Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2231)

मुख्य समाचार

नोटिस के बावजूद हो रहा निर्माण ,केडीए ने सील किया

कानपुरः अवधेश कटियार। कानपुर विकास प्राधिकरण ने पनकी स्थित ग्राम कपली के अंतर्गत आराजी जमीन पर हो रहे निर्माण को सील किया।
रमेश चन्द्र वर्मा द्वारा आराजी संख्या 301 में 1012 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में मानचित्र के विपरीत कराया जा रहा था निर्माण जिसे सील किया गया।
वहीं इसी आराजी संख्या में मनोज द्वारा 600 वर्गफुट राजा अवस्थी द्वारा 3600 वर्गफुट तथा जितेन्द्र द्वारा 45 x50 वर्गफुट के क्षेत्रफल में निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें केडीए द्वारा विकास अधिनियम की धारा 1973 के अंतर्गत नोटिस भी जारी किया । इसके बावजूद निर्माण कारियों ने निर्माण जारी रखा जिसे प्राधिकरण ने सील कर दिया ।
इस कार्यवाही के दौरान अधिशाषी अभियंता आर आर पी सिंह, अवर अभियंता राजीव लोचन तिवारी सहित प्रवर्तन विभाग की टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस मौजूद रही।

Read More »

हॉट स्पॉट एरिया का SDM ने किया भ्रमण

अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में विश्व सहित भारत देश भी जूझ रहा है सरकार और उसके नुमाइंदे इस बीमारी से बचाने में लगे हुए हैं। नगर पंचायत अझुवा में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हॉट स्पॉट घोषित करते हुए शासन ने सील किया हुआ है पिछले दस बारह दिनों में नगर पंचायत अझुवा में 41 संक्रमित मरीज हो गए थे जिनमे से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हो गयी है अपितु 20 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज से ठीक होकर घर भी आ गए हैं जिन्हें डॉक्टरों ने 7 दिन होम कोरनटाइन रहने को कहा है।
आज नगर पंचायत अझुवा में उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने हॉट स्पॉट क्षेत्र का भ्रमण कर दो गज की दूरी बहुत जरूरी का आदेश देते हुए नगर की मुख्य गलियों में पैदल भ्रमण कर वस्तुस्थिति को परखा और अपनी जानकारी देते हुए कहा की नगर पंचायत में सुबह दुकानें खुलती हैं और माल लोड होता है।

Read More »

हाईटेक पुलिस के सामने अपहरणकर्ता ले गये 30 लाख बेटा भी नहीं छोड़ा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। 22जून से लापता लैब टेक्नीशियन के परिजन बेटे की खातिर दर-दर भटक रहे हैं। बर्रा थाने से लेकर एसपी साउथ के आफिस के चक्कर काट काट कर चप्पल घिस गयी मगर पुलिस की लापरवाही की हद है। वही परिजनों के पास अपहरण कर्ताओं का बराबर फोन आ रहे है। लेकिन बर्रा की हाईटेक पुलिस अपहरणकर्ताओं के आगे बौनी दिख रही है।
बेटे के लालच में परिजनों ने घर की एक-एक जमापूंजी बेच डाली और पुलिस के कहे अनुसार अपहरणकर्ताओं को देने के लिये राजी हो गये। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के लिये परिजनों को उन्नाव से लेकर अकबरपुर तक दौड़ाया अंत में कानपुर के गुजैनी हाईवे की झाॅसी रेलवे लाईन के नीचे फेकने को कहा। जिस पर बर्रा पुलिस बराबर नजर भी रखे थी।

Read More »

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलाया जायेगा

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 ब्रह्मदेव राम तिवारी के निर्देशों के क्रम जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के संबंध में दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि जनपद में दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक संचारी रोगों से बचाव हेतु जनजागरूकता के लिये दस्तक अभियान को प्रभावी रूप से आशा, ए0एन0एम0, आंगनवाडी कार्यकत्री के द्वारा डोर-टू-डोर जाकर चलाया जायेगा। जिसमें संचारी रोगों से बचाव के साथ कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इस अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव हेतु शोसल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने, मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग करने तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु शुद्ध पेयजल का उपयोग करने एवं साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने के संबंध में जागरूक किया जायेगा तथा छोटे बच्चों को दस्त आदि रोगों से बचाव हेतु ओ0आर0एस0 तथा जिंक टेबलेट का वितरण किया जायेगा।

