Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3493)

मुख्य समाचार

अमेठीः जनकल्याण सम्मेलन सम्पन्न

2017.06.29. 6 ssp Amethi newsअमेठी, राजेश विक्रांत। भाजपा अमेठी द्वारा जन कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित तमाम कार्यक्रमो में से एक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रतापगढ़ से पधारे पूर्व मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश मिश्रा रहे। इस जन कल्याण सम्मेलन के आयोजन की व्यवस्था राकेश पांडेय ने संभाली जबकि संचालन एडवोकेट गिरिजाशंकर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल ने किया। वक्ताओं में ओम प्रकाश मिश्र, राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता सदाशिव पांडेय, जिलामंत्री सुधांशु शुक्ल, कमलेश सिंह रहे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेंशन जैसी तमाम योजनाओं को लागू किया गया है,जगह जगह कैम्प लगवाए जा रहे हैं, किंतु हमारे कार्यकर्ता लोगो को यह बताएं कि पेंशन व आवास अथवा शौचालय में क्या क्या कागजात लगने है? सम्मेलन में बोलते हुए प्रभारी देव प्रकाश पांडेय ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि कार्यकार्य स्वयं जागरूक हो,योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, तभी आप आम आदमी का भला कर सकते हैं।

Read More »

मिसाइल डिफेन्स सिस्टम से मजबूत होगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी की हाल की रूस यात्रा में यह साफ हो गया है कि रूस भारत को अत्यन्त खतरनाक हवाई मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 देगा। दोनों देशों के बीच इस पर बातचीत हो चुकी है। इसके अलावा दोनों देशों ने एक साथ मिलकर एयरक्राफ्ट और आॅटो मोबाइल्स बनाने पर भी सहमति जताई है। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल सिस्टम माना जाता है। रूस के उप प्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने कहा कि रूस भारत को एस-400 ट्रायम्फ विमान रोधी मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है और दोनों पक्ष बिक्री की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले साल गोवा में ब्रिक्स समिट के दौरान भारत और रूस के मध्य लगभग 40000 करोड़ रुपये की इस डिफेंस डील पर चर्चा हुई थी। तब भारत ने 15 अक्टूबर को रूस के साथ ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणालियों पर पांच अरब डाॅलर के एक करार की घोषणा की थी। भारत ने उसी समय चार अत्याधुनिक फ्रिगेट के अलावा कामोव हेलीकाॅप्टरों के निर्माण के लिए एक संयुक्त उत्पादन सुविधा स्थापित करने की भी घोषण की थी।

Read More »

शक में पति ने मौसा की मदद से पत्नी की हत्या

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहे पति ने मौसा की मदद से पत्नी की हत्या कर लाश नहर किनारे झाड़ियों में छुपा दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी निवासी बड़े लाल उर्फ टेलर की पुत्री लक्ष्मी ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर 2016 को ग्राम निहुरा पारा निवासी देवी प्रसाद के पुत्र रिन्कू उर्फ सचिन के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। गत मंगलवार की शाम रेवना से मखौली पैदल जा रहे सचिन ने मौसा राजेश पुत्र रामगोपाल निवासी मखौली की मदद से लक्ष्मी की गला दबा कर हत्या कर दी और लाश नहर किनारे लगी झाड़ियों में छुपा कर मौके से फरार हो गये। मृतका के पिता बड़े लाल ने सचिन व राजेश के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा थाने में दर्ज करवाया है।

Read More »

भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

2017.06.29. 2 ssp bjpकानपुर, जन सामना संवाददाता। आज छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल में भाजपा का मंडल जनकल्याण सम्मेलन संम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए भाजपा दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार ने बताया कि जन कल्याण सम्मेलन में लगभग 600 भाजपा कार्यकर्ता व 167 से अधिक लाभार्थी शामिल हुए। संजय कटियार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Read More »

आईआईटी जेईई एडवांस में आल इंडिया रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया

2017.06.29 09 ravijansaamnaआईआईटी जेईई एडवांस 2017 में अभिषेक दत्त आईआईटी गोहाटी में इंजीनियरिंग फिजिक्स शाखा में लिया प्रवेश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार के भतीजे अभिषेक दत्त कुक्की पुत्र इं. रविदत्त व डा. गायत्री दत्त ने आईआईटी जेईई एडवांस में श्रेष्ठ अंक पाये है। आल इंडिया रैंक 1498 प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पिता रविदत्त और उनके सुपुत्र अभिषेक दत्त ने इस परीक्षा में सफलता पाने का श्रेय अपने दादा प्रागदत्त व सांसद प्रत्याशी दादी स्व. गायत्री देवी, चाचा इ. रविदत्त, ताई सीएमएस डा. रेखा रानी व ताई डा. उमा, ताऊ डा. विनोद कुमार, बुआ डा. इन्द्राराजेश व फूफा डा. सुरेश व छोटी बहन लिपाक्षी दत्त, अध्यापकजनों को देने के साथ ही महामानव भगवान गौतम बुद्ध, संविधानशिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर, बुद्धप्रिय अशोक, कबीरदास जी, काशीराम जी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि को भी अपना आदर्श माना है।

