
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पॉक्सो, महिला उत्पीड़न, सीसीटीएनएस तथा आईटी सिस्टम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि महिला एवं बालिका से जुड़े अपराध के मामलों में जल्द से जल्द तफ्तीश पूरी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोप पत्र भेजा जाये। पॉक्सो एक्ट मामलों में दो माह के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे मामलों में जल्द कार्यवाही होने से अपराध में कमी आयेगी और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। जनपद स्तर पर पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित मामलों की हर महीने समीक्षा की जाये।
बैठक में बताया गया कि सभी जनपदों में पाक्सो एक्ट मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 27 फरवरी, 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार आईपीसी की धारा-376 तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत 77,044 एफआईआर में 75,331 मामलों को निस्तारित कर 97.80 प्रतिशत के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा-376 तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत एफआईआर में दो माह के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी करने में 71.8 प्रतिशत के साथ उत्तर प्रदेश ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
Jansaamna
ऊंचाहार, रायबरेली। सीएचसी ऊंचाहार में बन रही प्रयोगशाला भवन में ठेकेदारी प्रथा के चलते इसकी बुनियाद में ही घटिया किस्म की पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कि इसके निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में ही भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है।
मथुरा।
मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। तनाव आज हर मनुष्य के जीवन का हिस्सा बन गया है। कई लोगों को रात भर नींद नहीं आती है। कुछ लोग अनजाने डर से घिरे रहते हैं। कई बार व्यक्ति को भय और लगातार स्वास्थ्य में आ रही गिरावट की वजह ठीक से पता नहीं होती है। लाइफ लाइन फाउंडेशन के तत्वावधान में डिवाइन गाइडेड मेडिटेशन एवं हीलिंग के तहत आयोजित कार्यक्रम में इस तरह की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डिवाइन ध्यान एवं योग की कार्यशाला पूर्णतया निशुल्क आयोजित की जा रही है। भगवान श्री कृष्ण की नगरी में डा. प्रिया दत्त आनंद ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को इस कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ था। शरीर को निरोग रखने में डिवाइन गाइडेड मेडिटेशन बेहद कारगार विधा है। प्रत्येक महीने यह शिविन लगाया जा रहा है।
⇒द्वारकाधीश, बांके बिहारी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुई होली
अयोध्या। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण से पूरे प्रदेश में विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या का रेलवे स्टेशन विकसित हुआ है वो पूरे अयोध्या के विकास का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का रेलेव स्टेशन इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि हर रोज 4 से 5 लाख श्रद्दालु आसानी से यहां पहुंचकर बिना किसी दिक्कत के दर्शन कर सके।