Read More »

ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्रता से कराये पूर्ण-मण्डलायुक्त

अभी तक स्थल चयन न होने वाले क्षेत्रों के एडीओ पंचातयों का वेतन रोके जाने का दिया निर्देश
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार मण्डल के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनने वाले सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा करते हुए सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। कतिपय स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण हेतु अभी तक स्थल चयन न हो पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे सभी क्षेत्रों के एडीओ पंचायतों का वेतन रोके जाने का निर्देश उप निदेशक पंचायत को दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी जिला पंचायतराज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर स्थल का चयन हो गया है और धन की उपलब्धता है, ऐसे जगहों पर तत्काल सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य को पूर्ण करा लिया जाये।

Read More »

कोविड-19 से सम्बंधित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं

फतेहपुर में सैम्पलिंग के कार्य की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला सर्विलांश अधिकारी के विरुद्ध शोकाज नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
निगरानी समितियों को क्रियाशील करते हुए कोरोना के सम्बंध में चलाये जन-जागरूकता अभियान-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के त्रिवेणी सभागार में कोविड-19 से सम्बंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सैम्पलिंग के कार्य की समीक्षा के दौरान जनपद फतेहपुर में सैम्पलिंग के कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सर्विलांश अधिकारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिया है। उन्होंने जनपद-फतेहपुर में भी ब्लाक एवं तहसील स्तर पर टेस्टिंग का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने आशाओं को घर-घर जाकर लोगो का परीक्षण करने एवं संदिग्ध लोगो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लाकर उनकी सैम्पलिंग कराये जाने का निर्देश दिया। कार्य के अनुश्रवण हेतु लगाये गये सुपरवाईजरों को प्रतिदिन फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सुपरवाईजरों के कार्य का कड़ाई से अनुश्रवण करने एवं लापरवाही करने वाले सुपरवाईजरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने आशाओं को अनिवार्य रूप से पल्स आॅक्सीमीटर एवं थर्मल स्केल उपलब्ध कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित किए गए लोगो की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग शीघ्रता से होती रहनी चाहिए। कहा कि जो भी कोविड से संक्रमित मरीज भर्ती है, उनकी उचित देखभाल होनी चाहिए, एक-एक व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य है, उनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

Read More »

जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी: कुँवर प्रमोद चंद मौर्य

ज्ञानपुर/भदोही, योगेश चौधरी। समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर विधानसभा इकाई ने मंगलवार को डीघ क्षेत्र के भदराव से इटहरा तक साईकिल यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अखिलेश सरकार मे कराए गये विकास कार्यों के बारे मे बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुँवर प्रमोद चौद मौर्य ने इटहरा मे आवाह्न साईकिल यात्रा के बाद सपा कार्यकर्ताओं को संवोधित करते कहा कहा अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर एकबार फिर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाए ताकि एकबार फिर से प्रदेश मे विकास एवं खुशहाली आ सके। उन्होंने अपने संबोधन मे भाजपा सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा की अगर ऐसा ना होता तो सौं सैया अस्पताल जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के ही सरकार मे बनकर तैयार है पर यह सरकार महज बेड एवं मेडिसिन संबंधित सामग्री भी दे पाने मे असमर्थ है यही हाल औराई तहसील पर बाबू पारसनाथ मौर्य राजकीय ट्रामा सेंटर का भी है जो काफि दिनों से बनकर तैयार है पर भाजपा सरकार उसका भी उदघाटन समारोह नही करा पा रही है। आरोप लगाया की इतना ही नही भाजपा की योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर ही आलीशान दीवानी न्यायालय का भी उदघाटन नही कर पा रही है।

