Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2206)

मुख्य समाचार

यूपी सरकार ने रद् की कुशीनगर की मैत्रेय परियोजना

– 195 एकड़ भूमि पर लगनी थी 500 फीट की बुद्ध प्रतिमा, देश के बौद्ध धर्मानुलम्बियों में रोष
– अखिलेश सरकार ने रखी थी परियोजना की आधार शिला
– डीएम भूपेन्द्र चौधरी बोले मुझे पता है पर पूरी जानकारी संस्कृति विभाग ही दे पाएगा
लखनऊ/कानपुर, पंकज कुमार सिंह। देश-विदेश में बुद्ध के नाम पर वाहवाही लूटने वाली भाजपा सरकार ने बुद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटन क्षेत्र की एक बङी परियोजना को रद् कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर जिले में प्रस्तावित 250 करोड़ की मैत्रेय परियोजना का एमओयू (करार) निरस्त कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परियोजना रद् करने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक में लिया गया। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने मैत्रेय ट्रस्ट को 195 एकड़ भूमि मुहैया करायी थी जिसपर 200 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा सहित अस्पताल, स्कूल, दीक्षा स्थल, पुस्तकालय, फूडकोर्ट, गेस्ट हाउस आदि का निर्माण होना था। इसके साथ ही बौद्ध तीर्थ स्थलों के विकास व जनहित के कार्य को पंख लगने थे। लेकिन परियोजना रद् होने की खबर से बुद्ध प्रेमियों को धक्का लगा है इससे सरकार के प्रति रोष है।

Read More »

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहासा वृद्धि के विरोध में बर्रा-8 स्थित चौ राम गोपाल यादव चौराहा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में मोटर साइकिल लादकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने अपने हांथों में योगी-मोदी इस्तीफा दो…जब से भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है… आदि नारे लिखे तख्तियां अपने अपने हांथों में लिये थे।
इस मौके पर चौ संतोष यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के वावजूद देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के वजाय केन्द्र सरकार महंगे दामों में बेंचकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है।

Read More »

जिला अस्पताल सहित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क शुरू

हेल्प डेस्क पर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण यथा बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि की होगी प्रारम्भिक जांच, कोरोना के बचाव संबंधी आवश्यक एवं सही जानकारी की जायेगी प्रदान: जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोरोना के प्रारम्भिक जांच हेतु जनपद के जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित करा दिये गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित किये जाये तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नही मिलनी चाहिए अगर किसी भी तरह से लापरवाही पायी जायेगी तो कडी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्प डेस्क पर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण यथा बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि की प्रारम्भिक जांच की जाएगी और कोरोना के बचाव संबंधी आवश्यक एवं सही जानकारी प्रदान की जाएगी।

Read More »

सत्रह पेटी अंग्रेजी शराब एवं दो पेटी बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। सैयदराजा पुलिस ने एक लाल रंग की टाटा सोमो गाड़ी से कई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के  द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने तथा इस अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना सैयदराजा मय पुलिस फोर्स के साथ यातायात के सुगम संचालन हेतु नौबतपुर के पास कर्तव्यरत थे कि तभी एक लाल रंग की टाटा सोमो संख्या- BR 45 P 0665 के चालक का हाव भाव संदिग्ध दिखने पर गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें छुपा कर अवैध रूप से बिहार ले जायी जा रही सत्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर के साथ मनोज कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी बढैयाबाग थाना माडन टाउन जनपद रोहतास (सासाराम) बिहार को गिरफ्तार किया गया। थाने लाने पर गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Read More »

दुर्घटना के बाद इलाज कराने पहुंचे वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव

अधिशाषी अधिकारी अझुवा और चौकी इंचार्ज ने उस क्षेत्र को किया सील
अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे का एक वृद्ध 4 दिन पहले सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था जिससे उसे चोट लग गई थी घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज कराने एक अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान जांच में वृद्ध कोरोनावायरस पाया गया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली के अझुवा कस्बा वार्ड नं 8 जीटी रोड निवासी वृद्ध होरीलाल उम्र लगभग 75 वर्ष पुत्र स्व शीतल प्रसाद 22 जून को पड़ोस की दुकान से शैम्पू लेने गए थे जहाँ पर फिसलकर गिर गए थे। जिससे उन्हें चोट लग गई थी और कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी वृद्ध को चोट लगने के बाद परिजन इलाज कराने पहले स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन फिर बाद में परिजनों को प्रयागराज के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कोरोनावायरस की जांच कराई जिस पर बृद्ध की जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है जिससे नगर पंचायत अझुवा सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
मौके पर डॉक्टर की टीम पहुंचकर जांच कर रही है पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करवाया जा रहा है।

Read More »

अनाथ मां की बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी समाजसेवी शिव जी दुबे ने निभाई

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कहते है जिसका कोई नहीं उसका मालिक भगवान होता है लेकिन भगवान को किसी ने देखा नहीं फिर भी उन्ही की प्रेरणा से किसी गरीब अनाथ मां की बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी सभी रश्म अदायगी की कोई निभा दे तो उसे आज के समय में एक फरिश्ता ही कहा जायेगा। ऐसा ही नेकी का कार्य ग्राम बिल्हा में समाजसेवी शिव जी दुबे ने किया जिसकी हर जगह चर्चाएं हो रही है।
कहानी कुछ इस प्रकार है कि रसूलाबाद के ग्राम बिल्हा में आर्थिक विपन्नता के चलते आज से 10 वर्ष पूर्व कल्लू शर्मा नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र था जिनकी जिम्मेदारी का भार मृतक की पत्नी मालती पर आ गयी। मालती ने घोर मुसीबत उठाकर अपने बच्चों का पालन आर्थिक विपन्नता व गांव के चंद भले लोगो की थोड़ी बहुत सहायता से कर लिया। धीरे-धीरे बड़ी लड़की सपना शादी योग्य हो गयी तो एक मां के सामने सपना के हाथ पीले करने की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी तो उसने गांव के लोगो व परिवार रिश्तेदारों से सहयोग की बात चलाई हताश निराश एक मां की मार्मिक पीड़ा से द्रवित होकर समाजसेवी शिव जी दुबे ने सपना की शादी में तन मन धन से मदद करने बीड़ा उठाया।

Read More »

जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में अकबरपुर वृद्धाश्रम का हुआ निरीक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश यशवन्त सिंह के अनुपालन में जनपद में संचालित वृद्धाश्रम, अकबरपुर कानपुर देहात का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के अध्यक्ष राममिलन सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सदस्य कमलकान्त गुप्ता, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट एवं साक्षी गर्ग द्वारा अकबरपुर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनोे को कोरोनाकाल में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सभी को मास्क लगाने एवं हर 20 मिनट के अन्तराल पर किसी भी साबुन से अपने हाथ अच्छी तरह साफ करने के लिए कहा गया। निरीक्षण समिति द्वारा वृद्धश्रम में नियुक्त प्रबन्धक एवं अन्य कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों को मास्क तथा सैनेटाइजर यथा समय उपलब्ध कराये तथा वृद्धजनों को सामाजिक दूरी का भी अनुपालन कराने का निर्देश दिये।

Read More »

डाक विभाग खाते खोलने और घर बैठे राशि निकासी हेतु चलाएगा अभियान

डाक विभाग देगा प्रवासी मजदूरों को घर बैठे पैसे निकालने व इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने की सुविधा – डाक निदेशक केके यादव
डाक विभाग द्वारा लखनऊ में 27 जून को एईपीएस और 29 जून को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का अभियान
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। कोरोना महामारी के बीच आमजन को परेशानियों से बचाने हेतु डाक विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों को न सिर्फ उनके बैंक खातों से पैसे निकालने की सुविधा दी जाएगी, बल्कि उनके नए खाते भी खुलवाए जायेंगे। लखनऊ डाक परिक्षेत्र के अधीन 6 जनपदों में 27 जून को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से पैसे निकालने, 29 जून को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खुलवाने और 4 जुलाई को डाकघर बचत योजनाओं और सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने के लिए वृहद अभियान चलाया जायेगा। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने दी। लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या और अम्बेडकरनगर जनपदों में ‘वित्तीय समावेशन’ का यह अभियान सोशल डिस्टेंसिंग व पूरी एहतियात बरतते हुए चलेगा।

Read More »

कलेक्ट्रेट में बनाया गया कोविड हेल्प डेस्क

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट में कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया। कोविड हेल्प डेस्क में लगाये गये कर्मचारी प्रबन्धक रा0 अभिलेखाकार राकेश श्रीवास्तव, नकल नवीस फौजदारी कु0 स्वाती रानी, संग्रह सेवक सम्बन्ध सदर नजारत भूप नारायण द्वारा कलेक्ट्रेट में आने जाने वालों का थर्मोस्कैनिंग की गयी तथा रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि भी नोट किया गया। वहीं कर्मचारियों द्वारा आने जाने वालों को मास्क लगाने व सेनेटाइजर से हाथों को सेनेटाइज किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट में होमगार्ड रामशंकर व ओमप्रकाश द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाकर आने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

राज्यमंत्री ने 15 दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राइसाइकिल

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2019-20 में सहायक उपकरणों हेतु आवेदन किया था, उनमें से विधानसभा सिकन्दरा के 15 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलों का सांकेतिक वितरण कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विकास भवन प्रांगण, कानपुर देहात में इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दिनेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय तथा अन्य सम्मानित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »