नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने 22 मार्च, 2019 को विश्व जल दिवस के अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के सहयोग और यूनिसेफ इंडिया के समर्थन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में धूसर जल प्रबंधन (ग्रे वॉटर) और आर्सेनिक और फ्लोराइड युक्त जल शोधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला (21 और 22 मार्च) का आयोजन किया।
कार्यशाला के पूर्ण सत्र को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सचिव श्री परमेस्वरन अय्यर, और आईआईटी मद्रास के निदेशक, प्रोफेसर भास्कर राममूर्ति ने संबोधित किया।
कार्यशाला के अवसर पर, अपने संबोधन में सचिव श्री अय्यर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अच्छी स्वच्छता कवरेज प्राप्त करने के बाद, देश ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) से ओडीएफ+स्थिति में पहुंच चुका है और ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि धूसर जल निष्कासन और शोधन के लिए महत्वपूर्ण अनुसंधानों और प्रौद्योगिकी आदानों के अलावा इसके प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर कम लागत समाधान की आवश्यकता होती है। इस कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी भूजल प्रबंधन नीति, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एकीकरण की आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श भी किया गया।
मुख्य समाचार
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह वर्तमान में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) के तौर पर कार्यरत हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के सेवानिवृत्त होने के साथ ही वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति 31 मई, 2019 की दोपहर से प्रभावी होगी।
03 नवंबर, 1959 को जन्मे, वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को 01 जुलाई, 1980 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था।
अपनी लगभग 39 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमानों, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल नियुक्तियों में कार्य किया है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की समुद्री कमानों में गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली शामिल हैं। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया और वह महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर भी रहे हैं। अक्टूबर, 2017 में पूर्वी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख और नौसेना स्टाफ के वाइस प्रमुख रहे हैं।
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) और अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से अलंकृत किया गया है।
रियर एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने वेस्टर्न फ्लीट कमांडर का पदभार संभाला
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में 22 मार्च, 2019 को आयोजित एक भव्य परेड में, रियर एडमिरल संजय जसजीत सिंह, एनएम ने रियर एडमिरल एमए हम्पीहोली, एवीएसएम, एनएम से भारतीय नौसेना की ‘स्वॉर्ड आर्म’ वेस्टर्न फ्लीट कमांडर का पदभार संभाल लिया है।
रियर एडमिरल संजय जसजीत सिंह को 1986 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। नौवहन और निर्देशन के विशेषज्ञ, रियर एडमिरल संजय जसजीत सिंह की अपने करियर के दौरान कई कमान, प्रशिक्षण और कर्मचारियों की नियुक्तियों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी समुद्री कमान नियुक्तियों में एएसडब्ल्यू और यूएवी-नियंत्रण फ्रिगेट तारगिरी शामिल हैं, जहां उन्हें नौसेना पदक और बहु-भूमिका फ्रिगेट त्रिशूल से सम्मानित किया गया था। उनकी अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में ऑफिसर-इन-चार्ज लोकल वर्कअप टीम (वेस्ट), ईरान में भारतीय नौसेना अटैची, संयुक्त कार्मिक निदेशक, भारतीय नौसेना मुख्यालय (एन) में नौसेना संचालन के प्रधान निदेशक और रणनीति, अवधारणाओं और परिवर्तन के प्रमुख निदेशक के रूप में कार्यभार शामिल है। फ्लैग रैंक में पदोन्नति होने पर, उन्होंने सहायक स्टाफ चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (कम्युनिकेशन स्पेस एंड नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन) और फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में भी कार्य किया।
राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाये जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि 1882 में क्षय रोग (टीबी) के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जाता है।
इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का घोष वाक्य है ‘इट्स टाइम’ (यही समय है)। इस भावना के अनुरुप, भारत ने वैश्विक लक्ष्य से पांच वर्ष पूर्व ही अर्थात् वर्ष 2025 तक क्षय रोग के उन्मूलन की अपनी प्रतिबद्धता और इरादों को दोहराया है। यह समय-सीमा काफी मुश्किल है फिर भी, इस रोग को समाप्त करने की हमारी इच्छाशक्ति को देखते हुए, इसे प्राप्त किया जा सकता है।