Read More »

100 दिन के पूरे होने पर सहकारिता मंत्री ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का किया बखान

2017.06.29 08 ravijansaamnaराज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर सबका साथ सबका विकास बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहीं हैः मुकुट बिहारी वर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जनपद के सर्किट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाया गया है। वर्तमान सरकार प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए विकास योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर कहा कि किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए 100 दिन की अवधि एक छोटा कार्यकाल है। 

Read More »

सरकार सभी के हित से जुड़े निर्णय लेकर प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही हैः मुकुट बिहारी वर्मा

2017.06.29 05 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ 100 दिन विश्वास के साथ विश्वास की बुनियाद पर विकास को अभियान के रूप में सफल बनाया है 100 दिन में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये है जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। 

Read More »

एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पण रहा

2017.06.29 03 ravijansaamnaडेरापुर विकास खंड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत डेरापुर ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम को एसडीएम विजेता, विधायक मथुरा पाल के प्रतिनिधि व सुपुत्र महिपाल, ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला, बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विजेता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। 

Read More »

अखिलेश यादव की मौजूदगी में मना रामगोपाल यादव का जन्म दिन

2017.06.29 01 ravijansaamnaपार्टी के हजारो नेता, पूर्व मंत्री, विधायक व  कार्यकर्ता रहे मौजूद
सैफई, इटावा, जन सामना संवाददाता। सैफई में सपा सांसद रामगोपाल यादव का 71वां जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से नेता, कार्यकर्ता, विधायक बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाल उढाकर सांसद रामगोपाल को सम्मानित किया। इस मौके पर रामगोविंद चौधरी नेता विरोधी दल, ओम प्रकाश यादव पूर्व मंत्री, सांसद धर्मेंद्र यादव, काशीनाथ एमएलसी, राकेश यादव एमएलसी, के पी सिंह चौहान पूर्व मंत्री, तेजप्रताप यादव सांसद,अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, उदय प्रताप यादव पूर्व सांसद, काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी, बलराम यादव पूर्व मंत्री, जूही सिंह पूर्व मंत्री, चंद्रपाल यादव पूर्व सांसद, रामजी लाल सुमन पूर्व सांसद, शिव कुमार वेरिया पूर्व मंत्री, राजू यादव विधायक सदर मैनपुरी, रामबृक्ष यादव पूर्व मंत्री,संजय लाठर, अनुराग यादव, सीताराम कश्यप, राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुलदीप गुप्ता संटू अध्यक्ष नगर पालिका इटावा, फुरकान अहमद पूर्व चेयरमैन, राजपाल कश्यप पूर्व मंत्री, विशंभर प्रसाद निषाद सांसद राज्यसभा, नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद सिंह गोप पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, बलबंत सिंह रामूबालिया पूर्व कारागार मंत्री, नरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री, अरविंद यादव एमएलसी, मौजूद रहे।

Read More »

विजेता क्रिकेट टीम को पुरूस्कार वितरित

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित रेलवे मैदान में स्वर्गीय अली हसन मंसूरी की याद में पाँच द्विवसीय क्रिकेट टूर्नामेण्ट का  आयोजन किया गया। बुद्धवार को फाइनल मैच में एम0सी0सी0 क्रिकेट क्लब घाटमपुर व पठान लायंस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। एम0सी0सी0 टीम ने टाॅस जीतकर दस ओवर में 153 रन बनाये लक्ष्य का पीछा करने उतरी पठान लायंस टीम दस ओवर में मात्र 135 रन ही बना पायी। एम0सी0सी0 टीम ने 18 रन से विजय दर्ज करवायी। मुख्य अतिथि बसपा नेता तनवीर मंसूरी (सभासद) द्वारा विजेता टीम व उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को पुरूस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिये सहनुद्दीन (78 रन) को मैन-आॅफ-द-मैच का पुरूस्कार दिया गया। इस मौके पर अशरफ मंसूरी (नगर उपाध्यक्ष बसपा), संजय संखवार (नगर महामंत्री बसपा), कासिम, मुस्तकीम, आसिफ, सलमान, ऋषभ, अनस, धीरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »