कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के मोहल्ला कुष्मांडा नगर निवासी रामचंद्र साहू के घर में घुसकर उसी मोहल्ले के युवक ने मारपीट की बचाने दौड़ी पुत्री व उसके छोटे भाई को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दबंग चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कुष्मांडा नगर निवासी रामचंद्र साहू की पत्नी रन्नो देवी 50 वर्ष में स्थानीय पुलिस को बताया कि वह कुष्मांडा देवी मंदिर में प्रसाद बेचने का काम करती है। शुक्रवार अपराहन करीब 03 बजे जब मैं घर के अंदर खाना खा रही थी तभी मोहल्ले के सुशील सैनी का पुत्र संजय नशे में मेरे घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा मना करने पर उसने मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी बचाने दौड़ी पुत्री रूचि व पुत्र मयंक 12 वर्ष को भी मारा पीटा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के 2 दिन बीतने के बावजूद पीड़िता की शिकायत दर्ज ना होने और कोई कार्यवाही ना होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने बताया कि दबंग दरवाजे पर आकर बार-बार गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Read More »
Jansaamna
आधे कस्बे की 24 घंटे विद्युत सप्लाई बाधित होने से लगभग. डेढ़ लाख राजस्व का नुकसान
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस की कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी हाउस के छात्र-छात्राओं को 2 ग्रुपों में विभाजित किया गया। जिसमें ग्रुप ए में कक्षा 9 से 11 वीं तक और ग्रुप-बी में कक्षा छह से आठवीं तक के सभी हाउस के छात्र-छात्राओं को हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उपस्थित निर्णायकों द्वारा दिए गए विषय पर कम से कम 200 शब्दों में कहानी लेखन करना था। इस प्रतियोगिता के शीर्षक हिंदी व अंग्रेजी विषय में क्रमशा स्वामी विवेकानंद, गीता, जल बचाओ, समय की उपयोगिता तथा हिंदी में राजा हरिश्चंद्र की सत्यवादिता कर्ण की दानवीरता शिक्षा का महत्व दीपदान आदि थे प्रतियोगिता में निर्णायक पद पर उपस्थित में अंग्रेजी विषय हेतु कक्षा 9 वीं से 11 वीं के लिए जेके बाजपेई और कक्षा 6 से 8 के लिए शैल द्विवेदी तथा कक्षा 9 से 11 हिंदी के लिए जेपी गुप्ता और चंद्रसेन द्वारा परिणाम व प्रतियोगिता के शीर्षक का चयन किया गया। प्रतियोगिता में क्रियाणवी शोभा विजेता मिश्रा आस्था सौम्या अशरफिया आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में निदेशक मुकेश कुमार माथुर प्रधानाचार्य अतुल सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में चेयरमैन रमेश वर्मा और सचिव संदीप वर्मा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रार्थना इंचार्ज व संगीत अध्यापक नवीन प्रजापति पीटीआई भूपेंद्र सचान के द्वारा किया गया तथा इसका समापन समस्त अध्यापक अध्यापको की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान आईडिया किचन मसाले मसाले द्वारा कल 24 अप्रैल को कानपुर में होने वाली अरे वाह कुकिंग प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। जिसमें 10 प्रतियोगियों का चयन किया जायेगा जो फाइनल राउन्ड में जायेगे। बताया गया कि विजेता को मुख्य अतिथि निर्मला पीएसआईटी चेयर पर्सन, डा0 मोनिका सचदेव, आलेाक मिश्रा फाउन्डर आफ दिल्ली पब्लिक सकूल द्वारा प्रदान किये जायेंगे। जानकारी देते हुए कविता मास्टर कुकरी क्लासेस की संचालिका शेफ कविता सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता बहुत खास होगी, क्योंकि कानपुर में इस तरह की पाक कला प्रतियोगिता पहली बार हो रही है। जिसमें शहर ही नहीं बाहर के लोग भी हिस्सा ले रहे है, जिनमें महिलाओं के साथ पुरूष भी शामिल है।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर प्राणी उधान में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मरेी मां नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा कानपुर प्रणी उधान व महिला महाविधालय किदवई नगर कानपुर की पर्यावरण समिति के संयुकत तत्वाधान से संपादित किया गया। इस अवसर पर आर्ट प्रतियोतिा का भी आयोजन किया गया जिमसें 30 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उददेश्य बच्चों में ऐसे विकास के बारे में संदेश देना जो सतत् चले और जिससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहे। विजेता छात्रों को प्राणी उधान के निदेशक दीपक कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डा0 बेबीरानी अग्रवाल, डा0 प्रज्ञा श्रीवास्तव, डा0 प्रीति द्विवदी, डा0 अर्चना मिश्रा, डा0 मीरा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं डा0 वीरेन्द्र स्वरूप की छात्रा दवीना त्रिपाठी ने अपने पाकेट मनी से चिड़िया मकाऊ को गोद लिया।
राजस्थान की जल संरक्षण परम्पराएं समूचे देश में प्रसिद्ध तथा प्रेरणास्पद -डाक निदेशक केके यादव
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में आज एक धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड- 7 के पार्षद गिरीश चंद्रा को प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित करने हेतु दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने बर्रा बाईपास से प्रारम्भ होकर लम्बे जलूस के रूप में सब्जी मंडी, यादव मार्केट, बर्रा-2 की तमाम गलियों से होते हुए बर्रा-5 और 80 फीट रोड से गुजरा जगह-जगह क्षेत्र की जनता ने भी पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। वाहन जलूस में सबसे आगे चल रहे ट्रक पर जिलाअध्यक्ष अनीता गुप्ता, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, गिरिशचंद्रा, रीता शास्त्री, पार्षद दल के नेता महेंद्र शुक्ला, मोहनलाल साहसी, शैलेंद्र शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव आदि सवार थे। जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार और महामंत्री शिवशंकर सैनी ने वाहनों को सुव्यवस्थित रखने में ध्यान रखा जलूस चलने से पूर्व जिलामंत्री संजय कटियार, रघुराज सरन गुप्ता, मनोज राठौर, प्रकाश चैहान, पार्षद विधी राजपाल और प्रकाश वीर आर्य आदि ने गिरिशचंद्रा को फूलमाला और बुके देकर बधाई दी।
⇒बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा