Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने ट्रामा सेन्टर में क्वाॅरेंटाइन हेतु बनाये गये 20 बेड का किया निरीक्षण

डीएम ने ट्रामा सेन्टर में क्वाॅरेंटाइन हेतु बनाये गये 20 बेड का किया निरीक्षण

आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को किया जायेगा एडमिट: डीएम
डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जिला चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेन्टर हास्पिटल का निरीक्षण किया। हास्पिटल में मरीजों को रखने के लिए 20 क्वाॅरेंटाइन बेड बनाये गये है सभी बेड अलग-अलग कमरो में बनाये गये है, जिसमें शौचालय, पानी इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में वहां पर अभी कोई मरीज नहीं है, जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पडने पर मरीजों को एडमिट किया जायेगा। जिलाधिकारी को चिकित्साधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ की डयूटी लगायी गयी है, खाने के लिए भी किचन की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, चिकित्साधीक्षक आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं इसके पूर्व जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कस्बा अकबरपुर के मुख्य मार्गो में भ्रमण किया तथा लोगों से घरों में रहने की अपील भी की।