Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला उत्पीडन प्रकरणों की सुनवाई 3 जुलाई को

महिला उत्पीडन प्रकरणों की सुनवाई 3 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर द्वारा 03 जुलाई 2019 पूर्वान्ह 11 बजे जनपद कानपुर देहात के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में लंबित महिला उत्पीडन के मामलों की स्थलीय जन सुनवाई हेतु समीक्षा की जायेगी साथ ही जनपद की महिलाए अपने उत्पीडन संबंधी प्रार्थनापत्र सदस्यों को सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर जनपद कानपुर देहात में 3 जुलाई को 11 बजे सर्किट हाउस के कक्ष संख्या (सूट) 1 में महिला उत्पीडन संबंधी शिकायतों को सुनेगी। उन्होंने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि महिला उत्पीडन संबंधी प्रार्थना पत्र देकर समस्या के बारे में विचार विमर्श कर सकती है।