Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3070)

मुख्य समाचार

असेंट विद्यार्थियों ने रचा इतिहास स्कूल में हर्षोल्लास

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय एसेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आज हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 99 % सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन रमेश वर्मा, सचिव संदीप वर्मा, निदेशक मुकेश कुमार माथुर और प्रधानाचार्य अतुल सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह हर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने और माता-पिता के विस्वास रूपी स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र ऐश्वर्य ओमर 95.5% अंकित कुमार 93.3 प्रतिशत प्रतीक सचान 89.8 परसेंट असफिया कुरैशी अट्ठासी पर्सेंट, मानसी सचान 87% रिद्धिमा साहू 86.6 % शुभी पटेल 85.8% गौरी सचान 84.7% उत्कर्ष सचान 85.6% अभिषेक तिवारी 84.1% ने उच्च परिणाम ला कर विद्यालय का नाम रोशन किया और अपने माता-पिता के साथ अपने गुरुजनों की कसौटी पर खरे उतरे। इस दौरान समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। आशीर्वाद दिया और इससे भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिलाने का संकल्प लिया।

 

Read More »

ट्रैक्टर चालक एवं ससुराल में रह रहे युवक ने लगाई फांसी

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बहन की ससुराल आए भाई ने गांव बाहर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। वही ससुराल में रह रहे युवक ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम गढ़वा विधनू निवासी विष्णु का पुत्र दीपू 22 वर्ष अपनी बहन की ससुराल तुलसीपुर में आया था आज सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ में अंगौछा से फांसी लगाकर दीपू ने आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना पतारा में घटी ग्राम नंदना निवासी कैलाश का पुत्र बबलू अपनी ससुराल पतारा में 8 वर्ष से रह रहा है। उसके 5 वर्ष की पुत्री प्रगति व 3 वर्ष कीपुत्री अन्तिमाहै । आज दोपहर में गेहूं लेने के लिए लोडर लेने निकला बबलू के घर थोड़ी देर में ग्रामीणों ने खबर दी कि उसने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने दोनों शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।

Read More »

पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने लिए कड़े व बड़े फैसलेः नकबी

-मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
-हज सबसिड़ी खत्म करने को बताया कड़ा फैसला
-पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दे पाये केन्द्रीय मन्त्री
कानपुरः जन सामना संवाददाता। मोदी सरकार की चार साल उपलब्धियों को गिनाने के लिए केन्द्रीय मन्त्री अल्प संख्यक कार्य मन्त्रालय मुख्तार अब्बास नकबी आज शहर में पधारे।
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शहर में मोदी जी की रैलियों की चर्चा से शुरूआत करते केन्द्रीय मन्त्री मुख्तार अब्बास मन्त्री ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जब से श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमन्त्री बने हैं तब से पूरी दुनियां में भारत के प्रति सोंच बदली है। उन्होंने कहा कि लाल बत्ती कल्चर खत्म किया गया। एलपीजी सबसिडी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम के आहवाहन पर करोड़ों ने सबसिडी छोड़ दी जिससे उज्जवला योजना का संचालन कर गरीबों को एलपीजी सिलेण्डर व चूल्हे दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले की 28 डीबीटी योजनाएं ठण्डे बस्ते में पड़ी थी उन्हें संचालित किया गया और इस समय 431 डीबीटी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है।
आर्थिक सुधार के लिए जीएसटी लागू करना व आतंकवाद पर लिए गए फैसलों को उन्होंने बड़े व कड़े फैसले बताया। उन्होने बताया कि सांसदों की सबसिडी संसद की कैण्टीन में खत्म कर दी गई, साथ ही हज पर जाने वालों को दी जाने वाली सबसिडी खत्म कर दी गई। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा अब टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
एवार्ड वापसी की चर्चा करते हुए बताया कि लोगों ने अंग्रेजों के जमाने के एवार्ड वापस किए पता नहीं वो कौन लोग थे। साथ ही कहा कि आने वाले समय में देश की जीडीपी 7.4 से ज्यादा होगी।
मन्त्री महोदय ने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को विदेश यात्राओं के दौरान जो सम्मान मिला है वह पहले कभी किसी पीएम को नहीं मिला। उन्होंने कहा जब भी मोदी जी विदेशों में जाते हैं तो उन्हें वहां के राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़ कर सम्मान देते हैं। यह देश के लिए गर्व की बात है।

Read More »

मोबाइल शाॅप का ताला तोड़कर नकदी व मोबाइल चोरी

कानपुरः जन सामना संवाददाता। बर्रा थाना क्षेत्र में रात्रि के समय मोबाइल शाॅप का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कह चले गए।
वरुण विहार मैन रोड पर रजनीश यादव की श्रेया टेलीकाॅम के नाम से दुकान है। रजनीश ने बताया कि रात्रि 11 बजे दुकान बन्द कर घर चले गए और आज सुबह 8 बजे जब दुकान पहुंचे तो ताला टूटे देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने बताया कि दुकान से 7 मोबाईल जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये व लगभग 25 हजार रूपये चोरी हो गए हैं।

Read More »

राशन विक्रेताओं ने दिया धरना और कहा हमारी भी सुनो सरकार

कानपुरः जन सामना संवाददाता। उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले शहर के तमाम राशन विक्रेताओं ने मुरे कम्पनी पुल के पास स्थित गल्ला गोदाम प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना देकर अपनी कई मांगों को लेकर एक ज्ञापन उप्र के मुख्यमन्त्री जी को भेजा। इस दौरान शहर के अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाना चाहा लेकिन दुकानदार नहीं माने और अपना धरना जारी रखा क्योंकि उन्हें लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा था।
धरने के दौरान राशन विक्रेताओं ने मांग की कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम (2013) के तहत सभी दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाया जाये क्योंकि गोदाम से दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचने में रास्ते का भाड़ा लगभग 40 रुपये से लेकर 50 रुपये प्रति कुन्तल तक आता है जबकि शासन से मात्र 10 रुपये प्रति कुन्तल तक ही दिया जाता है जोकि बहुत कम है इस लिए दुकानों तक राशन पहुंचाना उचित है और हम सब से 10 रुपये प्रति कुन्तल का भाड़ा ले लिया जाये।
प्रत्येक राशन कार्ड पर कमीशन 100 रुपये प्रति कार्ड प्रत्येक महीने दिया जाये ताकि उनका व उनके परिवार के सदस्यों का जीवकोपार्जन हो सके या सभी दुकानदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मानकर उन्हें सुविधायें दी जाये। साथ ही परिवार के सदस्यों को चिकित्सकीय सुविधाये मुहैया करवाई जाये। साथ ही दुकान पर कार्य करने वाले दंडीदार ;गल्ला तौलने वालेद्ध को पारिश्रमिक के रूप में कम से कम 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाये।

Read More »

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्टाॅक एक्सचेंज में यादव समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी रहे। अध्यक्षता नितेंद्र यादव ने की। इस मौके पर नितेंद्र यादव ने बताया कि यादव समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के हाथों अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। नितेंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज को संगठित होने की जरूरत है भारतीय जनता पार्टी यादव समाज के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ सबका विकास इसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। सुभाष यदुवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार दोनों ही जनता के हितों में कार्य कर रहीं हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी के हाथों को और मजबूत करना है और केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है।

Read More »

पश्चिमी राजस्थान के 13 जिलों में खुलेंगी ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ की शाखायें -डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के समन्वय बैठक का डाक निदेशक केके यादव ने किया शुभारम्भ
जोधपुर, राजस्थान, जन सामना ब्यूरो। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए डाक विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा। डाक विभाग-आईपीपीबी प्रणाली के एकीकृत होने से डाकघर बचत बैंक के लाखों खाते, जो इस समय एक क्लोज्ड लूप प्रणाली में कार्यरत हैं, बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे, जिससे पूर्ण अंतर-प्रचालनात्मकता प्राप्त होगी। इससे, डाकघर बचत बैंक ग्राहक, विभिन्न बैंकों से 24ग् 7 इंटरनेट बैंकिंग सुविधा, मोबाइल बैंकिंग, इलैक्ट्रॉनिक निधि अंतरण, ऑनलाइन बिल भुगतान, डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग व इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समन्वय बैठक का 25 मई को शुभारम्भ करते हुए कहीं। इस अवसर पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के अधीन सभी 13 जिलों के ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ के मैनेजर्स व सभी मण्डलाधीक्षक मौजूद थे।

