फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री सांई बाबा मित्र मण्डल, फिरोजाबाद द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवम वार्षिकोत्सव श्री सांई महाकुंभ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो कि 18 मार्च 2018 को बड़े धूमधाम से स्थानीय जीआर प्लाजा, स्टेशन रोड, फिरोजाबाद पर मनाया जायेगा। यह जानकारी मित्र मण्डल फिरोजाबाद के पदाधिकारियों ने देते हुये बताया कि इस दिन सांई बाबा जी की पालकी प्रातः दस बजे स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर से शास्त्री मार्केट, सेन्टर चैराहा, छिंगामल बाग होते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी एवं हवन पूजन दोपहर एक बजे से एवं सांई भजन संध्या आठ बजे से सांई इच्छा तक भजन सम्राट पंकज राज (दिल्ली) द्वारा रहेगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सांईमय बनाने की अपील राजकुमार कुशवाह, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुधीर मदान, अजय गुप्ता, सोनू जैन, प्रियंक राजौरिया, ओमवीर सिंह यादव, सुमित गुप्ता, धीरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष गुप्ता, नीतेश अग्रवाल, संदीप खरबन्दा, धीरज कुशवाह आदि ने की है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर सरस्वती इंटर कॉलेज के पास चोरों ने एकसाथ 3 दुकानों की छत काट ली और हजारों रुपयों की नगदी और माल पर हाथ साफ कर ले गए, एक साथ 3 दुकानों की छत कटने से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए है। जिले में 3 बैंक और 3 दर्जन से अधिक घर, दुकानों को बना चुके है। चोर पिछले दो महीने में निशाना पर आज तक किसी भी घटना का खुलासा नही हुआ है। दुकानदारों की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची मौके पर जांच पड़ताल में जुटी।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में व्यापार कर सचल दल ने चेकिंग के दौरान कर चोरी के शक में एक प्लाईवुड से भरे ट्रक को पकड़ लिया और कार्यालय पर खड़ा करवा दिया। लेकिन ड्राइवर ट्रक खड़ा करके भाग गया, जब ड्राइवर भाग गया तब सचल दल को शक हुआ। ट्रक की तलाशी लेने पर सचल दल भौचक्का रह गया क्योकि ट्रक में प्लाईवुड के नीचे सैकड़ों की संख्या में हरियाणा की शराब की पेटियां भरी हुई थी। शराब की पेटियां देख कर वाणिज्य कर अधिकारी ने तत्काल डीएम हाथरस सूचना दी। डीएम ने सदर कोतवाली और आबकारी विभाग के अधिकारीयों को मौके पर भेज कर शराब की जब्ती की कार्यवाही करवाई है। आपको बता दे होली के मद्देनजर शराब माफिया अवैध शराब की तस्करी के लिए पुलिस की आँखों में धूल झोकने की तरह तरह के हथकंडे अपनाते है।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के तत्वाधान में धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में कानपुर प्रेस क्लब स्थित पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि अखिल भारतीय रक्षक बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस हादी की अध्यक्षता में महासचिव धनीराम पैंथर कोषाध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह संयोजक सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड व भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के कई अन्य पदाधिकारी 23 फरवरी को भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के द्वारा होने वाले कार्यक्रम संविधान बचाओ एवं कौमी एकता महासम्मेलन के विषय में पत्रकार वार्ता की इन दिनों प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित ढंग से किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ है
सफेद गाजर की कृषि को भी कृषक जाने, कृषि विविधिकरण की जनपद में असीम सम्भावनायें
कानपुर‘ चन्दन जायसवाल। अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के राजू कसौधन (दाऊजी) जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर कानपुर में कसौधन वैश्य सेवा समिति तरफ से हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी गयी। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता जीतू कसौधन के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति प्रदेश व जिले स्तर पर जनहित प्रेरणा से ओत प्रोत होकर एक जुट होकर समाज के कल्याण व हितमे सदा कार्यरत रहेगी।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन की दृष्टि से तीनों जिलों की इकाई कानपुर उत्तर जिला, ग्रामीण जिला एवं दक्षिण जिला के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जे0 पी0 एस0 राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 फरवरी को विधानसभा में प्रदेश का जो बजट 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख का प्रस्तुत किया है वो पहले की अपेक्षा सर्वाधिक 11.4 प्रतिशत अधिक का है प्रदेश के इतिहास में इतना बड़ा बजट पहली बार प्रस्तुत हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात जो श्री राठौर ने कही वह यह थी कि सरकार का काम यदि किसानों का ध्यान रखने का है तो वहीं पर रोजगार बढ़ाने हेतु उद्योगों की भी आवश्यकता होती है जिसके लिये उद्योगपतियों का भी ध्यान बजट में रखना होता है जिससे देश हो या प्रदेश सभी का समग्र विकास हो सके विपक्षी पार्टी तो विरोध के लिये विरोध करने का काम करती हैं। कहा गया कि हम सभी को मिलकर बजट की सभी अच्छी बातों को जनता के बीच पहुचाना होगा किसानों को आज खाद हो या बिजली हो भरपूर मिल रही है। जिससे किसानों की आर्थिक दशा में सुधार होगा।
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय ने तहसील सिकन्दरा सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगभग 125 फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर मौके पर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया शेष के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। डीएम राकेश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याओं को सुनी। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं के निराकरण तथा लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेने के अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि समस्याओं और शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता, समयवद्धता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी समाधान दिवस के अवसर पर शिकायत अंकन व निस्तारण रजिस्टर लेकर आये ताकि यदि लंबित प्रकरण हो उसका तत्काल खोज कर निराकरण किया जा सके।