Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यू0पी0 100 की इनोवा में ड्रैसवोर्ड कैमरा लगवाये गये

यू0पी0 100 की इनोवा में ड्रैसवोर्ड कैमरा लगवाये गये

2017.08.19 09 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। अविनाश चन्द्र, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के निर्देशानुसार निहारिका शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ आफीसर कानपुर जोन की मौजूदगी में राजेन्द्र कुमार, एस0आर0ओ0 यू0पी0 100 नोडल अधिकारी कानपुर रनेज एवं नन्द कुमार, निरीक्षक प्रभारी यू0पी0 100 कानपुर नगर के द्वारा कानपुर परिक्षेत्र की यू0पी0 100 की कुल उपलब्ध 82 इनोवा गाड़ियों में ड्रैसवोर्ड कैमरा आज शनिवार को पुलिस लाइन कानपुर में लगवाये गये। जिनके द्वारा आटोमैटिक वीडियो रिकार्डिग की जा सकेगी। कानपुर परिक्षेत्र की इनोवा गाड़ियों की जनपदवार सख्या निम्नानुसार है। जिनमे ड्रैसवोर्ड कैमरा लगवाये गये। जनपद कानपुर नगर 44, कानपुर देहात-06, इटावा-08, कन्नौज-12, फतेहगढ़-06, औरैया-06।