कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग पेंशन का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर की नितान्त आवश्यकता है। अतः ऐसे दिव्यांग जो दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे है जिन्होंने अभी तक अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध नही कराया है वे अनिवार्य रूप से तत्काल आधार कार्ड व बैंक खाते की छायाप्रति, मोबाइल नंबर आदि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, माती, कमरा नंबर 106 कानपुर देहात को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आधार कार्ड उपलब्ध न कराने आदि जानकारी न देने की स्थिति में भविष्य में उन्हें दिव्यांग पंेशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दी है।
Read More »
Jansaamna
एसडीएम राजस्व वादों का निस्तारण राजस्व परिषद के निर्देशों के अनुरूप युद्धस्तर पर पूरा कर राजस्व वादों के निस्तारण में लाये प्रगति: नीना शर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त पीके महान्ति, आईजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मोहर्रम, नवरात्र व दशहरा के त्यौहारों के चलते कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक ली। बैठक में उन्होंने डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी दिनेश पाल सिंह, एसपी, एडीएम, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्षों आदि से कहा मोहर्रम, नवरात्र, दशहरा आदि को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम कर ले। असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखे। समस्त एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से भ्रमण के निर्देश दिये गये है, पर्वो पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा न कायम हो इसके भी सख्त निर्देश दिये गये है। कहा कि शांति कमेटियों का सभी जगह बैठक करा ले किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उसे जल्द बैठकर सुलझा ले।
कानपुर नगर, धर्मेन्द्र कुमार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरीह छात्राओं पर तानाशाही पूर्ण तरीके से किये गए लाठी चार्ज के बाद उनसे मिलने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य राज बब्बर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज दोपहर 2 बजे कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के द्वारा काँग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से बड़े चौराहे तक विरोध प्रदर्शन एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा की भाजपा सरकार का चाल चरित्र सन्देहात्मक है
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कस्बे के माँ अथैया देवी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पण्डित दीनदयाल के चित्र पर माल्यर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रमुख रूप से ऋषभ कमलेश मिश्रा, चारु अवस्थी, देवा कुश्वाहा, सोम जी, अन्नू बाबा, शीटू, गोपी, रमन अग्निहोत्री, रमाकांत अग्निहोत्री, गंगाराम पाण्डे आदि लोग मौजदू रहे।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। गोपाल नगर जन कल्याण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में माँ भगवती का जगराता व श्रृंगार का कार्यक्रम बिगत 12 वर्षो से किया जा रहा है। इस वर्ष भी योगेंद्र दुबे के संयोजन में एवं संस्था के अध्यक्ष त्रिवेणी शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें यशोदानगर के हजारों भक्तों में सैकड़ों माताओं बहनों ने व तमाम युवा बुजुर्गो ने चंदन एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा माँ की सुंदर सुंदर भजनों व आकर्षक झांकियों का आनंद उठाया गया, इस दौरान पूरा पंडाल भक्तों से खचा खच भरा रहा, माँ के चरणों मे रंगारंग कार्यक्रम में हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की गई एवमं फूल की होली नामक झांकी को देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भारत माता का भब्य स्वरूप में झांकी के रूप में अंग्रेजो के खिलाफ जंगे आजादी को लेकर भारत के भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भारत माता के रूप में जो दृश्य मंच के माध्यम से जो इतिहास दर्शाया गया, उससे लोगो को ये अहसास हुआ कि देश की आजादी की जंग में आजादी दिलाने में हमारे वीर जवानों ने सपूतो ने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। इस झांकी को ऋषि एंड ऋषि इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा मंचन किया गया। यहां उपस्थित लोगों में बस माँ की एक झलक पा जाने की कामना थी।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। सोमवार को बड़े चौराहे पर स्थित युग दधीचि देह दान संस्थान के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा का स्वरूप धारण किये बच्ची ने आज के राक्षस दुष्कर्मी राम रहीम व हनीप्रीत के प्रतीकात्मक रूप से रस्सी से बांधकर उनका संहार करते हुए एक दृश्य दिखाया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मां दुर्गा के स्वरूप में ये बच्ची आज के पाखंडी और दुष्कर्मी बाबाओं का त्रिशूल से संहार कर रही है। वहीं साथ में खड़ी बच्चियों ने ‘हे माँ दुर्गा सुनो पुकार- बलात्कारियों का करो संहार’ का स्लोगन लिए हुए इन पाखंडियों से पीछा छुड़ाने के लिए एक समाज मे सन्देश भी दिया।
बालासोर, ओडिशा, जन सामना ब्यूरो। खुले में शौच की बुराई के विरुद्ध पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को प्रोत्साहित करने वाला सहयोगी अभियान चलाया गया। इससे ग्रामीण स्वच्छता का दायरा बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। आज चार और नये जिलों को ओडीएफ घोषित किये जाने के साथ ही देश में ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है।
⇒प्रभात फेरी के साथ सायं तक होगा कार्यक्रम