टूंडला, जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में पोल-खोल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुई बेतहासा मंहगाई से आम जनमानस परेशान है। डीजल, पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ रही हैं। कांग्रेस सरकार के विरोध में आवाज उठाती है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने ऐतिहासिक कार्य किए थे। इसलिए पूरे देश की जनता आज भी उन्हें याद करती है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, सुभाष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, जयकिशन झा, श्याम सुंदर शर्मा, विजयनाथ तिवारी, शिवकुमार निषाद, चोब सिंह आर्य, राजकुमार शर्मा, हेमंत निषाद, प्रदीप निषाद, रजत अग्रवाल, सतीश वशिष्ठ, जगराम वर्मा, संजीव रघुवंशी, भूरी सिंह, पदम सिंह, अख्तर अली, सुनील कुमार जैन, सत्यनारायन राजमल आदि मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आईआईटी कानपुर के 51 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए। उनके साथ देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद भी समारोह में उपस्थित रही। साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह को लेकर आईआईटी के छात्रों में समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला इस कार्यक्रम में भारतीयता को दर्शाते हुए छात्र देसी परिधान कुर्ता पायजामा पहनकर सम्मिलित हुए। छात्रों का कहना है कि आज 5 साल यहां बिताने के बाद आज इस क्षण का इंतजार था वो पूरा हुआ आज राष्ट्रपति आ रहे हैं, ये हमारे लिए सबसे हसीन पल है समस्त शैक्षिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को सामुहिक रूप से उपाधियां प्रदान की गई। राष्ट्रपति द्वारा पांच प्रमुख दीक्षांत समारोह अवार्ड प्रदान दिये गए राष्ट्रपति के आगमन होते ही परिसर के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच कारो की चेकिंग हो रही हर तरफ जिला प्रशासन अपनी कमर कसे हुए हैं बिना पास के किसी को भी अंदर नही जाने दिया जा रहा है। आईआईटी परिसर की सुरक्षा बाहर जीटी रोड से लेकर चारो तररफ पैनी निगरानी रखी जा रही है।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज जय श्री लाडली लाल गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित द टैलेंट शो 2018 के सेमीफाइनल राउंड का आयोजन फूलबाग स्थित बाल भवन में किया गया कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुजुर्ग सेवा समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान व बॉलीवुड एक्टर रहमान शाह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। भीम सिंह चैहान ने कहा कि दबौली भीम नगर में 5 जुलाई से एक सांस्कृतिक प्रशिक्षण की क्लास शुरू होने जा रही है। जिसमे उन बच्चों की प्रतिभा निखारी जायेगी जिन्हें पैसों की कमी के कारण कोई मंच नही मिल पाता है जिससे उनकी प्रतिभा दब जाती है।