Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ‘विमल’ सम्मानित हुए

कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ‘विमल’ सम्मानित हुए

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। छत्तीसगढ़ से प्रकाशित प्रतिष्ठित समाचार पत्र नवीन कदम के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर संयोजित साहित्य स्पर्धा में उत्कृष्ट सृजन और रचनात्मक योगदान के लिए राजीव को प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान पत्र डॉ निधि वर्मा (सम्पादक साहित्य), श्रीमती मणि (सम्पादक अविरल प्रवाह), अग्रवाल लोचन गुप्ता (व्यस्थापक) और राजेंद्र राठौड़ (स्थानीय संपादक नवीन कदम) के कर कमलों से प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।