कृषक कृषि विविधिकरण व जैविक खेती को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाएं-डीएम
किसानों की खुशहाली, समृद्धि के लिए किसानों को आधुनिक नवीनतम जानकारियां मुहैया कराएं कृषि वैज्ञानिक: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय जनपदीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/कृषक मेला का शुभारम्भ फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। गोष्ठी में कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
मुख्य समाचार
रूरा मैथा के मध्य गेट 92-सी मरम्मत के कारण रहेंगा बंद
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेल पथ द्वितीय उत्तर मध्य रेलवे कानपुर के अनुसार कि.मी. 1059/14-16 रूरा मैथा के मध्य गेट नं. 92-सी का मरम्मत कार्य होना है, जिसके कारण 9 नवंबर से 10 नवंबर 2017 तक सुबह 08 बजे से शाम 20 बजे तक यातायात बन्द रहेगा। जिसमंे वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था गेट नं. 91-सी एवं 94-सी है। यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने दी है।
Read More »समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमा अग्निहोत्री ने किया नामांकन
शिवली, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। वर्षों से समाज सेवा कर रहे वतन अग्निहोत्री को समाज वादी पार्टी ने शिवली नगर पंचायत से अपना प्रत्यासी घोषित किया है वही समाज सेवक वतन अग्निहोत्री ने अपनी माता रमा अग्निहोत्री का बुधवार को नामंकन करवाया साथ ही भारी जनसंख्या में समर्थक नामांकन करवाने पहुँचे। वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेताओं का तांता लगा रहा। वतन ने जनता से हाथ जोड़कर माता को जिताने की अपील की और वही समर्थकों ने रमा जिन्दाबाद व समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रमा अग्निहोत्री का उत्साह वर्धन किया। समर्थकों ने बताया कि माता जी को जिताने के लिए हर सम्भव कोशिश की जाएगी। समर्थकों ने नारा दिया कि माता को जीताना है नगर का विकास कराना है। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, गोलू शुक्ल, बिल्लू, सनी, विशाल त्रिपाठी, अंकित मिश्र सहित सैकड़ों समर्थक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Read More »आग से बचने के चक्कर में छत से कूदा युवक, टूटा पैर
औरैया: जन सामना ब्यूरो। शहर के मोहल्ला गोविन्द नगर में रहने वाले सुरेन्द्र पुत्र घसीटे के घर में मंगलवार की सुबह खाना पक रहा था। इसी दौरान सिलेण्डर में लीकेज होने के कारण आग लग गयी। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन फानन गृहस्वामी ने बच्चों को बाहर निकाला और बुझाने का प्रयास करने लगा। घर मे आग लगी देख नजदीकी लोग वहां आ गये और आग बुझाने लगे। सूचना पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गये और उधर आग से बचने के लिए सुरेन्द्र अपनी छत से कूद गया। जिससे उसके पैर में गम्भीर चोटें आयी हैं। जानकारी पाकर बसपा नेता आलोक वर्मा भी उसके घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Read More »निकाय चुनावःनामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष के 11 व सभासदों के 68 पर्चे दाखिल’
औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। सदर तहसील में सुबह से ही नामांकन दाखिल की गहमा गहमी शुरू हो गयी थी। मंगलवार को तहसील परिसर में नगर पंचायत फफूंद एवं दिबियापुर के अलावा नगर पालिका परिषद औरैया के दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अलावा नगर पालिका औरैया के दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद से सिर्फ बसपा प्रत्याशी की हैसियत से आशीश कुमार त्रिपाठी (बब्बन) ने अपना पर्चा स्थानीय तहसील में दाखि किया। इसके अलावा प्रमुख राजनैतिक दलों की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने मंगलवार को सदर तहसील में पर्चा दाखिल नहीं किया। औरैया में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए
Read More »बेटी जीवा की वर्षगाँठ के अवसर पर मानवता का भोजन बैंक का शुभारम्भ
