कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। शनि देव मंदिर कैनाल रोड में भोजन बैंक का शुभारंभ कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने विध विधान से पूजन कर फ्रिज को पुष्प चढ़ाकर तिलक कर भोजन बैंक का शुभारंभ किया। प्रात 11:00 बजे प्रमिला पांडे ने अपने हाथों से गरीबों को फल बाटकर किया फ्रिज साहिल सेठी के सहयोग से आया। इसके बाद गरीब मेधावी कन्याओं को आर्थिक सहायता के रूप में पुष्पा कपूरी ने 11 सो रुपए नगद स्मृति चिन्ह देकर माला पहनाकर 4 कन्याओं को सम्मानित किया। सोनाली वर्मा, वैष्णवी, सैनी, तमन्ना जायसवाल, वैष्णवी कोरी व उनकी माताओं को भी साल उड़ान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय पार्षद विकास जायसवाल ने लोगों से अपील की अपने घर का बचा हुआ भोजन जानवरों को ना डालकर सड़क में ना फेंक कर भोजन बैंक को भोजन को दे जिससे कि भूखे, गरीब का आ जाए वह भूखे पेट ना सोए। इस अवसर पर विकास जायसवाल, वीरेंद्र दुबे, सुरेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र विश्नोई, डॉ एसके अग्रवाल, कमल कपूर, उज्जवल जयसवाल, राकेश मिश्रा, अजय चौरसिया, शुभम पंडित, मोनिका वाजपेई, सरिता गुप्ता सहित कई क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Read More »