Read More »

मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी से 06 सप्ताह में रिपोर्ट माँगा, जय वाजपेयी की आशंका

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा विकास दूबे मामले में भेजी गयी शिकायत पर डीजीपी, यूपी से 06 सप्ताह में रिपोर्ट मानते हुए 02 सितम्बर 2020 को सुनवाई की तारीख नियत की है।
नूतन ने अपनी शिकायत में विकास के मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय तथा अतुल दूबे, उसके सहयोगी प्रभात मिश्रा तथा प्रवीण दूबे एवं विकास को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मारे जाने, विकास का घर बिना आदेश के गिराए जाने तथा उसकी पत्नी व बच्चे से किये गए बर्ताव की जाँच की मांग की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि 07 जुलाई 2020 को एसटीएफ द्वारा कानपुर से लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय लाये गए विकास दूबे के ख़ास जय वाजपेयी के साथ या तो कोई अनहोनी की जा चुकी है या होने वाली है। यह पूरी तरह गैरकानूनी तो होगा ही, साथ ही पारदर्शिता के दृष्टिगत भी बहुत घातक व खतरनाक होगा। अब एक जय ही बचा है जो विकास दूबे के सारे राज जानता है और इस मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों एवं नेताओं की पोल खोल सकता है। ऐसे में जय के साथ कोई अनहोनी होने से सारा राज समाप्त हो जायेगा।
नूतन ने कहा कि वे सच जानने कल (15 जुलाई 2020) एसटीएफ मुख्यालय जाएँगी।

Read More »

हाथरस जंक्शन पुलिस अपराधियों पर टूटी कहर बनकर

अपराधी को किया गिरफ्तार जिससे 1 तमंचा और 1 किलो नशीला पाउडर किया बरामद
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आपको बता दें की हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों का वांछित अपराधी राजकुमार था जो काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। जंक्शन कोतवाल विनोद यादव ने देर रात चेकिंग के दौरान अपराधी को पकड़ा जिसके 2 साथी अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिसके पास से तलाशी के दौरान अभियुक्त से एक देसी पिस्टल और 1 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एएसपी हाथरस प्रकाश कुमार ने किया पूरे मामले का खुलासा और भेजा उसे जेल।

Read More »

महापौर ने 14वें वित्त आयोग निधि द्वारा 2 विकास कार्यों का शुभारंभ किया

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर फिरोजाबाद के वार्ड नं0 21 मौ0 सती नगर में ऊदल सिंह महाविद्यालय वाली रोड से लिंक राम प्रकाश से सत्य प्रकाश व शिवचरन से ओम प्रकाश तथा भिंड वाले से चन्द्रपाल दिवाकर के मकान से होते हुए ऊदल सिंह वाले रोड तक सतगुण शिक्षण संस्थान वाली गली व शेर सिंह वाली गली विगत काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त थी, जिसके निर्माण हेतु क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा निरन्तर मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय नागरिकों की परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के संबंधित अवर अभियंता से आगणन तैयार कराने के पश्चात उपरोक्त गली में आर0सी0सी0 नाली एवं इ0लाॅ0 सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ नूतन राठौर महापौर नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा आज मंगलवार को किया गया। इस निर्माण कार्य पर नगर निगम द्वारा 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से लगभग 51.09 लाख रूपया की धनराशि व्यय की जाएगी। उक्त निर्माण कार्य के शुभारंभ के समय क्षेत्रीय पार्षद विमला देवी राठौर, पार्षदपति विनोद राठौर, नामित पार्षदगण सर्व आशीष यादव, बृजेश प्रधान, अमित कुमार अवर अभियंता, विपिन कुमार सफाई निरीक्षक, मण्डल अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, अजब सिंह शंखवार, धर्मेन्द्र गोस्वामी, सुनील कुमार, दीपक राठौर, दीपक झा, सुनील शर्मा, राजकुमार, विक्रम कुमार एवं क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Read More »