसवाल, अमन तिवारी, पत्रकार के के साहू, रमन गुप्ता, बबलू जायसवाल, रवि गुप्ता, आमिर सोलंकी, फुरखान खान, अंकित सिंह, शशांक शुक्ला, शुभम शुक्ला, प्रवीण गुप्ता, राहुल बाजपेयी आदि पत्रकार मौजूद रहे।
फर्जी शिक्षकों की धरपकड़ के लिए परिषदीय शिक्षकों से मांगा गया 32 बिंदुओं पर जवाब
योगी सरकार में अपराधियों का बोलबाला -यशवंत सिंह यादव
भदोही, जन सामना ब्यूरो। ज्ञानपुर भदोही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिंह यादव ने अपने एक अनौपचारिक बातचीत में कानपुर मे पुलिस पर अपराधियों के तरफ से किये गये अंधाधुंध फायरिंग से आठ उच्च सिपाहियों के शहीदों पर चिंता जताते हुए कहा की पूरे प्रदेश मे अपराध हत्या बलात्कार की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा की योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है कहा कि इस गोलीकांड की घटना ने योगी सरकार के हकीकत को उजागर कर के रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया की योगी सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं। यह सब केंद्र की मोदी सरकार एंव प्रदेश की योगी सरकार के नाकामी का नतीजा हैं। जो हमारे जवान, पुलिसकर्मी देश के सीमा पर या फिर प्रदेश मे अपराधियों के हाथों शहीद हो रहे है कहा की योगी राज में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की ना तो उन्हें योगी सरकार से भय है ना ही प्रदेश के पुलिस और प्रशासन का डर भय हैं ! श्री यादव ने आरोप लगाया की प्रदेश भर मे गुंडे माफियाओं का ही बोलबाला है ऐसा प्रतिक होता है की अपराधियों को भाजपा सरकार के ही लोग संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। वही युवा सपा नेता इंजीनियर अजीत यादव ने भी उत्तर प्रदेश में बढते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा की जल्द ही अपराधियों पर योगी सरकार अंकुश नहीं लगाती है तो यही अपराधी बेलगाम होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरु कर देते है और सबकुछ जानते हुए भी योगी सरकार कुंभकर्णी निंद सो रही है। यही कारण है की अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से उब गई है और आनेवाले समय मे भाजपा सरकार को हटाकर ही दम लेगी।
Jansaamna