Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदियों की वार्ता करायी जायेगी मोबाइल एप के जरिए

बंदियों की वार्ता करायी जायेगी मोबाइल एप के जरिए

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की रोकथाम एवं उसके बचाव एवं लाकडाउन की स्थिति के दृष्टिगत बंदियों की मुलाकात स्थगित होने के कारण जिला कारागार कानपुर देहात में निरूद्ध बंदियों की वार्ता उनके परिजनों से आईएमओ मोबाइल एप के जरिये वीडियो/आडियो कालिंग मोबाइल नम्बर 9044869896 के माध्यम से करायी जायेगी। यह जानकारी जिला कारागार अधीक्षक ने दी है।