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कबाड़ बस्ती चकेरी में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण द्वारा मानवता भोजन बैंक का शुभारम्भ किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि संस्था के सदस्य आदित्य मिश्रा व शिखा मिश्रा की पुत्री जीवा का तीसरे वर्षगाँठ के शुभअवसर पर मानवता का भोजन बैंक का जीवा के करकमलों द्वारा शुभारम्भ किया गया। बताया गया कि संस्था मानवता के भोजन बैक के माध्यम से गरीब बस्तियों में जाकर समय समय पर भोजन कराती रहेगी। इसमें संस्था अपने सहयोग के साथ साथ जन सहयोग के माध्यम से इन बस्तियों में पौष्टिक आहार की व्यवस्था करती रहेगी। इससे पहले नौबस्ता में मानवता की दीवार के माध्यम से बस्तियों में गरीबों को मुफ्त में वस्त्र वितरण किए जा चुके है। संस्था इसी तरह से मानवता का भोजन बैक बनाकर गरीब व असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगी। जिससे गरीब लोग भूखे न सोये पहले भी संस्था द्वारा गरीब लोगो को भोजन फल खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम कई गरीब बस्तियों में करा चुकी है।
अब साफ होती जा रही भाजपा की धुंधली तस्वीर
तीन नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं के प्रत्याशी किये घोषित, फिरोजाबाद मेयर प्रत्याशी पर नूतन राठौर के नाम की चर्चायें तेज सपा, बसपा, आप, कांग्रेस, एआईएमआईएम पहले ही कर चुके घोषणा, संभावना-शिकोहाबाद में रोचक होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित न होने के कारण चुनावी तस्वीर साफ नहीं हो रही थी। चुनावी गणितज्ञों में उत्सुकता थी कि आखिर कौन होगा भाजपा का प्रत्याशी, जीतेगी या हारेगी ये आंकलन करने के लिये प्रत्याशी घोषित हो ये जानना जरूरी था, बढ़ती उत्सुकता के बीच भाजपा ने आखिकार कहीं हद तक अपनी धुंधली तस्वीर साफ की और मंगलवार दोपहर तक तीन नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये।
प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन इलाहाबाद का आयोजन 19 को
पहले पुरस्कार में दो लाख रूपये नकद धनराशि दी जायेगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत रत्न स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम इलाहाबाद द्वारा 33वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन दौड़ (महिला-पुरूष वर्ग) 19 नवम्बर 2017 को प्रातः साढ़े छह बजे आयोजित कराई जायेगी। दौड़ 42.195 किमी. की होगी। इसमें कोई भी धावक प्रतिभाग कर सकता है। इच्छुक धावक अपनी प्रविष्टि 17 नवम्बर 2017 तक क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, कम्पनी बाग इलाहाबाद में करा सकते हैं। साथ ही धावक अपनी प्रविष्टि आॅनलाइन के माध्यम से वेबसाइट www.indiramarathan.com पर 17 नवम्बर 2017 तक करा सकते हैं।
थाना उत्तर पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित तीन लोगों को दबोचा
चोरी के मोबाइल की आईएमईआई बदलने वाला दुकानदार भी पुलिस के हत्थे चढा एसपी सिटी ने वार्ता कर किया मामले का खुलासा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में दो मोबाइल चोरो के साथ -साथ चोरी के मोबाइलों से आईएमईआई बदलने वाले दुकानदार को भी दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों से तीन चोरी के मोबाइलों सहित लेपटाप, लगभग चार सौ से अधिक मोबाइल भी बरामद किये गये। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अरूण कुमार ने बताया कि एसएसपी डा0 मनोज कुमार के आदेशानुसार शहर में चोरी के मोबाइलों से आईएमईआई बदलने की सूचना मिल रही थी। जिससे पुलिस को मोबाइल चोरी के सम्बन्घ में सही जानकारी नही ले पाते थे। सर्विलांस चोरी के मोबाइल की आईएमईआई की जांच करने से सही जबाब नही मिल पा रहा था। जिससे काफी परेशानी पुलिस के सामने आ रही थी।
27 दिन पूर्व अपने घर निकले युवक को पुलिस समाज सेवी की सहायता से मिला उसका घर
फोन पर बेटे की सूरत देख मां -बेटे की आखों में छलक आये आंसू
अच्छे परिवार का लड़का मन्दबुद्धि के कारण घर से निकल कर फिरोजाबाद पर पहुंचा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में कई दिनों से घूम रहे एक मन्दबुद्धि के युवक को पुलिसकर्मी, समाज सेवी युवक की सहायता से परिजनों तक पहुच गया। युवक की तलाश में परिवार में 27 दिनों से सही तरह से लोग खाना नही खा पा रहे थे। युवक की विडियों काॅल पर मां से बात कराने के बाद युवक आंखों में आसू भर आया। बताते चले कि बेटा कितना भी खराब क्यो न हो मां के कलेजे का टुकडा होता है। येसा ही मजर उस समय देखने को मिला जब जिला अस्पताल में बने सरकारी ट्रामा सेन्टर के बाहर मैदान में एक युवक शान्ति रूप से बैठा हुआ था। लोगो ने उसको मन्दबुद्धि का कहते हुए दूर भागने लगे। तभी जिला अस्पताल चैकी पर तैनात पुलिसकर्मी अशोक कुमार सिंह जिला अस्पताल में तैनात कोन्टैक्टर अजय कुमार शर्मा उस व्यक्ति के पास पहुच कर घर के बारे में पूछताछ करने लगे।
Jansaamna