Read More »

बिजली कटौती वाले क्षेत्रों से न वसूला जाये बिजली का बिल

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर हाशमी द्वारा सात दिनो से लगातार रमजान माह में सहरी, इफ्तार, तरावीह के समय कानपुर केस्कों प्रशासन द्वारा की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में चमनगंज अजमेरी होटल चौराहे पर प्रदर्शन कर रोजेदारो ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर मांग की है कि रमजान माह में आके आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कानपुर केस्कों प्रशासन मुस्लिम समुदाय से सौलेता व्यवहार कर रहा है और रमजान से पूर्व जिस प्रकार से कटौती नगर में नही हो रही थी,जो अब हो रही है इससे प्रतीत होता है कि रमजान माह में इबादतों में रोढा डालने के उददेश्य से केस्को प्रशासन इस प्रकार का रवैया अपना रहा है।
प्रदर्शन के दौरान हयात ने कहा कि यदि केस्कों प्रशासन रमजान माह में मुस्लिम समुदाय को बिजली आपूर्ति नही करा सकता तो इस माह का बिल भी न वसूला जाये, उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री व उर्जामंत्री ने रमजान माह शुरू होने से पूर्व सभी जिलो के केस्को प्रशासन को आदेश दिया था कि रमजान में 24 धंटे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को बिजली आपूर्ति कराई जाये लेकिन कानपुर केस्को प्रशासन मनमाने ढंग से बिजली कटौती कर रहा है जिससे मुस्लिम इलाकों में त्राहि त्राहि मची है। प्रदर्शन के दौरान इलिया गोपी, मो0 शादाब, इम्तियाज अहमद, सैयद आदिल, कादिर बेग, जामिन हुसैन, नफीस अहमद, अब्दलु समद, मोहम्मद राशिद, रियाज कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सपा मजदूर सभा ग्रामीण इकाई की कमेटी भंग

15 दिनो में जारी होगी नई कमेटी
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी मजदूर सभा कानपुर ग्रामीण की बैठक सपा ग्रामीण कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अघ्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें लोगसभा चुनाव 2019 के मददेनजर सपा मजदूर सभा की ग्रामीण इकाई की कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही साथ ग्रामीण की पांचो विधान सभाओं को भंग कर आगामी 15 दिनों में तेज तर्रार पदाधिकारियों को लेकर नई कमेटी गठित किये जाने की बात कही गयी।
वही दूसरी तरफ बैठक में तय किया गया कि नई कमेटी गठित होते ही सपा मजदूर सभा सडको पर उतरेगी तथा किसानो की समस्याओं व किसानी कर रहे मजदूरो के साथ्ज्ञ निजी फैक्ट्रियो में कार्य कर रहे मजदूरों के बीच जाकर उनके साथ किये जा रहे शोषण व सामाजिक सुरक्षा पर सवाल व सर्वे किया जायेगा। बैठक का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष मजदूर सभा सुरेश गुप्ता ने किया तथा इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह यादव, राजू ठाकुर, अखिलेष कुमार, राकेश दीक्षित, भैयालाल, अन्सू, रविशंकर गुप्ता, मुकीम खां, विजय ठाकुर, नितिन गुप्ता, राकेश रावत, ललित पंजवानी आदि मौजूद रहे।

Read More »

बर्रा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग

बर्रा-5 का बुरा हाल, नलों से नही टपक रहा पानी
सीवरयुक्त पानी किसी काम का नहीं
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भीषण और चिलचिलाती गर्मी में बर्रा-5 के लोगों को जल विभाग पेयजल भी नसीब नहीं करा पा रहा है। हालत यह कि जिन के घरों को समर सिबल लगा हुआ है। उनकी दया और कृपा से लोगों को पानी नसीब हो रहा है। वहीं हैंडपंप सूखे पड़े है। लोगों का कहना है कि यदि हैण्डपंप ही ठीक हो तो उन्हे काफी सहारा मिल जाये और उन्हे पेयजल की समस्या से न जूझना पडे। अभी दो दिन पूर्व ही बर्रा के निवासियों द्वारा जल प्रबन्धन कार्यालय में हंगामा किया गया था बावजूद इसके अभी तक पानी सप्लाई शुरू नही किया गया है। लोगों का कहना है कि पानी न होने के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

Read More »