शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। स्वास्थ विभाग के आला अधिकारियों की अनदेखी के चलते तमाम असुविधाओं के बीच संचालित हो रही है सीएचसी। वहीं इमरजेंसी सेवा शुरू किए जाने के बाद भी रात के समय रोशनी की समुचित व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे आम जनता के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात मारपीट व एक्सीडेंट में घायल हुए तीन युवको का उपचार टार्च की रोशनी में किये जाने पर घायलों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। शिवली क्षेत्र के लोगों को हर समय अच्छी स्वास्थ सुविधाएं मुहैया करवाये जाने के उद्देश्य से शिवली कस्बे से एक किलोमीटर आगे सीएचसी शिवलीRead More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विद्युत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने रामलीला मैदान सासनी में शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को निस्तारण किया गया। शिविर में विलंबित अधिभार पर लगाई जाने वाली ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी गई। आज लगाए गये शिविर में एसडीओ कायम सिह ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के बैनरतले शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विलंबित भुगतान अधिभार एमनेस्टी योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आॅन लाइन बिलिंग की सुबिधा मई 2017 से शुरू की जाएगी। जिसमें उपभोक्ता घर बैठे ही अपने विलों का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वेवसाइड पर अपना कनैक्शन नंबर फीडकर पूर्ण विवरण देख सकते हैं इसके अलावा 3 मार्च तक बकाया बिल पर लगने वाली ब्याज में शतप्रतिशत छूट दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है।
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का गुरूवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया। श्री खन्ना कैंसर रोग से ग्रसित थे। वह 70 साल के थे। श्री खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना के मुताबिक, उनका निधन पूर्वाह्न 11:20 बजे हो गया। विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः 08ः50 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय (पुरूष/महिला) अकबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरूष) डा0 पंकज श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा0 अर्चना श्रीवास्तव, उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी वार्ड के एक रूम में डा0 उमेश चन्द्रा, (वरिष्ठ परामर्शदाता) तथा अनूप कुमार निगम आराम करते पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर सचेत करें कि इसकी पुनरावृत्ति न हो। इमरजेन्सी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डयूटी पर चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि चेस्ट फिजीशियन डा0 अवधेश कुमार आने वाले हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया
एडीएम द्वारा 6 दिवसीय नवम् रासलीला महोत्सव का किया गया समापन
प्रतिदिन 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर सुने समस्यायें, करे निस्तारण