Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। दोनो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के गांव गगनपुर निवासी 60 वर्षीय रामवती पत्नी अमरसिंह ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामसिंह ने भी परिजनों कि किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला असपताल में भर्ती कराया गया।