Friday, July 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 679)

मुख्य समाचार

फिरोजाबाद में नहीं होगी खाद की कोई कमीः अतुल प्रताप सिंह

⇒नगला हिम्मत स्थित पथवारी माता के मंदिर का जल्द ही होगा जीर्णोद्धार कार्य
फिरोजाबाद। जिले में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। आगे आने वाले माह में आलू की बुबाई के समय डीएपी और अन्य खाद की कोई किल्लत ना हो, इसके लिये पूरे सुनियोजित प्रयास किये जा रहे है। किसान भाइयों की मूलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह उद्गार खैरगढ में दीपक सोलंकी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहॅुचे नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष इंजी अतुल प्रताप सिंह ने व्यक्त किये।

Read More »

नागरिको एवं व्यवसाइयों को कागज से सम्बंधित जानकारी दी

कानपुर। कानपुर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) कागज़ की राष्ट्रीय संस्था (FPTA) फेडरेशन ऑफ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर सात दिवसीय नेशनल पेपर डे 26 जुलाई से 1 अगस्त तक मना रही है। इसी मौके पर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण पूर्व सांसद एवं पूर्व मेयर के द्वारा मोतीझील में बैग, कॉपी एवं बुकलेट वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उपस्थित नागरिको एवं व्यवसाइयों को कागज से सम्बंधित जानकारी दी कि कागज़ एक सस्टनैबल रीसाइक्लिंग प्रोडक्ट है, साथ ही यह भी शिक्षा दी कि हम लोगो को पेपर वेस्ट का कलेक्शन बहुत ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए

Read More »

सब-जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता हेतु इच्छुक खिलाड़ी करें संपर्क

कानपुर देहात। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता दिनांक 13 से 16 अगस्त, 2023 तक जिला खेल कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम, बुलन्दशहर में आयोजित की जानी है, उक्त प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता से पूर्व जिला स्तरीय ट्रायल्स/चयन 9 अगस्त, 2023 को प्रातः 2ः00 बजे जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में तथा मण्डल स्तरीय ट्रायल्स/चयन 11 अगस्त, 2023 को प्रातः 2ः00 बजे से ग्रीनपार्क कानपुर नगर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण- पत्र लाना अनिवार्य है।

Read More »

जिलाधिकारी के निर्देश पर भिक्षावृत्ति, कूड़ा उठाने वाले बच्चों एवं बाल श्रमिक बच्चों के चिन्हाकन का चलाया गया अभियान

कानपुर देहात। 1 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देश के क्रम में एवं रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में श्रम विभाग महिला कल्याण विभाग एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल थाना द्वारा माती मुख्यालय एवं रूरा क्रॉसिंग रूरा रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कूड़ा उठाने वाले बच्चों एवं बाल श्रमिक बच्चों के चिन्हाकन अभियान चलाया गया। अभियान में सभी स्थानों में लोगो को जागरूक किया गया।

Read More »

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिलने के बाद शेष किस्तों के लिये काट रहे है चक्कर

भोगनीपुर, कानपुर देहात। मूसानगर नवनिर्मित नगर पंचायत मूसानगर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का गरीब लाभार्थियों को मिले थे। आवास जिस की पहली किस्त लगभग 3 माह पहले लाभार्थियों को 50000 की पहली किस्त उनके अकाउंट में डाली गई थी। तब से लेकर अब तक लगभग 3 माह बीत जाने के बाद भी दूसरी किस्त का लाभार्थी कर रहे बेसब्री से इंतजार। वहीं आपको बताते चलें कि यूपी से लेकर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से गरीबों को खुले आसमान के नीचे जीवन यापन ना करना पड़े।

Read More »

देर शाम मुगल रोड के किनारे मिला युवक का शव

भोगनीपुर, कानपुर देहात। सोमवार को शाम मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास मुगल रोड के किनारे देर शाम युवक का शव पड़ा मिला राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि चपरघटा पुल के पास मूसानगर की तरफ मुगल रोड किनारे युवक का शव पड़ा मिला है मौके पर से युवक की जेब से दीनवापुर थाना जाफरगंज दादा साहिमलपुर फतेपुर के रामशरण 42 वर्ष का आधार कार्ड मिला है। काली कलर की पेंट व आसमानी शर्ट पहनी है। शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले।

Read More »

हर घर जल हर घर नल प्रदेश सरकार का है पहला लक्ष्यः एडीओ एसबी

रसूलाबाद, कानपुर देहात। हर घर परिवार तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन हर घर जल योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इससे स्वच्छता आएगी और पेयजल संकट भी खत्म होगा। यह बात एडीओ आईएसबी अमित कुमार पांडेय ने किट वितरित करते हुए ब्लॉक में कही। मंगलवार को रसूलाबाद ब्लाक सभागार में पीआरआई ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जो 2 दिन तक चली। प्रशिक्षण का उद्देश्य हर घर जल जीवन मिशन के तहत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को जानकारी देना था। प्रशिक्षण संस्थान साइबर एकेडमी के तत्वाधान में ब्लॉक सभागार में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

Read More »

दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

मैथा, कानपुर देहात। बारिश से बचने के लिए छ्तेनी गांव में बनी कच्ची कोठरी की दीवार पर रखे टीन शेड के नीचे खड़े युवक व किशोर पर एकाएक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक बकरी कि दबकर मौत हुई है। मृतक गांव में बनी डामर वाली सड़क की मरम्मत के काम में लगे थे। मैथा-रनिया रोड से छ्तेनी गांव जाने वाला डामर वाला संपर्क मार्ग कई साल से खराब है। उसकी मरम्मत का काम इस समय चल रहा है। इसी सड़क के मरम्मत के काम में थाना रनियां के करचल गांव के धर्मेश कुमार (32) पुत्र रामचरण शर्मा व सूरज कुरील (17) पुत्र छोटे लगे हुए थे।

Read More »

कैबिनेट से पास हुआ शिक्षा सेवा चयन आयोग का प्रस्ताव, भर्तियों को मिलेगी गति

कानपुर देहात। यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक आज यानी 1 अगस्त 2023 को हुई। बैठक में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। इस मंजूरी के बाद से उत्तर प्रदेश के तमाम परिषदीय, शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबित भर्तियों को जल्द पूरी करने का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के गठन के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे पहले जो पुरानी भर्तियां अटकी हुई हैं उसके एग्जाम कराए जाएंगे। इसके बाद नई भर्ती के विज्ञापन आएंगे। जैसे कि नई भर्तियों के विज्ञापन में यूपीटेट 2023 का विज्ञापन यूपी सुपर टेट 2023 का विज्ञापन इसके अलावा अन्य और शिक्षक भर्तियों के विज्ञापन देखने को मिलेंगे।

Read More »

आई फ्लू के साथ चिकित्सकों की लापरवाही चरम सीमा पर

सिकन्दरा, कानपुर देहात। जहां एक तरफ उमस ब बारिश भरे मौसम मैं बीमारियां अपनी चरम सीमा पर हैं। वहीं क्षेत्र में आई फ्लू का प्रकोप भी पैर पसारे हुए हैं। ऐसे हालात में जहां मरीजों को सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली निरू शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं हेतु सरकारी अस्पताल खोले गए हैं। वहीं पर इन स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक सहित समस्त कर्मचारी अपना राग अलापते हुए शासनादेश की अनदेखी कर निर्धारित समय से 2ः00 से लेकर 2ः30 घंटे तक विलंब से आकर मात्र खानापूर्ति में लगे हुए हैं।

Read More »