मैं, सभी प्रतिभागियों से आग्रह करता हूं कि क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए वे सब मिलकर कार्य करें। आइए, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में जुट जाएं।
होली की मस्ती में डूबा खीरों कस्बा, चारो ओर बिखरे नजर आए रंग और गुलाल
खीरों/रायबरेली, जन सामना ब्यूरो। खीरों कस्बे में चारों ओर होली की खुमारी छाई हुई है। रंग-गुलाल के साथ मोहल्ले ओर बाजारों में होल्यारों की टोलियां नजर आई। वही लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। श्रद्धालुओं ने होलिका माता के चारों ओर परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। गुरुवार को खीरों कस्बे क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होली में लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल के रंगों से रंगने के बाद बधाई दी।
Read More »विवाहिता की मौत, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
आईबीसी के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) ने आज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
आईबीबीआई और सेबी दरअसल दिवाला एवं दिवालियापन संहिता, 2016 और इससे संबंधित नियम-कायदों पर कारगर ढंग से अमल किए जाने के पक्ष में हैं, जिन्होंने डेट एवं इक्विटी के आपसी ताल्लुकात को नए सिरे से परिभाषित किया है और जिनका उद्देश्य उद्यमिता एवं डेट मार्केट को बढ़ावा देना है। आईबीबीआई और सेबी ने सहमति पत्र के तहत संहिता के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है। हालांकि, इस संबंध में लागू कानूनों द्वारा तय की गई सीमाओं को ध्यान में रखना होगा।
उपर्युक्त एमओयू में निम्नलिखित बातों का उल्लेख किया गया है:
कमरे में छिपा कर रखे गये 25 किलो पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली बलुआ स्थानीय पुलिस ने एक कमरे में छिपा कर रखे गये 25 किलो अवैध पटाखे को बरामद किया है।बताया गया कि आगामी त्यौहार व चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में पुलिस गश्त पर थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की बलुआ की तरफ जाने वाली सड़क के दक्षिण तरफ बनें सैनिक कटरा में स्थित एक दुकान के अन्दर छिपा कर अवैध पटाखे रखे गये हैं। इस सूचना पर पुलिस द्वारा जब जाकर उस बन्द पड़े दुकान के बारे में पूछताछ की गयी तो पता चला कि यह दुकान किराये पर बगल में दुकान चलाने वाले पारसनाथ जायसवाल उर्फ काजू पुत्र स्व0 वंशीधर जायसवाल निवासी रमौली थाना बलुआ जनपद चन्दौली ने ले रखी है और उन्हीं का सामान इसमें रखा है। इस पर बगल दुकान चला रहे पारसनाथ जायसवाल को बुलाकर बन्द दुकान की शटर खुलवाकर चेक किया गया तो उसमें अवैध रूप से रखी निर्मित विस्फोट सामग्री(पटाखा) जिसका वजन लगभग 25 किलो बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 9B विस्फोट अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
Read More »एमसीएमसी के द्वारा प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया में पेड न्यूज/विज्ञापनों पर रखी जाये पैनी नजर
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एमसीएमसी गठित टीम के सदस्यों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी टीम के सदस्यों को निर्देश दिये कि एमसीएमसी के लिये लगाये गये कार्मिकों की जिम्मेदारी होगी कि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले पेड न्यूज तथा विज्ञापनों को प्रतिदिन क्लीपिंग तैयार करने के साथ ही साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न चैनलों पर तथा सोशल मीडिया में राजनैतिक दलों व अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार पर पैनी नजर रखते तथा आवश्यक कार्यवाही भी करे। उन्होंने सभी एसडीएम, सीएमओ आदि को निर्देश दिये कि होली के पर्व पर अपने अपने क्षेत्रों पर भ्रमण पर रहे तथा अनावश्यक गतिविधियों पर नजर रखे रहे कोई कही भी घटना नही होनी चाहिए। सभी सीएचसी व पीएचसी, जिला अस्पताल खुले रहेगे तथा सभी डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र तीन दिन के अन्दर करें जमा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सोलर पावर एकवाकल्चर सिस्टम, लघु फीड मिल, मत्स्य बीज हैचरी की स्थापना, आर0ए0एस योजना हेतु जनपद कानपुर देहात के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन पत्र मांगे जाते है।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा0 रणजीत सिंह ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने की तिथि से तीन दिन के अन्दर इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन माती में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा। योजना की पात्रता एवं शर्ते किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क कर पता किया जा सकता है।
Jansaamna